डीग के कामां क्षेत्र में मानसिक रूप से बीमार बेटे ने पैसों को लेकर विवाद के बाद मां के सिर पर सरिया मारकर हत्या कर दी. पिता ने बेटे के खिलाफ FIR दर्ज कराई. घटना के समय भाई-बहन मौजूद थे. पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने मां को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
भरतपुर में अटल बंद थाना पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट ठगी के आरोपी को पकड़ा. आरोपी ने पीड़ित को 5 घंटे फोन पर बांधकर धमकाया, कॉल कॉन्फ्रेंस पर लेकर फर्जी पूछताछ कराई और CBI-सुप्रीम कोर्ट के नकली कागज भेजे. डराकर ऑनलाइन 6 लाख रुपए ठग लिए, बाद में पीड़ित ने FIR कराई.
भरतपुर के सरकारी स्कूल में एक फीमेल डॉग ने अब तक 10 बच्चों और टीचर को काट लिया है. डॉग स्कूल में बच्चों को जन्म देने के बाद आक्रामक हो गई. शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, जिससे बच्चे डर के कारण स्कूल आना भी कम कर रहे हैं.
XPO.RU नाम की फर्जी वेबसाइट के जरिए देशभर में 3.22 लाख लोगों से 3,100 करोड़ रुपये की ठगी का पर्दाफाश हुआ है. भरतपुर पुलिस ने दुबई से ऑपरेट हो रहे इस सबसे बड़े साइबर फ्रॉड में 5 आरोपियों को पकड़ा है. साइट भारत में रजिस्टर्ड भी नहीं थी और कई पुलिसकर्मी भी इसके शिकार बने.
सर्दियों में राजस्थान के सरिस्का, भरतपुर और बूंदी-कोटा के जंगलों में रोमांचक सफारी का मज़ा लें. बाघ, प्रवासी पक्षी और हरे-भरे नज़ारे आपका दिल जीत लेंगे.
Rajasthan tourism: भरतपुर का ऐतिहासिक शहर बयाना अब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा संरक्षित किया जाएगा, जिससे यहां के प्राचीन किलों और मंदिरों को पर्यटन के नक्शे पर लाया जा सकेगा.
Bharatpur Drone News: भरतपुर के तुहिया गांव में रातें बन गईं डरावनी! रात 9 से 12 बजे तक 100 मीटर ऊंचाई पर ड्रोन घूमते हैं, चोरों की रेकी का शक. ग्रामीण जाग-जागकर बाइक पर पहरा दे रहे, नींद उड़ी! पहले चोर घुसे थे लेकिन नाकाम. वीडियो वायरल.
Keoladeo National Park: राजस्थान के भरतपुर में स्थित केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान, जिसे पहले भरतपुर पक्षी विहार के नाम से जाना जाता था, पक्षी प्रेमियों और प्रकृति के प्रति उत्साही लोगों के लिए एक स्वर्ग है. यह अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और हजारों प्रवासी पक्षियों के लिए विश्व प्रसिद्ध है.
Bharatpur News: भरतपुर में दर्दनाक हादसा! आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे पर सारस चौराहे के पास गैस टैंकर ने बाइक सवारों को कुचला, 2 की मौत. शव 30 मिनट तक सड़क पर पड़े रहे, पुलिस ने मोर्चरी में रखवाए. मृतकों की पहचान के प्रयास जारी.
सवाई माधोपुर स्थित प्रदेश के सबसे बड़े रणथंभौर टाइगर रिजर्व के मध्य स्थित रणथंभौर दुर्ग में आज एक बार फिर टाइगर मूवमेंट देखने को मिला.
lohagarh fort: राजस्थान का लोहागढ़ किला एक ऐतिहासिक धरोहर है, जो अपनी मजबूती और शौर्य के लिए जाना जाताहै.अंग्रेजों को इस अजेय दुर्ग ने आक्रमण के दौरान घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था.
Trending Quiz: भरतपुर को राजस्थान का प्रवेश द्वार माना गया है, जो पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में से एक है. इसके पक्षियों का स्वर्ग भी कहा जाता है. क्योंकि यहां का केवलादेव पक्षी विहार पूरी दुनिया में मशहूर है.
राजस्थान के धौलपुर जिले से बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां के बाड़ी शहर के वार्ड 28 के कीड़ी मोहल्ले में जलदाय विभाग द्वारा डाली जा रही पेयजल पाइप लाइन के काम से अब नागरिक परेशान नजर आ रहे हैं.
राजस्थान के करौली से दिव दहला देने वाली खबर सामने आई है. जहां पर जिला मुख्यालय स्थित चटीकना मोहल्ले के कौवा खो में बीती रात आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में पथराव हो गया.