बांसवाड़ा के आजना गांव में महिला से मारपीट और बाल काटने का वीडियो वायरल हुआ है. निर्वस्त्र करने की कोशिश का भी आरोप है. पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.
Banswara News: बांसवाड़ा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ 90 दिन के विशेष अभियान में 328 आरोपियों को गिरफ्तार किया. इनमें 22 ईनामी बदमाश, 104 टॉप टेन अपराधी और 202 स्थाई वारंटी, भगोड़े और मफरूर शामिल हैं.
Banswara News: बांसवाड़ा के कुशलगढ़ क्षेत्र के पोटलिया गांव में खाना बनाते समय घर में आग लगने से दो सगे भाई झुलस गए. 3 वर्षीय हार्दिक की इलाज के दौरान मौत हो गई, वहीं, 5 वर्षीय अश्विन गंभीर हालत में उदयपुर रेफर है. बच्चों को बचाते समय पिता भी झुलसे.
Banswara News: बांसवाड़ा के मारुती नगर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात में जीजा ने अपने साले की तलवार घोंपकर हत्या कर दी. सबसे दर्दनाक पहलू यह रहा कि तीन मासूम बच्चों ने अपनी आंखों के सामने पिता को तड़पते देखा. आरोपी फरार है, पुलिस जांच में जुटी है.
Banswara News : बांसवाड़ा में स्कूल वैन हादसे में एक बच्चे की मौत और 15 के घायल होने के बाद कई वाहनों को जब्त किया गया है, जो स्कूली बच्चों को लाने ले जाने का काम करते थे. कार्रवाई से नाराज टेंपों चालकों ने मानवीय आधार पर टेंपो छोड़ने की मांग की और कहा की टेंपो से ही हमारा घर चलता है.
Banswara News: बांसवाड़ा के दाहोद मार्ग पर स्कूली बच्चों से भरी वैन खड़े ट्रक से टकरा गई. हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल हुए. दो की हालत गंभीर है. एक छात्र को उदयपुर रेफर किया गया. पुलिस हादसे की जांच कर रही है.
Banswara News: बांसवाड़ा में गो सम्मान अभियान के तहत संत समाज, गोसेवकों और नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में गो संरक्षण के लिए केंद्रीय कानून, गो सेवा मंत्रालय, गो एंबुलेंस, नंदीशाला और प्राकृतिक खेती सहित 8 प्रमुख मांगें रखी गईं.
बांसवाड़ा में शहरी सेवा शिविर के फॉलोअप अभियान के दौरान नगर परिषद के सामने फर्जी आवासीय फ्री होल्ड पट्टों का मामला उजागर हुआ है. तीन महिलाएं लीज डीड कराने पहुंचीं तो जांच में पट्टों पर दर्ज रसीद क्रमांक परिषद के रिकॉर्ड में नहीं मिले. इसके बाद नगर परिषद ने तीनों दस्तावेजों को संदिग्ध मानते हुए राजतालाब थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
Banswara News: नीट पेपर लीक विवाद के बाद बांसवाड़ा में समाजजन पुलिस, दिल्ली पुलिस और सेना के समर्थन में सड़क पर उतरे. तेज बारिश के बीच पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाए गए. प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने की कार्रवाई का समर्थन करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई.
Banswara Accident: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के बोकड़ा खोरा गांव में एक दर्दनाक हादसे में आरा मशीन पर काम कर रहे युवक के दोनों पैर मशीन की चपेट में आ गए. गंभीर रूप से घायल युवक को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर उदयपुर रेफर कर दिया गया. घटना के बाद जनप्रतिनिधि भी अस्पताल पहुंचे और बेहतर इलाज के निर्देश दिए.
Banswara News: बांसवाड़ा के भूगड़ा थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान एक व्यक्ति पर चार लोगों द्वारा कथित हमला किए जाने का मामला सामने आया है. घायल के पैर में फ्रैक्चर होने की जानकारी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमले के कारणों की पड़ताल कर रही है.
बांसवाड़ा के टामटिया गांव में अच्छी बारिश और किसानों की समृद्धि की कामना के लिए आदिवासी महिलाओं ने सदियों पुरानी परंपरा निभाते हुए पुरुषों का वेश धारण कर 'धाड़' निकाली. माला देवी मंदिर से शुरू हुई इस यात्रा में महिलाओं ने इंद्रदेव की स्तुति करते हुए गेर और पारंपरिक आदिवासी नृत्य प्रस्तुत किया.
Banswara News: राजस्थान के मानगढ़ धाम में आयोजित भील प्रदेश संदेश यात्रा एवं महा सम्मेलन में राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से हजारों आदिवासी पहुंचे. सम्मेलन में अलग भील प्रदेश की मांग उठी, सामाजिक एकता और आदिवासी अधिकारों पर जोर दिया गया.
बांसवाड़ा में अच्छी बारिश की कामना को लेकर हर साल होने वाली अनोखी परंपरा इस बार भी निभाई गई. वैदिक रीति-रिवाज से मेंढक-मेंढकी की शादी कराई गई, जिसमें सगाई, हल्दी-मेहंदी, सात फेरे, बारात और विदाई जैसी सभी रस्में पूरी की गईं.