Rajasthan Heatwave: राजस्थान में प्रचंड गर्मी का कहर! तापमान 48 डिग्री तक पहुंचा, और अभी और बढ़ने की संभावना। जानें 50 डिग्री से ऊपर तापमान के शरीर पर प्रभाव और बचाव के तरीके.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Heatwave: राजस्थान प्रचंड गर्मी की चपेट में है, जहां तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. पारा और बढ़ने की संभावना है, जिससे लोगों का जीवन और भी मुश्किल हो सकता है. आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे, जब तापमान 50 डिग्री से ऊपर जाता है, तो शरीर पर क्या-क्या प्रभाव पड़ते हैं और ये हमारे लिए कितना घाताक साबित होता है.
राजस्थान में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, जहां गंगानगर जिले में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. मौसम विभाग ने तापमान और बढ़ने की संभावना जताई है, जिससे भीषण लू (Heat Stroke) चलने की चेतावनी जारी की गई है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. तापमान 50 डिग्री से ऊपर जाने पर बॉडी पर गंभीर प्रभाव पड़ सकते हैं, इसलिए बचाव के उपायों पर ध्यान देना आवश्यक है.
मौसम विभाग के अनुसार, गंगानगर में बुधवार को अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.5 डिग्री अधिक है. यह लगातार चौथा दिन था जब यहां का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा. अन्य शहरों में भी तापमान काफी अधिक रहा, जिनमें चूरू और फलोदी में 45.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 45.7 डिग्री, बीकानेर में 45.1 डिग्री, अलवर में 44.8 डिग्री और जोधपुर में 43.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.
तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने पर कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं...
तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने पर कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं. शरीर का तापमान नियंत्रित नहीं रह पाता, जिससे हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. इससे मस्तिष्क और अन्य अंगों को नुकसान हो सकता है. अत्यधिक गर्मी से डिहाइड्रेशन भी हो सकता है, जिससे शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है.
हीट एक्सहॉस्ट भी एक आम समस्या है, जिसमें थकान, चक्कर आना, और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसके अलावा, गुर्दों पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है, जिससे गुर्दे की समस्या हो सकती है. त्वचा और आंखों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.
ऐसी स्थिति में बचाव के लिए आवश्यक उपाय करना बहुत जरूरी है. ठंडे स्थान पर रहना, पर्याप्त पानी पीना, और हल्के कपड़े पहनना आवश्यक है. गर्मी के समय में बाहर निकलने से बचना चाहिए और ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए. इन उपायों को अपनाकर हम गर्मी के नुकसान से बच सकते हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!