जयपुर न्यूज़

फोटो

बस में लगी आग… बाहर खड़े शेर! नाहरगढ़ सफारी में मचा हड़कंप, सैलानी बाल–बाल बचे

नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में लायन सफारी के दौरान सफारी बस से अचानक धुआं उठने लगा, जिससे अफरा-तफरी मच गई. जंगल में शेरों के बीच फंसे सैलानियों को वन विभाग ने तुरंत दूसरी बस भेजकर सुरक्षित बाहर निकाला. आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और कोई घायल नहीं हुआ.

Dec 07, 2025, 10:17 PM IST
अब सड़क पर शव के साथ प्रदर्शन किया तो सीधी जेल! राजस्थान में नए कानून से मचा हड़कंप

राजस्थान सरकार ने मृत शरीर सम्मान अधिनियम के नियम मंजूर किए. अब सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित होगा. 24 घंटे में अंतिम संस्कार जरूरी, वरना पुलिस करेगी. अस्पताल बकाया बिल पर शव नहीं रोक सकेंगे. उल्लंघन पर 6 माह से 5 साल तक सजा और जुर्माना तय.

Dec 07, 2025, 07:57 PM IST
'नो तिलक–नो एंट्री' जयपुर में पहली बार लागू हुआ ऐसा नियम, हर तरफ फैली सनसनी!

जयपुर में पहली बार धार्मिक आयोजन में प्रवेश के लिए तिलक अनिवार्य किया गया है. 15–21 दिसंबर को मानसरोवर VT रोड पर होने वाली श्रीमद्भागवत कथा में बिना तिलक कोई प्रवेश नहीं पाएगा. आचार्य ने इसे संस्कृति और सम्मान का प्रतीक बताते हुए नो तिलक, नो एंट्री का संदेश दिया.

Dec 07, 2025, 07:35 PM IST
कर्ज के जाल में फंसा जयपुर का युवक नहीं बच पाया, मौत के बाद मोबाइल से निकलकर सामने आई सच्चाई

युवक ने जयपुर में जहर खाकर आत्महत्या कर ली. मोबाइल से दो महीने पुराना सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने दो ब्याज माफियाओं पर मानसिक टॉर्चर और दोगुना ब्याज वसूलने के आरोप लगाए. पुलिस ने मोबाइल जब्त कर जांच शुरू की. युवक इलाज के दौरान जयपुरिया हॉस्पिटल में मौत को पहुंचा.

Dec 07, 2025, 04:47 PM IST
देश का पहला राज्य बना राजस्थान! SIR–2026 में मतदाता सूची का पूरा डिजिटाइजेशन

राजस्थान ने SIR–2026 के तहत देश में पहली बार 100% मतदाता सूची को डिजिटाइज कर नया रिकॉर्ड बनाया. 97% मतदाता मैपिंग भी पूरी हुई, जिससे दस्तावेज़ी प्रक्रिया बेहद कम हो गई. तकनीक, प्रशिक्षण और टीमवर्क से अभियान सफल रहा. ड्राफ्ट सूची 16 दिसंबर को जारी होगी.

Dec 06, 2025, 06:48 PM IST
चंडीगढ़ नहीं राजस्थान का यह शहर है भारत की पहली प्लांड सिटी, NASA और UNESCO की भी मुहर!

जयपुर, 1727 में सवाई मान सिंह और वास्तुकार विद्याधर भट्टाचार्य द्वारा बसाया गया, भारत का पहला योजनाबद्ध शहर है. ग्रिड पैटर्न, व्यवस्थित ब्लॉक और जल-व्यवस्था इसे वैज्ञानिक तरीके से विकसित पहला मॉडल बनाते हैं.

Dec 06, 2025, 06:04 PM IST
फ्लाइट कैंसिलेशन से हाहाकार! जयपुर एयरपोर्ट पर 70 से ज्यादा उड़ानें रद्द, रेलवे का बड़ा फैसला आया सामने!

इंडिगो की कई फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ी, जिसे देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने राहत दी है. जयपुर होकर 3 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जो बान्द्रा, खडकी और साबरमती के लिए संचालित होंगी. फिलहाल हर रूट पर एक-एक ट्रिप चलेगी.

Dec 06, 2025, 03:47 PM IST
जॉर्जिया से MBBS, भारत में 3 बार फेल… फिर 16 लाख में खरीदी ‘डॉक्टरी’! SOG ने नकली डॉक्टर गिरोह का किया पर्दाफाश

जॉर्जिया से MBBS कर चुके तीन युवकों ने FMGE में तीन बार फेल होने पर 16 लाख में फर्जी सर्टिफिकेट बनवाए और राजस्थान के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में इंटर्नशिप कर रहे थे. SOG ने तीनों नकली डॉक्टरों को पकड़ा व ऐसे अन्य डॉक्टरों की सूची तैयार कर रही है.

Dec 05, 2025, 09:05 PM IST
जयपुर में बाबरी विवाद पर शास्त्री का तीखा जवाब, बोले- वहीं जाकर बोलेंगे… खबर खुद आपके पास चलकर आएगी!

जयपुर में इंद्रेश उपाध्याय की शादी में पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि वे जहां बुलाया जाएगा, वहां गीता पाठ करेंगे और राजनीति से उनका कोई संबंध नहीं. पश्चिम बंगाल में गीता पाठ को लेकर भी यही कहा. वहीं TMC MLA कबीर के विवादित बयानों पर साध्वी ऋतंभरा ने तीखी प्रतिक्रिया दी.

Dec 05, 2025, 07:09 PM IST
गुड न्यूज! सोसायटी पट्टों की रजिस्ट्री फिर शुरू, जयपुर में खत्म हुआ ‘खतरे की घड़ी’ वाला भ्रम

जयपुर में दो दिन तक सोसायटी पट्टों की रजिस्ट्री रुकी रही. नोटिफिकेशन की गलत समझ और वकीलों की स्ट्राइक के कारण सिस्टम ठप रहा. अब रजिस्ट्री पहले की तरह होगी, लेकिन खरीदारों और आम जनता में चिंता बनी हुई है.

Dec 05, 2025, 06:06 PM IST
राजस्थान में इंडिगो फ्लाइट कैंसिल होने से यात्रियों में गुस्सा फूटा, रिफंड कैसे मिलेगा? एयरलाइन ने जारी किया बड़ा अपडेट

जोधपुर और जयपुर में इंडिगो की कई उड़ानें अचानक रद्द होने से यात्रियों में नाराज़गी बढ़ी. क्रू की कमी, तकनीकी दिक्कतें और बढ़ा एयर ट्रैफिक वजह बताए जा रहे हैं. लोगों ने रिफंड और री-शेड्यूलिंग को लेकर एयरलाइन पर नाराज़गी जताई.

Dec 05, 2025, 03:53 PM IST
सवालों के घेरे में राजस्थान! 100 दिन का अभियान, क्या खत्म हो पाएगी सबसे खतरनाक कुरीति?

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने “बाल विवाह मुक्त भारत” के लिए 100 दिन का अभियान शुरू किया. राजस्थान में अधिकारियों ने ऑनलाइन जुड़कर संकल्प लिया. राज्य में बाल विवाह दर 25.4% है और कई जिले हाई-रिस्क हैं. अभियान का लक्ष्य 8 मार्च 2026 तक जागरूकता बढ़ाना है.

Dec 04, 2025, 11:28 PM IST
विदेश से MBBS पर भारत में फेल, राजस्थान में मेडिकल माफिया का बड़ा भंडाफोड़! SOG ने पकड़े फर्जी डॉक्टर

राजस्थान SOG ने मेडिकल सेक्टर में बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ते हुए तीन फर्जी डॉक्टरों को गिरफ्तार किया. ये लोग एफएमजीई परीक्षा में फेल होने के बाद नकली सर्टिफिकेट बनवाकर सरकारी मेडिकल कॉलेजों में इंटर्नशिप कर रहे थे. गिरोह 16 लाख में फर्जी प्रमाणपत्र तैयार कर रहा था.

Dec 04, 2025, 08:45 PM IST
गाड़ी के पीछे दौड़ने से लेकर सोशल मीडिया से दिक्कतों को खत्म करने वाले हीरो हैं राजस्थान के ये IAS, पढ़ें जितेंद्र सोनी की सक्सेस स्टोरी

आईएएस जितेंद्र कुमार सोनी हनुमानगढ़ के निवासी हैं और 2009 बैच के अधिकारी हैं. जालोर में “जाबरो जालोर” पेज, बाढ़ में लोगों की जान बचाने और “चरण पादुका” जैसे अभियानों से चर्चा में आए. पाली, अलवर, नागौर, झालावाड़ में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं.

Dec 04, 2025, 08:15 PM IST
महेश जोशी के ‘सत्य परेशान…’ बयान पर BJP का वार, जोगाराम बोले - घोटाले पर सवालों से क्यों भाग रहे मंत्री?

जल जीवन मिशन केस में जमानत पर रिहा पूर्व मंत्री महेश जोशी के “सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं” बयान पर BJP ने निशाना साधा. मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि जोशी अगर निर्दोष हैं तो टेंडर, भुगतान और क्वालिटी से जुड़े सवालों के जवाब जनता को दें.

Dec 04, 2025, 07:20 PM IST
चंडीगढ़ में गैंगस्टर पेरी की हत्या के तार लॉरेंस गैंग से जुड़े? गोल्डी बराड की धमकी की बाद सुरक्षा एजेंसी अलर्ट

चंडीगढ़ में गैंगस्टर इंद्रप्रीत पेरी की हत्या के बाद गोल्डी बराड़ ने लॉरेंस बिश्नोई पर साजिश रचने का आरोप लगाते हुए खुली धमकी दी. हत्या की जिम्मेदारी हैरी बॉक्सर और आरज़ू बिश्नोई ने ली. दोनों गैंगों में तनाव बढ़ा, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर.

Dec 02, 2025, 11:56 PM IST
दिल्ली रैली से पहले कांग्रेस में घमासान, जयपुर की अधूरी तैयारी बनी पार्टी की सबसे बड़ी टेंशन!

कांग्रेस 14 दिसंबर को SIR और कथित वोट चोरी को लेकर दिल्ली में रैली करेगी. राजस्थान से 50 हजार लोग भेजने का लक्ष्य है, लेकिन जयपुर की तैयारी अधूरी है. जिला अध्यक्ष R R तिवाड़ी और हवामहल सीट को लेकर खींच तान जारी है.

Dec 02, 2025, 08:34 PM IST
CM भजनलाल शर्मा का IAS अफसरों संग हाईप्रोफाइल संवाद, प्रवासी दिवस से पहले तैयारियों में मचा हलचल!

प्रवासी राजस्थानी दिवस से पहले CM भजनलाल शर्मा 4 दिसंबर को अन्य राज्यों में पदस्थापित राजस्थान मूल के IAS अधिकारियों से VC के जरिए संवाद करेंगे. विकास पर सुझाव लिए जाएंगे. सरकार तैयारी तेज कर चुकी है. समारोह में करीब 4500 प्रवासी राजस्थानी शामिल होंगे.

Dec 02, 2025, 05:37 PM IST
BJP प्रदेश कार्यालय में शुरु हुआ मंत्री दरबार, पहले दिन समस्या लेकर पहुंचे 35 से ज्यादा कार्यकर्ता

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं की जनसुनवाई शुरू हो गई है. पहले दिन 35 से ज्यादा कार्यकर्ता पहुंचे और उप मुख्यमंत्री बैरवा, ऊर्जा मंत्री नागर व उपाध्यक्ष दाधीच ने समस्याएं सुनी. अब हर सोमवार से बुधवार तक मंत्री व पदाधिकारी सुनवाई करेंगे.

Dec 01, 2025, 07:32 PM IST

Trending news