AIIMS Jodhpur: AIIMS जोधपुर ने रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल के बीच मरीजों की सुविधा के लिए रूटीन OPD सेवाएं तत्काल प्रभाव से फिर शुरू करने का आदेश जारी किया है. हड़ताल जारी रहने तक OPD का समय और मरीजों के रजिस्ट्रेशन में बदलाव किया गया है.
जोधपुर के बालेसर के खुडियाला गांव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें युवक-युवती का मुंडन कर जूतों की माला पहनाते लोग नजर आ रहे हैं. दोनों के प्रेम संबंध और शादी की बात सामने आई है. मामले में अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है.
Jodhpur News: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर में निकाय चुनाव में BJP की प्रचंड जीत का दावा किया. उन्होंने प्रशिक्षण शिविर, EVM, BRICS में आतंकवाद के खिलाफ प्रस्ताव, टैरिफ और भारत की 7.8% GDP ग्रोथ पर भी अपनी बात रखी.
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी ने बुधवार को श्रीनगर में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. उन्हें लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने शपथ दिलाई. समारोह में राजस्थान के कई वरिष्ठ न्यायाधीश, पूर्व मुख्य न्यायाधीश, न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता और भाटी के परिवार के सदस्य शामिल हुए. राजस्थान से बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने दोनों राज्यों के न्यायिक जगत के बीच मजबूत संबंधों को दर्शाया.
राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर नई बिल्डिंग में सामने आई गंभीर खामियों के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. SIT जांच में निर्माण कंपनी, फायर सिस्टम से जुड़े लोगों और अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध मिली. अब तक 8 लोग दस्तयाब, 7 गिरफ्तार.
जोधपुर में श्री राजपूत करणी सेना ने UGC के नए नियमों के खिलाफ ‘सवर्ण जयंती चेतना यात्रा’ निकाली. संगठन ने नियम वापस नहीं होने पर BJP-कांग्रेस के विरोध और निर्दलीय उम्मीदवारों को समर्थन देने की चेतावनी दी है.
राजस्थान हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश को लेकर अधिवक्ताओं का विरोध-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा. दोनों बार एसोसिएशनों ने 6 सितंबर तक न्यायिक कार्यों के बहिष्कार का ऐलान किया है. इसी बीच सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की, जिससे अधिवक्ताओं में खुशी छा गई. हाईकोर्ट परिसर में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ कर लड्डू बांटे गए.
Jodhpur News: मथानिया नगर पालिका चुनाव में सोमवार को नामांकन के आखिरी दिन सियासी विवाद बढ़ गया. पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा ने भाजपा विधायक भैराराम सियोल पर समय खत्म होने के बाद आरओ कक्ष में मौजूद रहने का आरोप लगाया और विरोध में धरने पर बैठ गईं.
जोधपुर नगर निगम चुनाव-2026 में कांग्रेस और भाजपा के टिकट वितरण को लेकर हलचल तेज है. दोनों दलों में दावेदारों के आवेदन और दस्तावेजों की जांच जारी है. टिकट को लेकर अफवाहों और नाराजगी के बीच अब सभी की नजर आधिकारिक सूची पर है.
राजस्थान के जोधपुर और कोटा नगर निगम चुनाव में टिकट वितरण से पहले ही भाजपा-कांग्रेस में सियासी घमासान तेज हो गया है. जोधपुर में संभावित उम्मीदवारों को फोन पर नामांकन की सूचना दिए जाने की चर्चा है, वहीं कांग्रेस में बाहरी प्रत्याशियों को टिकट देने की संभावना पर विरोध शुरू हो गया है. कोटा के वार्ड 23 में भाजपा के संभावित बाहरी उम्मीदवार के विरोध में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया .
बाड़मेर की 9 वर्षीय अंजलि के ब्रेन-डेड होने के बाद माता-पिता ने अंगदान का फैसला लिया. एम्स जोधपुर में हुए अंगदान से कई मरीजों को नई जिंदगी की उम्मीद मिली. एक किडनी जोधपुर में प्रत्यारोपित हुई, जबकि दूसरी किडनी और लिवर जयपुर भेजे गए.
Jodhpur News: जोधपुर में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने 2 किलो 231 ग्राम अवैध MD ड्रग्स बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 67 लाख रुपये बताई गई है. कापरड़ा थाना क्षेत्र में जोधपुर-जयपुर हाईवे पर कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को कार समेत गिरफ्तार किया.
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन 2026 से पहले जोधपुर के बाजारों में लंबे समय बाद जबरदस्त रौनक देखने को मिली. घंटाघर सहित प्रमुख बाजारों में राखी, मिठाई, कपड़े और गिफ्ट आइटम खरीदने के लिए दिनभर लोगों की भीड़ उमड़ी.
Jaipur News : केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जयपुर में नकली नोटों की बरामदगी और राहुल गांधी की मनुस्मृति को लेकर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. शेखावत ने कहा कि जयपुर में नकली नोटों की खेप पकड़ा जाना गंभीर चिंता का विषय है और पुलिस को इस पूरे मामले की जांच करनी चाहिए.