Ajmer News

फोटो

गुजरात से यूपी जा रहा बायोडीजल टैंकर अजमेर में फटा, हाईवे पर आग का गोला देख दहशत

Rajasthan news: अजमेर जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह NH-48 (अजमेर-ब्यावर नेशनल हाईवे) पर एक बड़ा हादसा हो गया. ब्यावर से अजमेर की ओर आ रहे बायोडीजल से भरे एक टैंकर का अचानक टायर फट गया. टायर फटते ही टैंकर में जोरदार धमाके के साथ भीषण आग लग गई और पूरा टैंकर देखते ही देखते आग का गोला बन गया.

Apr 02, 2026, 01:24 PM IST
Beawar Double Murder: मकान में खून से लथपथ मिले पति-पत्नी के शव, सिर्फ 12 घंटे में हुआ हत्या का खुलासा

Beawar Double Murder: राजस्थान के ब्यावर जिले के एक घर में खून से लथपथ वृद्ध दंपत्ति के शव मिले, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया है.

Mar 30, 2026, 04:14 PM IST
आबू धाबी में राजस्थान के युवक की साइलेंट अटैक से मौत, परिवार शव लाने के लिए सरकार से लगा रहे गुहार

Devendra Singh Rawat: जवाजा (रूढाना): ब्यावर जिले के जवाजा क्षेत्र के ‘केना का तालाब’ गांव निवासी देवेंद्र सिंह रावत (पुत्र प्रेम सिंह) का आबू धाबी में निधन हो गया है.

Mar 30, 2026, 08:10 AM IST
फर्जी पुलिस बनकर NRI को अगवा करने की कोशिश, बच्चों ने वीडियो बनाकर बचाई जान

Ajmer NRI Kidnapping Case: अजमेर जिले में कृष्णगंज थाना क्षेत्र में एक एनआरआई के अपहरण के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां रहने वाले एनआरआई गंगाधर को उनके ही घर से तीन बदमाशों ने किडनैप करने की कोशिश की.

Mar 28, 2026, 09:11 PM IST
पुष्कर में रूसी योगिनी का अद्भुत तप, 24 घंटे खड़े रहकर कर रहीं साधना, जानें पूरी कहानी

Russian Yogini Tapasya: तीर्थराज पुष्कर इन दिनों एक अद्भुत और विरल साधना का साक्षी बना हुआ है, जहां एक ओर नवरात्रि की भक्तिमय ध्वनि गूंज रही है. वहीं दूसरी ओर एक विदेशी योगिनी अपनी कठोर तपस्या से सभी को आश्चर्यचकित कर रही है.

Mar 27, 2026, 08:46 PM IST
Ajmer News: जंगल में खेलते बच्चों को दिखी इंसानी खोपड़ी! अजमेर में मच गया हड़कंप

अजमेर के पहाड़गंज जंगल में बच्चों को खेलते समय मानव खोपड़ी मिली. रामगंज थाना पुलिस ने जांच शुरू की, तांत्रिक क्रिया की आशंका.

Mar 25, 2026, 02:49 PM IST
RBSE 10th Result 2026: किस वजह से RBSE जारी नहीं करता है टॉपर्स की लिस्ट?

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं के नतीजे घोषित किए, जिसकी कोई टॉपर लिस्ट जारी नहीं की गई है. बोर्ड ने 2017 से ही अपनी परीक्षाओं के टॉपर्स की सूची को जारी करना बंद दिया है.

Mar 24, 2026, 03:19 PM IST
अजमेर माता के जागरण में कव्वाली को लेकर बवाल, जॉन अजमेरी ने छोड़ा मंच

Ajmer Bhajan Sandhya controversy: राजस्थान के अजमेर शहर में चैत्र नवरात्रि के दौरान धार्मिक आयोजनों में एक बड़ा विवाद सामने आया है. प्रसिद्ध भजन गायक जॉन अजमेरी को दो अलग-अलग कार्यक्रमों में कव्वाली गाने के कारण विरोध का सामना करना पड़ा, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया.

Mar 23, 2026, 12:34 PM IST
अखेपुरा और रिछमालिया में एक ही रात दो बड़ी वारदातें, 35 लाख के जेवरात और नकदी चोरी

Ajmer Theft News: अजमेर जिले में पीसांगन थाना क्षेत्र के अखेपुरा व रिछमालिया में नकबजनी की वारदात सामने आई है. दोनों गांवों में पेश आई वारदात में 1 लाख 60 हजार रुपये की नकदी समेत 30-35 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चुराकर फरार हो गए.

Mar 22, 2026, 03:27 PM IST
अजमेर मुक्तिधाम में अस्थियां गायब, सीसीटीवी में कैद हुआ हैरान करने वाला वाक्य

Ajmer: अजमेर शहर के गड़ी मालियान मुक्तिधाम में अस्थियां गायब होने की घटना ने स्थानीय लोगों और शोक संतप्त परिवारों में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है. यह मामला न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है, बल्कि मुक्तिधाम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है.

Mar 22, 2026, 01:30 PM IST
पीपीई किट पहनकर मधुमक्खियों के बीच घुसा, एंबुलेंस के चालाक ने घायल को मौत से बचाया

Khairthal Tijara news: खैरथल-तिजारा जिले के मुंडावर क्षेत्र के दहेलाबास गांव में मधुमक्खियों के झुंड ने एक व्यक्ति पर ऐसा आतंककारी हमला किया कि वह सड़क किनारे तड़पता रहा. घटना राठौड़ा का बास निवासी धूल सिंह की है. धूल सिंह किसी काम से घर से बाहर निकले थे, तभी अचानक मधुमक्खियों का पूरा झुंड उनके ऊपर टूट पड़ा. हमला इतना तेज था कि वे खुद को बचाने की कोशिश भी नहीं कर पाए और दर्द से चीखते हुए सड़क किनारे गिर पड़े.

Mar 21, 2026, 11:59 AM IST
पुष्कर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 512 घरेलू सिलेंडर जब्त, सब-डीलर पर केस दर्ज

Ajmer News: पुष्कर में अवैध गैस भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ जिला रसद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 512 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए. देर रात हुई इस छापेमारी में एजेंसी के पास वैध लाइसेंस और रिकॉर्ड नहीं मिले, जिसके बाद आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया. विभाग ने आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी है.

Mar 19, 2026, 03:44 PM IST
NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ पहुंचे ब्यावर, छात्र संगठन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Beawar News: NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ ब्यावर पहुंचे, जहां उनका छात्र संगठन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला.

Mar 15, 2026, 07:49 PM IST
वो मर जाता तो ज्यादा सही होता... हनुमानगढ़ ब्लास्ट साजिश में आरोपी अली अकबर के भाई ने खोली पोल, जानें क्या बताई वजह?

Ali Akbar Ajmer accused: हनुमानगढ़ में बम ब्लास्ट की साजिश के मामले में गिरफ्तार अजमेर के लोंगिया मोहल्ला निवासी अली अकबर के परिवार ने अपनी आपबीती सुनाई है. आरोपी के भाई अली असगर ने बताया कि अली अकबर पिछले काफी समय से कर्ज के बोझ तले दबा हुआ था.

Mar 15, 2026, 12:48 PM IST
बैलेंस बिगड़ा और चलती थ्रेसर मशीन की फीडिंग ट्रे में गिर गया सोनू गुर्जर, हालत देख डॉक्टर्स की भी कांपी रूह

Ajmer News: राजस्थान के अजमेर जिले से दर्दनाक घटना सामने आ रही है. यहां पर पीसांगन क्षेत्र में गेहूं निकालने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के भदसूरी गांव में परिजनों के साथ खेत में काम कर रहा 16 वर्षीय सोनू गुर्जर अचानक असंतुलित होकर थ्रेसर मशीन की फीडिंग ट्रे में गिर गया.

Mar 14, 2026, 10:58 AM IST
अंबाला STF ने बराड़ा से बरामद किया 2 किलो विस्फोटक, अजमेर के युवक समेत तीन गिरफ्तार

Ambala STF Recovers Explosives: हरियाणा में अंबाला एसटीएफ की टीम ने बराड़ा के पास तीन युवकों को विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से लगभग दो किलो विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ है.

Mar 13, 2026, 11:08 PM IST
T20 World Cup: राजस्थान में कहीं जश्न का सैलाब, तो Ajmer में आतिशबाजी ने बिगाड़ा खेल

टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद राजस्थान में जश्न का माहौल रहा. टोंक और बांसवाड़ा में लोगों ने आतिशबाजी कर जीत मनाई, वहीं अजमेर में आतिशबाजी की चिंगारी से मोबाइल शॉप में आग लगने से भारी नुकसान हो गया.

Mar 09, 2026, 11:13 AM IST
ब्यावर में गुलाल उड़ा रहे थे ‘बादशाह’, अचानक बिगड़ी तबीयत और चली गई जान, छाया मातम

Ajmer News: राजस्थान के ब्यावर में आयोजित बादशाह मेला के दौरान एक दुखद घटना हो गई. 176वें ऐतिहासिक मेले में बादशाह बने चंद्रप्रकाश अग्रवाल गुलाल रूपी खर्ची लुटा रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी मौत हो गई. घटना के बाद मेले के सभी कार्यक्रम तुरंत रोक दिए गए और उत्सव का माहौल गमगीन हो गया.

Mar 05, 2026, 12:59 PM IST
डीडवाना की अनोखी डोलची होली! धुलंडी पर ‘हाकम के संग’ खेला जाता है ये खास खेल

डीडवाना की धुलंडी पर खेली जाने वाली 'डोलची होली' राजस्थान में खास मानी जाती है. इसे 'राजकीय गैर' भी कहते हैं, क्योंकि लोग उपखंड अधिकारी के साथ खेलते हैं. जुलूस कचहरी पहुंचता है और डोलची से पानी की बौछार कर होली मनाई जाती है. हर उम्र के लोग इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं.

Mar 03, 2026, 08:12 PM IST
अजमेर में बेबी गोट से बंदर को हुआ प्यार, बाहों में भर घंटों किया दुलार!

राजस्थान के अजमेर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक बंदर का ने बकरी के बच्चे को लेकर भाग गया और घंटों तक प्यार दुलार करता रहा.

Mar 03, 2026, 01:01 PM IST
जंग के साये में रंगों का धमाका! पुष्कर में पूरीम और होली का ऐतिहासिक संगम, विदेशी मेहमानों ने मांगी शांति

पुष्कर में होली के साथ इजरायली पर्यटकों का ‘पूरीम’ उत्सव मनाया जा रहा है. करीब 2 हजार विदेशी सैलानी पहुंचे हैं. रंग और उत्साह के बीच ईरान-इजरायल तनाव की चिंता भी दिखी. पर्यटक परिवारों से संपर्क में हैं, फिर भी शांति और सौहार्द का संदेश गूंज रहा है.

Mar 02, 2026, 04:25 PM IST
अजमेर में बच्चों की कहासुनी ने लिया विकराल रूप, दो समुदायों में तनाव, थाने पर सैकड़ों की भीड़!

Sarwad Dispute: सरवाड़ कस्बे के किले के चौक क्षेत्र में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया. देखते ही देखते मामला दो समुदायों के बीच तनाव में बदल गया और सैकड़ों लोग थाने के बाहर एकत्र हो गए.

Mar 02, 2026, 10:19 AM IST

Trending news