Jaisalmer News: जैसलमेर में 48 डिग्री की भीषण गर्मी के बीच बाबा रामदेवरा समाधि समिति ने भक्तों के लिए आधा किमी क्षेत्र में खास एयर कूलिंग सिस्टम लगाया है. फव्वारों की ठंडी बूंदों से परिसर में AC जैसा अहसास हो रहा है, जिससे दूज पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी.
Jaisalmer News: राजस्थान के जैसलमेर में ऐतिहासिक गड़ीसर सरोवर को 40 लाख रुपये की लागत से नया रूप दिया जा रहा है. आगामी पर्यटन सीजन से पहले इसकी ऐतिहासिक छतरियों, घाटों और नक्काशीदार पत्थरों की मरम्मत का काम पूरा कर लिया जाएगा, जिससे यह पर्यटकों के लिए और भी आकर्षक बनेगा.
जैसलमेर के लाठी कस्बे में ग्रामीणों ने सड़क हादसे में घायल होकर मरे बंदर का हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया. लोगों ने शव यात्रा निकालकर समाधि दी. वहीं वन्यजीव संरक्षण ग्रुप ने घायल बंदर का इलाज नहीं मिलने पर सरकारी विभागों पर लापरवाही का आरोप लगाया.
Jaisalmer News : भारत-पाकिस्तान सीमा से लगे संवेदनशील रामगढ़ क्षेत्र में आखिर किसके इशारे पर दिल्ली की सीमेंट कंपनियों को खुलेआम ड्रोन उड़ाने की छूट दी गई ? पढ़ें पूरी खबर …
Rajasthan News: जैसलमेर में पुलिस की फिल्मी घेराबंदी.MDMA और अफीम के दूध के साथ जालोर के दो तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त, NDPS एक्ट में कार्रवाई.
Jaisalmer News: जैसलमेर के 2MD महादेव नगर में बेजुबान गाय के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है. जंगल में चरने गई गाय की पूंछ पर अज्ञात बदमाशों ने हमला किया. खून से लथपथ गाय को देख गौ प्रेमियों में भारी आक्रोश है. पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है. आरोपियों की तलाश जारी है.
Jaisalmer News: जैसलमेर में गर्मी का कहर देखा जा रहा है. यहां का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया जा रहा है. सुबह से ही तीखी धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया है.
Jaisalmer News: जैसलमेर में दर्दनाक हादसा सामने आया. गड़ीसर चौराहे के पास बाइक पर ले जा रहा AC गैस सिलेंडर बम की तरह फटा. धमाका इतना तेज था कि युवक हवा में उछलकर दूर जा गिरा. पूरी घटना CCTV में कैद. गंभीर हालत में युवक जोधपुर रेफर, घटिया क्वालिटी के सिलेंडर पर सवाल उठ रहे हैं.
Rajasthan Dream Project: राजस्थान के जौसलमेर में लंबे समय से चली आ रही ट्रैफिक जाम की समस्या अब जल्द ही खत्म होने वाली है. नगर परिषद द्वारा बनाई जा रही आधुनिक 4 मंजिला अंडरग्राउंड पार्किंग का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है.
Rajasthan News: राजस्थान की जगहों को डरावना कहा जाता है. ऐसे में आज हम आपको प्रदेश के 'भूतिया गांव' के बारे में बताने जा रहे हैं. कहते हैं कि यह गांव रातों-रात अचानक पूरा खाली हो गया था.
Jaisalmer News: जैसलमेर जिले में लाठी में फसल की कटाई करते समय किसान का हाथ थ्रेसर में फंस गया. हालांकि बड़ा हादसा होने से टल गया. हादसे में किसान के हाथ पर गंभीर चोट लगने से खून बहने लगा.
Jaisalmer News: राजस्थान में पर्यटन और विकास को नई उड़ान मिली है. इसके चलते जयपुर से समर शेड्यूल की पहली फ्लाइट स्वर्ण नगरी जैसलमेर एयरपोर्ट पहुंची.
Jaisalmer News: रामदेवरा के रामसरोवर तालाब में नहाते समय 13 वर्षीय महेंद्र की डूबने से मौत हो गई. वह अपने भाई के साथ फलोदी से बिना बताए आया था. भाई बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन उसे नहीं बचा सका.
Rajasthan Water Crisis: भीषण गर्मी में मोहनगढ़ में पिछले कई दिनों से घरों के नल सूखे पड़े हैं. कभी जलदाय विभाग द्वारा बनाए गए बड़े-बड़े हौद और जलाशय मोहनगढ़ की जीवनरेखा थे. इन्हीं से गांव और ढाणियों तक पानी पहुंचता था, लेकिन अब यहां लोग एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं. देखें वीडियो- (वीडियो देखने के लिए 5 सेकेंड रुकें)-