किशनगढ़ एयरपोर्ट पर टायर डैमेज होने के चलते करीब 4 घंटे से इमरजेंसी घोषित अव्याना एविएशन एकेडमी के ट्रेनी विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई. लैंडिंग से पहले रनवे पर फायर सेफ्टी फोम बिछाया गया और राहत-बचाव एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया. सुरक्षित लैंडिंग के बाद इमरजेंसी स्थिति हटा दी गई.
डीडवाना जिले के सभी 8 स्थानीय निकायों के नतीजे जारी हो गए हैं. डीडवाना, कुचामन और परबतसर में भाजपा ने बोर्ड बनाया, जबकि मकराना, बोरावड़, नावा, लाडनूं और खाटू खुर्द में कांग्रेस ने जीत दर्ज की. निर्दलीयों की भूमिका भी अहम रही.
अजमेर के भिनाय में खेड़ी टोल प्लाजा पर बिना नंबर की गाड़ियों में आए लोगों ने जमकर हंगामा किया. टोलकर्मियों से मारपीट, तोड़फोड़ और फायरिंग का आरोप है. पुलिस ने दो वाहन कब्जे में लेकर एक युवक को डिटेन किया, बाकी की तलाश जारी है.
Ajmer Crime: अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में कर्ज के दबाव के बीच एक परिवार के चार सदस्यों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया. जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर हालत में भर्ती है.
ब्यावर के मसूदा के पास बस और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में दोनों वाहन पलट गए. महिलाओं समेत करीब 20-22 लोगों के घायल होने की सूचना है. घायलों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया.
Ajmer News: अजमेर में 26 अगस्त को 1501वां जश्ने ईद मिलादुन्नबी जुलूस निकलेगा. ढाई दिन के झोपड़े से शुरू होने वाले जुलूस में डीजे और आतिशबाजी पर रोक रहेगी. आयोजकों ने स्वच्छता, अनुशासन, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देने की अपील की है.
अजमेर में हाई सिक्योरिटी जेल में बंद गैंगस्टर इमरान उर्फ मोगली ने बैरक में सिर फोड़कर खुद को घायल कर लिया. वहीं ट्रेन में 4 संदिग्धों से 8 मोबाइल व नकदी बरामद हुई. ज्वेलर्स से सोना-नकदी चोरी के मामले में नौकर भी पकड़ा गया.
अजमेर के गोविंदगढ़ निवासी 62 वर्षीय LIC एजेंट और टेलर रेखराज ठाड़ा को सूरत आयकर विभाग से करीब 974.97 करोड़ रुपये की टैक्स डिमांड का नोटिस मिला. हैरानी की बात यह है कि रेखराज की मासिक आय करीब 15 हजार रुपये है . जांच में सामने आया कि उनके PAN और पहचान दस्तावेजों का कथित दुरुपयोग कर उन्हें Roop Rajat Diam Private Limited समेत डायमंड कंपनियों का डायरेक्टर बना दिया गया.
पुष्कर के कड़ेल में बालिकाओं से अश्लील हरकतों के आरोप में प्रिंसिपल के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. बालिकाओं ने आरोपी प्रिंसिपल के मुंह पर कालिख पोती और परिजनों- ग्रामीणों ने पुलिस वाहन का घेराव किया.
लाडनूं में नेशनल हाईवे-58 पर डीजल से भरा टैंकर अचानक पलट गया. टैंकर से डीजल सड़क पर फैलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई. लोग बाल्टी-जरीकन लेकर डीजल भरने लगे. दमकल और पुलिस ने मोर्चा संभाला, क्रेन से टैंकर हटाया.
Ajmer News : अजमेर के पुष्कर विधानसभा क्षेत्र स्थित सिंघला बांध को लेकर पिछले 19 दिनों से चल रहा किसानों का आंदोलन बुधवार को जिला कलेक्टर लोकबंधु की समझाइश के बाद समाप्त हो गया. कलेक्ट्रेट सभागार में ग्रामीण प्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच बैठक हुई, जिसमें खातेदारी भूमि के नामांतरण, मुआवजा और अन्य मांगों पर सकारात्मक चर्चा हुई.
Ajmer Central Jail: अजमेर सेंट्रल जेल में जेलर सद्दाम हुसैन के मोबाइल से जेल में बंद अपराधियों की बाहरी लोगों से वीडियो कॉल करवाने का मामला सामने आया है. वीडियो वायरल होने के बाद जेल प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए जेलर को निलंबित कर दिया और उसका मुख्यालय श्रीगंगानगर कर दिया.
राजस्थान में बुधवार सुबह दो दर्दनाक सड़क हादसों ने लोगों को झकझोर दिया. अजमेर के किशनगढ़ हाईवे पर पुष्कर से कांवड़ लेकर लौट रहे दो सगे भाइयों को सीमेंट से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी. 18 वर्षीय शुभम राव ट्रक के पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, टोंक के बीसलपुर रोड पर मिट्टी से भरे डंपर की टक्कर से थड़ोली गांव निवासी महेंद्र वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई.
Rajasthan Weather: राजस्थान में रविवार को 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. ब्यावर के रावतमाल गांव स्थित देवनारायण मंदिर पर आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया. मौसम विभाग ने जालोर, पाली और सिरोही में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. वहीं 3 अगस्त से मानसून कमजोर पड़ने और बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना जताई गई है. प्रदेश में अब तक सामान्य से करीब 11 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है.