Jaipur News: जयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कर्नाटक पुलिस के तीन कर्मियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में बेंगलुरु पुलिस की सब-इंस्पेक्टर अनीता, हेड कांस्टेबल यतीश कुमार और उल्वप्पा शामिल हैं.
Jaipur News: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर CM भजनलाल शर्मा ने केंद्र और राजस्थान सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने गरीब कल्याण, किसानों, महिलाओं, युवाओं, राष्ट्रीय सुरक्षा और राजस्थान में हुए विकास कार्यों को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया.
Rajasthan News: आमेर महल में ईमानदारी की मिसाल सामने आई. सुरक्षाकर्मी अर्जुन जग्रवाल ने हरियाणा की महिला पर्यटक का 35 हजार नकद व दस्तावेजों से भरा खोया पर्स सुरक्षित लौटाया.
World Blood Donor Day: विश्व रक्तदाता दिवस पर जयपुर का दायमा परिवार प्रेरणा बना है. 108 एम्बुलेंस चालक पंकज दायमा 35 बार रक्तदान कर चुके हैं और बेटी की शादी तक 101 यूनिट रक्तदान कराने का संकल्प लिया है. परिवार हर खुशी के मौके को समाज सेवा से जोड़कर रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित कर रहा है.
Rajasthan PTET Exam: राजस्थान में आज PTET 2026 परीक्षा 41 जिलों के 300 केंद्रों पर आयोजित होगी. AI आधारित निगरानी, बायोमैट्रिक सत्यापन और कड़ी सुरक्षा के बीच 1.26 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक ही प्रवेश मिलेगा, परीक्षा 9 से 12 बजे तक होगी.
Rajasthan PTET Exam 2026: राजस्थान PTET 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी गाइडलाइन जारी की गई हैं. परीक्षा केंद्र पर मोबाइल, स्मार्ट वॉच समेत कई सामान प्रतिबंधित रहेंगे. एडमिट कार्ड और वैध आईडी के साथ समय से पहुंचना अनिवार्य है.
RREC ने वर्चुअल नेट मीटरिंग के तहत 201 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट की निविदा जारी की है. PHED कनेक्शनों का सौरकरण होगा, जिससे 25 साल में करीब 2300 करोड़ की बचत संभव है. निविदा की अंतिम तिथि 14 जुलाई 2026 है.
जयपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई में मानसरोवर विस्तार स्थित एक प्रतिष्ठान के गोदामों से करीब 1300 किलो खाद्य सामग्री सीज की गई, जबकि 450 किलो एक्सपायरी सामान नष्ट कराया गया. जांच में गंदगी, एक्सपायरी उत्पाद और खाद्य सुरक्षा मानकों के कई उल्लंघन सामने आए.
Jaipur News: जयपुर के हरमाड़ा थाना क्षेत्र स्थित लोहा मंडी इलाके में 5 साल की मासूम बच्ची की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. लापता बच्ची की तलाश के दौरान पुलिस ने पड़ोसी के घर की तलाशी ली, जहां उसका शव डबल बेड के अंदर मिला.
जयपुर के मीर कुर्बान अली दरगाह में हजरत सैयद महबूब उर रहमान नियाजी का 10वां उर्स 14 से 16 जून तक मनाया जाएगा. सूफी कॉन्फ्रेंस, कव्वाली, लंगर और मिलाद शरीफ जैसे कार्यक्रम होंगे. तैयारियां पूरी हैं, देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचेंगे.
मानसून में राजस्थान के किले नई खूबसूरती दिखाते हैं. गागरोन, सज्जनगढ़, कुंभलगढ़, नाहरगढ़ और जयगढ़ किले बारिश में हरियाली और बादलों के बीच बेहद आकर्षक नजर आते हैं. ठंडा मौसम और सुंदर नजारे इन्हें घूमने के लिए खास बनाते हैं.
सीएम भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि भारत तेजी से विकसित राष्ट्र बन रहा है. उन्होंने गरीब कल्याण, किसान योजना, डिजिटल इंडिया, राम मंदिर, 370 हटाने और आर्थिक विकास को बड़ी उपलब्धि बताया.
राजधानी जयपुर में बीती रात हुई बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया. नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली.
Jaipur News : पिछली कई भर्ती परीक्षाओं में ओएमआर शीट में उत्तर विकल्प खाली छोड़ने को लेकर कई मामले सामने आए थे, ऐसे में चयन बोर्ड का 10 फीसदी से ज्यादा सवालों के जवाब नहीं देने पर अयोग्य घोषित करने के फैसले का असर दिख रहा है.