जोधपुर के साथीन गांव में सीआईएसएफ जवान प्रकाश पिचकिया ने गुरुवार सुबह गुस्से में आकर अपने पिता की गेंती से हत्या कर दी. बीच बचाव करने आए दो पड़ोसी भी घायल हुए. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है. हत्या की वजह साफ नहीं, आरोपी पिता को “गद्दार” बता रहा है.
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने उड़ान व्यवधानों को देखते हुए DGCA के FDTL आदेश रोक दिए हैं और इंडिगो समेत सभी उड़ानों की सेवाएं सामान्य करने के लिए तत्काल कदम उठाए हैं. जिसमें रिफंड, फंसे यात्रियों को होटल, वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता और 24×7 कंट्रोल रूम की सुविधा दी गई है.
जोधपुर समेत पश्चिम राजस्थान में अब अनार की खेती तेजी से बढ़ रही है और थार की मिट्टी से लाल सोना उपजने लगा है. लेकिन वैज्ञानिकों ने चेताया है कि एक पौधे पर 80–100 अनार ही रखें, वरना गुणवत्ता गिरेगी. काजरी किसानों को रोकथाम, सही खाद और बेहतर उत्पादन के लिए मार्गदर्शन दे रहा है.
राजस्थान हाईकोर्ट ने बड़े पैमाने पर न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए, कई जिलों में नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त हुए. दो अधिकारियों को एपीओ कर मुख्यालय भेजा गया. बीकानेर, जालौर, ब्यावर, चूरू, राजसमंद सहित कई जिलों में नई पोस्टिंग जारी.
जोधपुर के कुडी थाने में अधिवक्ता दंपती से दुर्व्यवहार के बाद दिनभर हंगामा रहा. अधिवक्ताओं के बहिष्कार और हाईकोर्ट के हस्तक्षेप पर थानाधिकारी हमीरसिंह भाटी व रीडर नरेन्द्र सिंह को निलंबित किया गया. वीडियो कोर्ट में दिखा, पुलिस कमिश्नर ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया.
जोधपुर एयरपोर्ट पर डॉ. सतीश पूनिया ने पायलट के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा विचार और नैतिकता की पार्टी है. डुप्लीकेट वोटरों पर कांग्रेस पर निशाना साधा. गहलोत पर तंज कसते हुए बोले - उन्हें टाइम पास के लिए आरोप लगाने पड़ते हैं.
Rajasthan New: राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ ने केंद्रीय विद्यालय के पूर्व शिक्षक पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को गंभीर मानते हुए उनकी बर्खास्तगी को वैध ठहराया. अदालत ने आचरण को शिक्षक पद की गरिमा के विरुद्ध बताया, सख्त कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया.
मेहरानगढ़ किला राव जोधा द्वारा 1459 में निर्मित 125 मीटर ऊँचे पहाड़ पर स्थित है. इसकी जटिल नक्काशी, मोती महल, शीश महल और विजय द्वार पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं.
जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निकाय व पंचायत परिसीमन को मनमाना बताते हुए सरकार पर दादागिरी और माइनॉरिटी सीटें कम करने के आरोप लगाए. प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जिलाध्यक्षों की नई नियुक्तियों पर कहा कि अब संगठन को एकजुट कर मजबूत करने का समय है.
राजस्थान में शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक रहेगा. सर्दियों में उदयपुर की झीलें, जोधपुर की नीली गलियां और जयपुर की विरासत घूमने के लिए बेहतरीन समय.
सर्दियों में जोधपुर का नीला शहर और मेहरानगढ़ किले के नज़ारे अद्भुत दिखते हैं. साफ आसमान, नीले घर और पारी जैसी गलियां इसे बेस्ट विंटर डेस्टिनेशन बनाती हैं.
Jodhpur Accident: राजस्थान के जोधपुर-नागौर मार्ग पर बिलाड़ा थाना क्षेत्र के भाकरावास के पास शुक्रवार रात एक भयावह सड़क दुर्घटना में सरगारा समाज के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई.
सर्दियों में जोधपुर घूमने का मजा ही कुछ और है! कायलाना झील, जसवंत थड़ा, मंडोर गार्डन, मेहरानगढ़ किला और बालसमंद झील-ये 5 पिकनिक स्पॉट्स आपको देंगे सुकून, इतिहास और रॉयल अनुभव का परफेक्ट जगह बनाते हैं.
Jhunjhunu News: जोधपुर में फलोदी क्षेत्र के रिडमलसर में भारत माला एक्सप्रेस वे पर रविवार को देर रात एक हादसा हुआ, जिसमें गाड़ी में सवार 5 दोस्तों में 3 की मौत हुई.