श्रीगंगानगर में स्पीड में आई मौत! एक के बाद एक चली गई 151 जानें, देखने वालों की कांपी रूह

Sri Ganganagar News: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में तेज गति से आ रहे ट्रक ने नेशनल हाईवे पर जा रही लगभग 200 भेड़ और भेड़ पालकों को कुचल दिया. इस हादसे में 150 भेड़ो की दर्दनाक मौत हो गई और वहीं, भेड़ पालक सोहन लाल की मौत हो गई जबकि 2 अन्य भेड़ पालक घायल हो गए. 
 

श्रीगंगानगर में स्पीड में आई मौत! एक के बाद एक चली गई 151 जानें, देखने वालों की कांपी रूह
Image Credit: Sri Ganganagar News

Sri Ganganagar News: श्रीगंगानगर में नेशनल हाईवे नंबर 911 पर नई मंडी घडसाना में स्थित लेघा पेट्रोल पंप के पास आज मंगलवार सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया. नेशनल हाईवे पर तेज गति से आ रहे ट्रक ने नेशनल हाईवे पर जा रही लगभग 200 भेड़ और भेड़ पालकों को कुचल दिया. इस हादसे में 150 भेड़ो की दर्दनाक मौत हो गई और वहीं, भेड़ पालक सोहन लाल की मौत हो गई जबकि 2 अन्य भेड़ पालक घायल हो गए.

इस हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया. सूचना मिलने पर घडसाना पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने सोहनलाल के शव को कब्जे में लेकर घडसाना की सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और घायलों का इलाज घडसाना के सरकारी अस्पताल में चल रहा है. पुलिस टीम के द्वारा आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

घायल भेड़पालक राकेश कुमार (25) पुत्र धन्ना राम निवासी गांव 8 एमजीएम ने बताया कि वह आज सुबह पप्पू (45) पुत्र सोहन लाल और उसके पिता सोहन लाल (65) के साथ नेशनल हाईवे पर लगभग 200 भेड़ें लेकर गांव 25 एपीडी बांडा से अपने गांव 8 एमजीएम रोजड़ी की ओर जा रहे थे. जब वह नई मंडी घडसाना के पास स्तिथ लेघा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे उसी दौरान अनूपगढ़ की ओर से आ रहे तेज गति के ट्रक ने भेड़ों को और उन्हें टक्कर मार दी.

उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया और इस हादसे में लगभग 150 भेड़ो की मौत हो गई है वहीं भेड़ पालक सोहनलाल की भी मौके पर ही मौत हो गई. मौके पर मौजूद लोगों ने इस हादसे की सूचना घडसाना पुलिस थाने में दी.

पुलिस जांच में जुटी

घडसाना एसएचओ महावीर प्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही घड़साना पुलिस मौके पर पहुंची. उन्होंने बताया कि मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है और मृत भेड़ो की सूचना सरकारी पशु चिकित्सालय के अधिकारियों को दे दी है. उन्होंने बताया कि पुलिस के द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्रक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.