Bundi News: बूंदी परिवहन कार्यालय में डेपुटेशन पर कार्यरत निरीक्षक हंसराज मीणा का वीडियो वायरल है, जिसमें वह टोंक के उनियारा क्षेत्र में तेजाजी मेले के स्टेज कार्यक्रम में महिला डांसर के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं.
बूंदी में सोमवार शाम से शुरू हुई तेज बारिश मंगलवार सुबह तक भारी तबाही में बदल गई. नवल सागर झील के ओवरफ्लो होने से पुराने शहर, तिलक चौक और मुख्य बाजार समेत कई इलाकों में 2 से 3 फीट तक पानी भर गया. छत्रपुरा क्षेत्र में नालों की सफाई नहीं होने से जलभराव और गंभीर हो गया और कई घरों में पानी घुस गया.
Bundi/Hanumangarh Rain News: राजस्थान में मानसून जमकर बरस रहा है. बूंदी में मंगलवार सुबह करीब तीन घंटे तक तेज बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया. सरकारी क्वार्टरों में पानी घुसा और नागदी बाजार में उफान आया. हनुमानगढ़ के टिब्बी में भी बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली.
Bundi Weather Update: बूंदी में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ली और करीब आधे घंटे से झमाझम बारिश जारी है. लंबे इंतजार के बाद हुई बारिश से किसानों को राहत मिली है. खरीफ फसलों और नदी-तालाबों में पानी की आवक बढ़ने की नई उम्मीद जगी है.
Bundi News: राजस्थान के बूंदी (देवपुरा) में पुलिस ने बोगस ग्राहक भेजकर देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ किया. स्वाइप मशीन, गाड़ियां और कैश जब्त करते हुए 7 महिलाओं व 15 पुरुषों समेत 23 लोग गिरफ्तार हुए. सभी के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
Bundi News : बूंदी में उधार में सिगरेट नहीं देने पर बहादुर मीणा पर चाकू से हमला कर दिया गया था. इस मामले को लेकर प्रशासन ने बड़ा एक्शन लेते हुए आरोपी विशाल मेघवाल के घर पर बुलडोजर चला दिया.
Bundi News : जब भी बारिश कम होती है, बूंदी में सालों पुरानी पंरपरा को निभाया जाता है. इस बार भी नैंनवा के बम्बूली गांव में घासभैरूजी की पारंपरिक सवारी निकाली गयी.
Bundi News: राजस्थान के बूंदी जिले के मोहनपुरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर कथित तौर पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया. हमले में 70 वर्षीय नारायणी बाई और उनकी बहू गंभीर रूप से घायल हो गईं. दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और थाना अधिकारी ने लूट की घटना से इनकार करते हुए इसे जमीनी विवाद से जुड़ा मामला बताया है.
Rajasthan News: हाड़ौती के हरिद्वार केशोरायपाटन में सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा. हजारों भक्तों ने पवित्र चंबल नदी में स्नान कर श्री केशवराय जी के दर्शन किए, प्रशासन अलर्ट रहा.
जून की पहली बारिश ने बूंदी की फिजां बदल दी है. पहाड़ियां हरियाली से ढक गई हैं और NH-52 की प्रदेश की सबसे बड़ी टनल के आसपास का नजारा पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है. रामगढ़ टाइगर रिजर्व समेत पूरा इलाका प्राकृतिक सौंदर्य से सराबोर नजर आ रहा है.
Rajasthan News: राजस्थान की सीक्रेट झील नवल सागर, बूंदी में मानसून के दौरान स्वप्नलोक जैसा नजारा पेश करती है. तारागढ़ किले की छांव और बॉलीवुड शूटिंग के लिए मशहूर यह झील दोस्तों के साथ वीकेंड ट्रिप के लिए बेस्ट है.
Bundi News: राजस्थान के बूंदी में शादी के दौरान DJ बजाने को लेकर विवाद में दो भाइयों पर कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया गया. शराब के नशे में आरोपियों ने गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए. गंभीर रूप से घायल भाइयों का इलाज कोटा के MBS अस्पताल में जारी है.
Bundi News: राजस्थान के बूंदी जिले के तालेड़ा क्षेत्र में एक बच्ची को आवारा कुत्तों ने नोंच-नोंचकर मार डाला. बच्ची सुबह शौच के लिए गई थी.
Bundi News: बूंदी जिले में नैनवा क्षेत्र के कचरावता गांव में एक शादी समारोह में दूषित भोजन खाने से बड़ी संख्या में लोग बीमार हो गए. जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई.