फसलों का उठाव नहीं होने से बोली बंद, कृषि जिंस की भारी आवक से बिगड़ने लगे हालात

Sri Ganganagar News: श्रीगंगानगर जिले में गजसिंहपुर धान मंडी में कृषि जिंस की बंपर आवक और कृषि उपज द्वारा समय पर उठाव ना करवाने के चलते शुक्रवार से ही धान मंडी में आई फसलों की बोली बंद है.

फसलों का उठाव नहीं होने से बोली बंद, कृषि जिंस की भारी आवक से बिगड़ने लगे हालात

Sri Ganganagar News: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में गजसिंहपुर धान मंडी में कृषि जिंस की बंपर आवक और कृषि उपज द्वारा समय पर उठाव ना करवाने के चलते शुक्रवार से ही धान मंडी में आई फसलों की बोली बंद है. गौरतलब है कि मंडी में जौ और सरसों चना की भारी आवक के चलते समय-समय पर उठाव नहीं हो पा रहा है.


ऐसे में उठाव न होने की स्थिति में मंडी यार्ड पूरी तरह से ब्लॉक है. दो गलियों में सिमटी धान मंडी में कृषि जिंस की भारी आवक होने से मंडी का सारा बाजार ठप्प हो गया और पैदल राहगीर निकलने तक का रास्ता नहीं रहा. ऐसे में मजबूरन व्यापार मंडल को बोली बंद करने का फैसला लेना पड़ा. मंडी की आस-पास की गलियों में भी किसानों के कृषि जिंस लदे वाहन खड़े होने पर आने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें- राजस्थान का नैन सिंह गुर्जर बना करोड़पति, ड्रीम 11 ने रातों-रात बदली किस्मत

ऐसे में मंडी क्षेत्र में आवागमन ठप्प सा हो गया है. शहर की मुख्य सड़कें वाहनों से अटी पड़ी है. हर ओर जाम की स्थिति बनी रहती है. ऐसी स्थिति में व्यापार मंडल ने शुक्रवार से रविवार तक बोली रोक दी है. सोमवार को कृषि जिंस आवक के साथ ही बोली शुरू होगी. शुक्र, शनि और रविवार बोली नहीं होगी. सोमवार से मंडी का काम सुचारू रूप से आरंभ होगा.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now


इस दौरान शुक्र व शनिवार और रविवार को मंडी में पड़े हुए माल का उठाव किया जा रहा है, ताकि सोमवार से धान मंडी में फिर से काम काज शुरू किया जाए, जिससे किसानों को भी राहत मिल सके. बता दें कि सरसों के बैग के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल रही. इसी कारण उठाव धीमी गति से हो रहा है और मंडी में माल उठाव नहीं हो रहा है.

ये भी पढ़ें-

Trending news