बारां के कवाई में महिला को लेकर दो युवकों के बीच हाईवे पर करीब एक घंटे तक हंगामा हुआ. दोनों ने महिला को अपनी पत्नी बताया. एक युवक ने चाकू निकालकर धमकाया. पुलिस ने महिला को उसकी इच्छा से मुकेश के साथ भेजा और दूसरे युवक को गिरफ्तार कर लिया.
Baran News: बारां में नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण की तैयारियां पूरी हैं. 9 सितंबर को बारां, अंता और सीसवाली में 166 बूथों पर मतदान होगा. 1,29,154 मतदाता वोट डाल सकेंगे. मतदान दल अंतिम प्रशिक्षण के बाद बूथों के लिए रवाना होंगे.
बारां के गोपालपुरा-दुनीखेड़ा गांव में करीब 1300 की आबादी के बावजूद मुक्तिधाम तक पक्का रास्ता नहीं है. बारिश में कच्चा रास्ता दलदल बन जाता है, जिससे शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाना मुश्किल हो जाता है. ग्रामीणों को मजबूरी में 5 किमी से ज्यादा दूर बारां के मुक्तिधाम जाना पड़ता है.
Baran Civic Elections: बारां जिले के 6 नगरीय निकायों में चुनावी तस्वीर दिलचस्प हो गई है. नामांकन के दौरान 714 प्रत्याशियों ने संपत्ति घोषित की, जिनमें 48 करोड़पति और 530 लखपति हैं. वहीं 113 प्रत्याशियों की संपत्ति एक लाख रुपए से कम है. बारां नगर परिषद में सभापति की कुर्सी महिला आरक्षित होने के बाद कई नेताओं के परिवार की महिलाएं भी चुनाव मैदान में उतरी हैं.
Anta Municipal Election: बारां जिले के अंता में नगर निकाय चुनाव को लेकर चुनावी माहौल चरम पर पहुंच गया है. 35 वार्डों में 110 प्रत्याशी मैदान में हैं. भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. सांसद दुष्यंत सिंह और विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया की सभाओं और जनसंपर्क के बाद चुनावी सरगर्मी और बढ़ गई है.
Baran News: बारां नगर परिषद के 60 वार्डों में भाजपा-कांग्रेस की टक्कर के बीच आप ने भी सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं. पूर्व सभापति कमल राठौर के समर्थन में उतरे उम्मीदवारों के प्रचार में पार्टी का नाम और बड़े नेताओं की तस्वीरें नदारद हैं.
HPV Vaccination Baran: बारां जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए दो दिवसीय विशेष HPV वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के पहले दिन 8 ब्लॉक के 44 केंद्रों पर 611 बालिकाओं को टीका लगाया गया. जिले में अब तक 5,621 बालिकाओं का HPV वैक्सीनेशन हो चुका है. अभियान के दूसरे दिन 2 सितंबर को भी निर्धारित स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा.
Baran Nikay Chunav : बारां नगर परिषद के 106 साल के इतिहास में दूसरी बार शहर की कमान किसी महिला के हाथ होगी, क्योंकि इस बार सभापति पद अनारक्षित महिला वर्ग के लिए है.
Baran Accident: बारां के शाहाबाद क्षेत्र में रक्षाबंधन पर मध्यप्रदेश जा रहे दादा-पोता शुक्रवार शाम होड़ापुरा गांव के पास रेपी नदी की रपट पार करते समय तेज बहाव में दोनों बाइक समेत बह गए. हादसे के बाद ग्रामीणों, परिजनों और सिविल डिफेंस की टीम ने करीब दो दिन तक नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया.
Baran News: मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से दो मादा चीता OAKD-1 और OAKD-2 बारां के शाहाबाद जंगल पहुंच गई हैं. दोनों ने गांव के पास 3 बकरियों का शिकार किया. वन विभाग और कूनो की ट्रैकिंग टीम GPS कॉलर व ग्राउंड ट्रैकिंग से नजर रख रही है.
Baran News: बारां के अंता कस्बे में मदरसे में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप सामने आया है. पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी मौलवी के खिलाफ POCSO एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. आरोपी की तलाश जारी है.
Baran News: बारां के छबड़ा की शंकर कॉलोनी में बारिश के बाद श्मशान घाट तक जाने वाला रास्ता कीचड़ और गड्ढों से भर गया है. बदहाल रास्ते के कारण शवयात्रा के दौरान अर्थी असंतुलित होकर गिरते-बच गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर निकाय से रास्ते की जल्द मरम्मत कराने और जलभराव की समस्या दूर करने की मांग की है.
बारां के शाहाबाद के देवरी अस्पताल में गंभीर मरीज को हायर सेंटर रेफर करने के बाद करीब 2 घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली. परिजनों का आरोप है कि लगातार फोन के बावजूद मरीज अस्पताल के बाहर तड़पता रहा. घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए.
बारां के कोटा रोड स्थित एक प्लांट के पास झाड़ियों में नवजात के मिलने से सनसनी फैल गई. बच्चे के रोने की आवाज सुनकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने नवजात को सुरक्षित बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है.