Alwar News: अलवर के नांगल पलखड़ी गांव में खेत की ओर गई 7 साल की बच्ची पर 3-4 आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया. शोर सुनकर ग्रामीणों ने बच्ची को बचाया. घायल बच्ची का जिला अस्पताल में उपचार जारी है. ग्रामीणों ने आवारा कुत्तों पर कार्रवाई की मांग की है.
Alwar News: अलवर के बड़ौदामेव में सेकुन खान हत्याकांड से जुड़ा एक कथित वीडियो सामने आया है. वीडियो में हत्या के आरोपी हर्ष मूर्तिकार को पुलिस थाने के गेट के पास वाहन के पीछे बैठकर गिटार बजाते हुए देखा जा रहा है.
अलवर के आर्यनगर में राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर के न्यायाधीश भुवन गोयल के आवास पर दिनदहाड़े चोरी का मामला सामने आया है. चोर जंगला, दरवाजे का कुंडा और छत का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे और पीतल के बर्तन, नकदी समेत सामान ले गए. खास बात यह है कि चोर मकान की देखरेख करने वाले एडवोकेट जगदीश सैनी का आईडी कार्ड भी साथ ले गए.
Alwar News: अलवर के थानागाजी में इलेक्ट्रिक सामान के व्यापारी से तीन बदमाशों ने तमंचे की नोक पर 1.60 लाख रुपये लूट लिए. वारदात के बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
Alwar News: अलवर के नया गांव बोलका में एक सप्ताह से बघेरे की गतिविधियों से ग्रामीण दहशत में हैं. पहले बघेरा घर के बाड़े से स्वान को ले गया और अब उसी मकान की छत पर CCTV में दिखाई दिया. वन विभाग का पिंजरा भी अब तक कामयाब नहीं हुआ है.
Alwar News: अलवर के वैशाली नगर में 22 वर्षीय विवाहिता अनुराधा बघेल की आठवीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई. पीहर पक्ष ने दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर पति सुमित बघेल को हिरासत में लिया है. जांच सीओ साउथ कर रहे हैं.
अलवर की कठूमर पंचायत समिति में ACB ने रिश्वत लेते सहायक अभियंता शिवराम और कनिष्ठ अभियंता मिन्ना खान को गिरफ्तार किया. दोनों पर 2.52 लाख के लंबित बिल के भुगतान के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है.
अलवर के रामगढ़ नगरपालिका चेयरमैन चुनाव में भाजपा के प्रेम मेघवाल ने कांग्रेस के गुरबक्स जाटव को 11 वोटों से हराकर जीत दर्ज की. प्रेम मेघवाल को 23, जबकि गुरबक्स जाटव को 12 वोट मिले. 35 पार्षदों ने मतदान किया. भाजपा के 13 पार्षदों के अलावा निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से पार्टी ने बहुमत हासिल किया.
Alwar News: अलवर शहर के सबसे बड़े राजकीय राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय के महिला वार्ड में बंदर घुसने का वीडियो सामने आया है. जिसमें बंदर वार्ड से सामान उठाकर बाहर ले जाता दिखाई दिया. अस्पताल में आवारा कुत्तों के बाद अब बंदरों की मौजूदगी से मरीजों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं.
Alwar News: अलवर के मालाखेड़ा क्षेत्र के अचलपुरी गांव में पारिवारिक जमीन विवाद के बीच 38 वर्षीय कमल सिंह ने खेत में बने कुएं में छलांग लगा दी. रेस्क्यू के बाद उसे बाहर निकाला गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Alwar News : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का डीपफेक वीडियो बनाने के मामले में अलवर के एक युवक को तमिलनाडु पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन दोस्तों को कार से कुचलकर हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों अमित, महेश और तन्मय को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है. पुलिस की शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश के चलते हत्या का सामने आ रहा है.
अलवर के शालीमार स्थित फ्लैट में मोहित ने कथित तौर पर अपने दो बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी जहर खा लिया. घटना में मोहित और 6 वर्षीय बेटे विवान की मौत हो गई, जबकि साढ़े तीन वर्षीय बेटी कृषा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Alwar News: अलवर में नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण के मतदान को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. करीब 1950 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त और हथियारबंद बल लगाया गया है.