Rajasthan Politics: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने भीलवाड़ा के जहाजपुर में चारागाह दर्शन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान गोविंद सिंह डोटासरा पर सियासी हमला बोला. दिलावर ने हाड़ौती कहावत “नकटे-बूंचे सबसे ऊंचे” के जरिए डोटासरा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “चिंता मत करो, समय आपका भी आएगा".
Rajasthan Politics: राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने लक्ष्मणगढ़ दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पचपदरा रिफाइनरी पांच साल पहले बन जानी चाहिए थी और इसकी लागत 40 हजार करोड़ से बढ़कर 80 हजार करोड़ रुपये हो गई.
PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने नेता पुत्र विवाद पर कहा कि उनके बच्चे मेहनत से RAS बने हैं और उन्हें गर्व है. उन्होंने BJP पर हमला करते हुए चुनौती दी कि वे भी अपने बच्चों को पढ़ाकर सफल बनाएं, साथ ही बेवजह की बयानबाजी से बचने की सलाह दी.
कांग्रेस का "संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ" अभियान भजनलाल सरकार को चुनौती दे रहा है. गहलोत का इंतजार शास्त्र और डोटासरा-जूली का अभियान पार्टी में सियासी लड़ाई तेज कर रहे हैं, जबकि सरकार चुनाव और कानून व्यवस्था पर सफाई देती दिख रही है.
PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने ED और बीजेपी पर तीखा हमला बोला. बोले-ED को बैरंग लौटाने में माहिर हूं. देश में हालात खराब हैं, किसान-युवा परेशान हैं. तानाशाही के खिलाफ लड़ाई होगी, 2028 में कांग्रेस सरकार आने का दावा.
PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने सरकार पर आरोप लगाया कि दो साल से प्रदेश में प्रशासनिक शून्यता है. पंचायती राज चुनाव, परिसीमन और वार्ड प्रकाशन जानबूझकर रोके जा रहे हैं. सरकार पर चुनाव प्रक्रिया हाईजैक करने और बेईमानी का आरोप लगाया.
PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने शिक्षा विभाग के तबादलों को अवैध बताते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की अनुमति बिना 6500 ट्रांसफर किए गए, बच्चों का भविष्य प्रभावित हुआ और कांग्रेस हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करेगी.
राजस्थान सरकार ने एक लाख भर्तियों का सालभर का भर्ती कैलेंडर जारी किया है. सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि इससे विज्ञापन, परीक्षा, परिणाम और नियुक्ति की तारीखें पहले से स्पष्ट होंगी. सरकार ने दो साल में 300 परीक्षाएं बिना पेपर लीक कराईं और युवा व रोजगार नीति-2026 भी लागू की.
PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने बीजेपी पर सत्ता-संगठन में खींचतान, मनरेगा का कॉन्सेप्ट बदलने, 5000 करोड़ बकाया, पंचायती राज चुनाव न कराने से 3000 करोड़ लैप्स होने और गलत परिसीमन के आरोप लगाए. उन्होंने 45 दिन का मनरेगा आंदोलन, सरकार को भ्रष्ट, विफल और जनविरोधी बताया.
PCC मुख्यालय में कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस स्थापना दिवस मनाया. PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने PCC मुख्यालय पर ध्वजारोहण किया. डोटासरा ने मनरेगा और अरावली को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. डोटासरा ने स्थापना दिवस पर कांग्रेस नेताओं को भी जमकर खरी-खरी सुनाई.
अरावली मुद्दे पर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने बीजेपी पर खनन माफियाओं को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया. उन्होंने 90% अरावली लूटने की साजिश का दावा किया. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी मुख्यमंत्री से अरावली पर स्पष्ट रुख बताने की मांग की.
Rajasthan Politics: PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला कहा कि बीजेपी की सरकार में लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है.
कांग्रेस ने SIR पर चुनाव आयोग और बीजेपी पर 30 लाख वोट काटने की तैयारी का आरोप लगाया. डोटासरा ने एब्सेंट, शिफ्टिंग और डेथ में मनमानी बताई. दलित–आदिवासी वोट हटाने का आरोप. कांग्रेस 14 दिसंबर को दिल्ली में रैली करेगी और नेताओं को निगरानी के निर्देश दिए.
Rajasthan Politics: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा आज भरतपुर पहुंचे. जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्ति को लेकर पीसीसी चीफ ने कहा कि संगठन का सर्जन AICC हाई कमान ने किया है. जमीन पर आकर कांग्रेस के नेता कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया.