Kota New Medical College: कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 32 वर्षीय महिला मरीज रेखा की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए गेट नंबर 4 के बाहर धरना दिया. महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम भी परिजनों के समर्थन में पहुंचीं. अस्पताल अधीक्षक डॉ. आशुतोष शर्मा ने लापरवाही के आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि लिखित शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी.
Suratgarh News: श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में वार्ड-43 से नवनिर्वाचित पार्षद कृष्ण बेनीवाल और उसका भाई लापता हो गए. दोनों के लूणकरणसर पुलिस थाने के पास से लापता होने की बात सामने आई है. परिजनों और वार्डवासियों ने सिटी थाने के बाहर प्रदर्शन कर दोनों की तलाश की मांग की. पार्षद की मां ने आत्महत्या की चेतावनी भी दी.
Rajasthan Crime News: चूरू में नाबालिग के कथित अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. सूचना मिलते ही जिलेभर में नाकाबंदी कराई गई और आरोपी को नाबालिग के साथ चूरू शहर में प्रवेश करने से पहले ही वाहन समेत पकड़ लिया गया. घटनास्थल की तस्दीक के दौरान आरोपी ने पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया, लेकिन गिरकर घायल हो गया.
Pratapgarh Crime News: प्रतापगढ़ के धरियावद थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ कथित यौन शोषण के मामले में वांछित आरोपी क्रिश तिरगर को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने Instagram के जरिए युवती से दोस्ती की थी. पीड़िता ने करीब चार साल तक यौन शोषण का आरोप लगाते हुए 1 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी.
Baran News: राजस्थान के बारां में नगरीय निकाय चुनाव के चलते घोषित 48 घंटे के सूखा दिवस के दौरान शराब की कथित चोरी-छिपे बिक्री का मामला सामने आया है. आरोप है कि कई दुकानों के शटर बंद होने के बावजूद पीछे बनी खिड़कियों से ग्राहकों को शराब बेची जा रही है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन और आबकारी विभाग से कार्रवाई की मांग की है.
Jaipur Crime News: जयपुर के मोती डूंगरी थाना इलाके में घरेलू सहायिका पर करीब 10 लाख रुपए के सोने की चेन और हीरे का पेंडेंट चोरी करने का आरोप है. पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला वर्ष 2015 से परिवार के घर में काम कर रही थी. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चोरी का कीमती पेंडेंट बरामद किया है.
Jaipur Kidnapping Case: जयपुर के चर्चित व्यापारी अपहरण और फिरौती मामले के मुख्य आरोपी करण आसवानी उर्फ कमल सिंधी को राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने दुबई से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पुलिस की वर्दी पहनकर व्यापारी का अपहरण किया था. वारदात के बाद वह दुबई भाग गया था. रेड कॉर्नर नोटिस के बाद इंटरपोल की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस की गई और अब उसे जयपुर लाया गया है.
Rajasthan Maternal Health: राजस्थान में गर्भवती महिलाओं और प्रसूताओं की सुरक्षा के लिए सरकार ने पिछले कुछ समय में कई नई व्यवस्थाएं शुरू करने के फैसले किए हैं. इसके बावजूद जयपुर में डिलीवरी के करीब 24 घंटे बाद एक प्रसूता की तबीयत बिगड़ने और किडनी संबंधी गंभीर समस्या सामने आने के मामले ने प्रसव के बाद की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं.
Kota Cyber Crime: कोटा ग्रामीण पुलिस ने साइबर ठगी की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए मध्य प्रदेश के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बपावर कलां थाना पुलिस ने संदिग्ध कार की तलाशी में 190 सिमकार्ड, मोबाइल फोन और बैंकिंग दस्तावेज बरामद किए. पुलिस के अनुसार आरोपी कैनोपी लगाकर एक ही ग्राहक के नाम पर कई सिम जारी करवाते थे और इन्हें साइबर ठगों तक पहुंचाते थे.
Rajasthan PTI Recruitment: राजस्थान की शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा-2022 में फर्जी और कथित बैकडेटेड BP.Ed डिग्री के इस्तेमाल की जांच अब विश्वविद्यालय तक पहुंच गई है. SOG ने सीहोर स्थित श्री सत्य साईं विश्वविद्यालय के कुलपति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.
Baran News: राजस्थान का बारां जिले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है. वीडियो में दो टीचर स्कूल परिसर में बैठकर अमर्यादित हरकतें कर रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर, वो भी विस्तार से...
Jaipur CA FIR: जयपुर में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के खिलाफ दर्ज FIR ने करोड़ों रुपये की विदेशी रेमिटेंस के मामले को सामने ला दिया है. आयकर विभाग का आरोप है कि CA अभिषेक जैन ने कथित तौर पर जरूरी दस्तावेजों और सत्यापन के बिना 3168 Form 15CB सर्टिफिकेट जारी किए.
Rajasthan Crime News: सिरोही के रेवदर क्षेत्र के आमलारी गांव में मौका तस्दीक के दौरान पुलिस कस्टडी से फरार हुआ POCSO आरोपी आखिरकार तीसरे दिन दांतराई में पकड़ा गया. पुलिस ने आरोपी की तलाश में ड्रोन से निगरानी की और अलग-अलग टीमें लगाई थीं.
Avadh Express: कोटा से गुजरने वाली बांद्रा-बरौनी अवध एक्सप्रेस में पैंट्रीकार से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि पैंट्रीकार मैनेजर ने 13 अनधिकृत वेंडरों को ट्रेन में रखा था. इतना ही नहीं, तीन यात्रियों को वेंडर की ड्रेस पहनाकर सफर कराने और इसके बदले 7 हजार रुपये से ज्यादा लेने की बात सामने आई है. जांच के दौरान कोटा में एक वेंडर पकड़ा गया, जबकि लाखेरी के पास चेन पुलिंग के बाद एक अन्य कथित वेंडर को RPF ने पकड़ा. मामले की जांच के लिए रेलवे ने हाई लेवल कमेटी बनाई है.