Jalore Ganpat Murder case news: मांडोली निवासी गणपतसिंह हत्याकांड में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित परिजन एक बार फिर सड़क पर उतर आए हैं. कलेक्ट्रेट के बाद अब मृतक की पत्नी और परिवारजन धरना स्थल पर आमरण अनशन पर बैठ गए हैं. उनकी एक ही मांग है. आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करो.
आंध्र प्रदेश से जालोर जा रहे बिजनेसमैन की पत्नी और 5 वर्षीय बेटी चलती ट्रेन से फिसलकर गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई. पति ने गुमशुदगी दर्ज कर 3 दिन तक तलाश की. 13 नवंबर को कर्नाटक में पटरियों के पास दोनों के शव मिले. परिवार शादी में शामिल होने आ रहा था.
Jalore News: राजस्थान के जालोर में घर के बाहर निकलकर आया युवक अचानक चिल्लाने लगा. उसकी चीख सुनाई दी, वह चिल्ला रहा था कि मार रहे हैं... मुझे मार रहे हैं.
Jalore News: रानीवाड़ा-भीनमाल मार्ग पर बिलाड़ के पास ट्रेक्टर-जीप की भयानक भिड़ंत में 8-9 लोग गंभीर घायल. समाजसेवी नेपाल सिंह की तत्परता से 108 एम्बुलेंस से घायलों को रानीवाड़ा सीएचसी ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीरों को गुजरात रेफर. पूर्व सांसद देवजी पटेल ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया. पुलिस जांच में लापरवाही की आशंका, सड़क सुरक्षा पर सवाल.
Jalore News: राजस्थान के जालौर जिले के बागोडा थाना क्षेत्र से एक अहम खबर सामने आई है. पुलिस ने सोशल मीडिया पर गौमांस से जुड़ी आपत्तिजनक टिप्पणी कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.
भारतमाला एक्सप्रेस-वे का बागोड़ा–सांचौर खंड आखिरकार सभी वाहनों के लिए खोल दिया गया है. NHAI ने निर्माण कार्य पूरा कर यातायात शुरू किया. अब वाहन निर्बाध रूप से सांचौर तक जा सकेंगे. इससे व्यापारियों व यात्रियों को राहत मिली और ट्रैफिक जाम की समस्या घटेगी.
जालोर पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से रेप के दोषी मुकेश कुमार को 20 साल की कठोर कैद सुनाई. महाराष्ट्र ले जाकर की थी हैवानियत. पीड़िता को मिला न्याय.
Jalore News: राजस्थान में जालौर जिले के केशवना में बिशनगढ़ पुलिस की कार्रवाई के बाद एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बिशनगढ़ पुलिस घर के अंदर से महिलाओं को बाहर लाकर पुलिस की गाड़ी में डाल रही है. इस दौरान बाहर खड़े किसी व्यक्ति ने छिपकर वीडियो बना लिया. इस वीडियो में बिशनगढ़ एसएचओ निंबसिंह खुद मौके पर मौजूद है और पुलिसकर्मियों से घर में मौजूद महिलाओं को पुलिस गाड़ी में बैठाने के निर्देश दे रहे हैं.
जालौर के सांचौर में किसानों ने संयुक्त किसान मोर्चा और राजस्थान किसान सभा के बैनर तले विशाल महापड़ाव किया. बीमा कंपनी की लापरवाही, फसल नुकसान और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू न होने पर विरोध जताया. रैली के बाद पुतला दहन और ज्ञापन सौंपा गया.
Sanchore News: सांचौर के कालूपुरा पुर गांव में सरकारी स्कूल के टांके में युवक दिनेशकुमार उर्फ रामुराम सारण का शव मिलने से सनसनी फैल गई. ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सांचौर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को टांके से निकलवाया. टांके में केवल 4 फीट पानी होने के बावजूद डूबने से मौत पर सवाल उठ रहे हैं.
Jalore News: राजस्थान में जालौर नगर परिषद में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत यशपाल कठारिया की बेटी हर्षिता कुमारी अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने जा रही हैं. 16 वर्षीय हर्षिता का चयन एशियन यूथ गेम्स में भारत की प्रतिनिधि टीम के लिए किया गया है. वह इस प्रतियोगिता में म्यू थाई गेम में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी.
Jalore News: राजस्थान के चितलवाना उपखंड के डावल गांव में दीपावली के अवसर पर रियासतकाल से चली आ रही ऊंट व घुड़ दौड़ की ऐतिहासिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस पारंपरिक आयोजन में क्षेत्र के पशुपालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसने ग्रामीण संस्कृति और सामाजिक एकता की मिसाल पेश की. प्रतियोगिता में 45 ऊंटों और 17 घोड़ों ने हिस्सा लिया, और ग्रामीणों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों व नारों के साथ विजेताओं का जोरदार स्वागत किया.
Jalore News: राजस्थान के जालोर जिले में जालोर दुर्ग का जीर्णोद्धार कार्य शुरू हो चुका है और 27 करोड़ रुपये की लागत से नई सड़क बनाने की योजना पर कम हो रहा है.
Jalore News: राजस्थान में जालौर जिले की रानीवाड़ा थाना पुलिस ने एक गुमशुदा महिला की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान लसाराम मेघवाल निवासी मेड़ा के रूप में हुई है. पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने प्रेम-प्रसंग में अनबन के चलते महिला का अपहरण कर गला दबाकर हत्या कर दी और फिर सबूत मिटाने के लिए शव को आग लगाकर जलाने की कोशिश की.
सांचौर में नर्मदा नहर परियोजना की बैठक में संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में बाड़मेर और जालोर के किसानों के लिए जल वितरण व्यवस्था, रबी सिंचाई, पानी की उपलब्धता, चोरी रोकथाम और नहरों के रखरखाव पर चर्चा हुई.
Jalore News: जालोर जिले में नगर परिषद के आयुक्त दिलीप माथुर एक बार फिर विवादों में आ गए हैं. शहरवासियों की समस्याएं सुनते समय सिगरेट पीने का उनका वीडियो सोमवार को सामने आया. जिसके बाद कलेक्टर ने कार्रवाई करने की बात कही है.
Jalore News: राजस्थान के जालोर शहर के गौड़ीजी स्थित श्रीराम कॉलोनी के पास एक युवक का शव झाड़ियों में मिला. इसके साथ ही शव के पास स्कूटी, कोर्ट नोटिस के टुकड़े और भस्म भी मिली.
Rajasthan Crime News: जालोर के कोतवाली थाना क्षेत्र के लाल पोल इलाके में रविवार शाम 4:30 बजे एक मकान की छत पर गुलाबी चुनरी में लिपटी नवजात बच्ची मिली . मकान मालिक के बेटे समीर ने बच्ची को दीवार के किनारे देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी.
Brutal Road Accident: जालोर जिले के आहोर क्षेत्र में नेशनल हाईवे-325 पर रात करीब 2 बजे एक सड़क हादसे में पंजाब निवासी 25 वर्षीय गुरप्रीत सिंह उर्फ काकू की दुखद मौत हो गई.