Rajasthan News: जयपुर में भारत टैक्सी लॉन्च के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सहकारिता के जरिए गांवों में रोजगार बढ़ाया जाएगा और पलायन रोका जाएगा. उन्होंने विकसित भारत 2047 के विजन के तहत हर ग्राम पंचायत में सहकारी समिति बनाने की बात कही.
Jaipur News : सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा 65 प्रतिशत युवा आबादी के साथ हमारा देश विश्व का सबसे युवा देश है. यही युवा शक्ति भारत की सबसे बड़ी पूंजी है और युवाओं की शक्ति को सामर्थ्य में बदलने के लिए युवा सुयोग प्लेटफॉर्म एक सही दिशा, सही अवसर और सही मंच उपलब्ध कराएगा.
Rajasthan News: राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन जयपुर में करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक पॉलीफिल्म मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करेगा, जिसके लिए जल्द ही हिन्दुस्तान रिफाइनरी लिमिटेड (HRL) के साथ MOU होगा. इस प्लांट में सरस दूध और दुग्ध उत्पादों की पैकेजिंग के लिए पॉलीफिल्म तैयार की जाएगी.
Jaipur News: जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित शेखावाटी फाउंडेशन के नागरिक अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का यमुना जल समझौते के लिए सम्मान किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समझौता झुंझुनूं, सीकर और चूरू के विकास की मजबूत नींव बनेगा.
Rajasthan News : नीति आयोग द्वारा जारी निवेश अनुकूलता सूचकांक में राजस्थान को ‘अग्रणी राज्य’ की श्रेणी में स्थान मिला है. समग्र रैंकिंग में राज्य देशभर में 10वें तथा बड़े राज्यों में 8वें स्थान पर रहा. वहीं, बड़े राज्यों की श्रेणी में नियमों के सरलीकरण में राजस्थान ने दूसरा, निवेश प्रोत्साहन नीतियों में तीसरा और संसाधनों के क्षेत्र में पांचवां स्थान प्राप्त किया है
Nagaur News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नागौर के तिलानेश गांव में प्रातः भ्रमण के दौरान किसानों के साथ खेत में निराई-गुड़ाई की और ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं. उन्होंने महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों से भी बातचीत की तथा बच्चों को चॉकलेट वितरित की.
Rajasthan News: राजस्थान में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर CM भजनलाल शर्मा ने बड़ी कार्रवाई की है. CM भजनलाल ने RPS के दो अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई और विभागीय जांच की मंजूरी दी है. इसके साथ ही जयपुर महिला बंदी सुधार गृह की उपाधीक्षक सरोज विश्नोई को निलंबित कर उनका मुख्यालय भरतपुर किया गया है.
Jaipur News: राजस्थान सरकार जल्द ही जयपुर में भारत टैक्सी सेवा शुरू करने जा रही है, जिससे यात्रियों को निजी ऐप आधारित टैक्सियों की तुलना में कम किराए पर सफर की सुविधा मिलेगी. इस सेवा में कमीशन और हिडन चार्ज नहीं होंगे, जिससे यात्रियों के साथ-साथ ड्राइवरों को भी फायदा मिलेगा.
Rajasthan Government Project: CM भजनलाल शर्मा ने केकड़ी में 808 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास, 69 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण और 1268 करोड़ रुपये की नसीराबाद-सरवाड़-केकड़ी-देवली फोरलेन सड़क परियोजना के प्रथम चरण की आधारशिला रखी.
International Yoga Day 2026: राजस्थान में इस बार योग दिवस पर सरकारी कार्यक्रमों से अलग हटकर बीजेपी की ओर से प्रदेश भर में 1200 से ज्यादा स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
Karauli News: करौली जिले में पांचना बांध के पानी वितरण को लेकर पिछले 20 सालों से चला आ रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया. राज्य सरकार की पहल पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ, जिसके तहत गुडला क्षेत्र के 21 गांवों को लिफ्ट सिंचाई योजना के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जाएगा.
Jaipur Resort Wall Collapse: जयपुर के अरावली रिसॉर्ट में निर्माणाधीन दीवार ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए और मृतकों की आत्मा की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.
Amrit Bharat Express: सीएम भजनलाल शर्मा और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जयपुर से दरभंगा बिहार के लिए रविवार को अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
Aburaj Development Scheme: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आबूराज के पर्यटन, आध्यात्मिक एवं पर्यावरणीय विशिष्टताओं के अनुरूप सर्वांगीण विकास का ब्लूप्रिंट तैयार करने के निर्देश दिए.