NEET Paper Scam: नीट पेपर लीक मामले में छात्र प्रदीप माहिच की आत्महत्या के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से फोन पर करीब 5 मिनट बात की. राहुल गांधी ने परिवार को आश्वासन दिया कि वे उनके साथ पूरी तरह खड़े हैं और हर संभव मदद करेंगे.
Rajasthan Paper Leak Case: राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट बैठाकर सरकारी नौकरियां दिलाने वाले गिरोहों पर SOG ने AI आधारित फेस रिकग्निशन सॉफ्टवेयर से हाईटेक शिकंजा कस दिया है. इस सिस्टम में प्रदेश के करीब 50 लाख अभ्यर्थियों का डेटा फीड किया गया है, जिससे अब संदिग्ध उम्मीदवार की फोटो डालते ही उसका पूरा रिकॉर्ड, पिछली परीक्षाएं, नाम और आपराधिक इतिहास तुरंत सामने आ जाएगा.
Madan Rathore News: प्रदेश में NEET पेपर लीक और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर तीखे हमले किए हैं. जवाब में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पलटवार करते हुए कहा कि जब CBI जांच कर रही है तो JPC की मांग क्यों?
CBI ने NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी को पुणे से गिरफ्तार किया. जांच में सामने आया कि उसने छात्रों को प्रश्न और उत्तर रटवाए, जो परीक्षा पेपर से मेल खाते हैं. अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार, देशभर में छापेमारी जारी है.
Rishi Biwal NEET: नीट पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच लगातार आगे बढ़ रही है. जांच एजेंसी ने राजस्थान के जमवारामगढ़ में बिवाल परिवार के घर पर छापेमारी कर अहम साक्ष्य जुटाए हैं. परिवार के तीन सदस्य दिनेश, मांगीलाल और विकास को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.
Neet paper Leak Case: नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार दिनेश के बेटे ऋषि की 12वीं कक्षा की मार्कशीट सामने आ गई है, जिसने पूरे मामले को और चौंकाने वाला बना दिया है. राजस्थान बोर्ड से पास हुए ऋषि ने मात्र 500 अंकों में से सिर्फ 254 अंक हासिल किए थे, यानी 50.80 प्रतिशत अंक लेकर वह सेकंड डिवीजन में ग्रेस मार्क्स के सहारे पास हुआ था.
Jaipur News: नीट-2026 पेपर लीक मामले की जांच के दौरान CBI जांच में दावा किया गया है कि NEET-2025 का पेपर भी लीक हुआ था. राजस्थान के 5 छात्रों ने कथित तौर पर परीक्षा से पहले पेपर पढ़ा और सभी का सरकारी मेडिकल कॉलेज में चयन हो गया. अब NEET-2025 की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठे हैं.
NEET Facebook Post: आरोपी दिनेश बिंवाल का 6 नवंबर 2025 का फेसबुक पोस्ट अब जांच एजेंसियों के लिए महत्वपूर्ण सबूत बन गया है. पोस्ट में दिनेश बिंवाल ने लिखा था. “मेरे परिवार के लिए बहुत ही गर्व की बात है, हमारे पांच बच्चों का गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (MBBS) में चयन हुआ.
Neet Paper Leak: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने नीट पेपर लीक मामले में भाजपा नेताओं के नाम आने संबंधी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है.
NEET Leak Jaipur: नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में CBI की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है. CBI ने जयपुर के जमवारामगढ़ क्षेत्र से एक ही परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है.
NEET 2026 पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के विरोध में राजस्थान में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया. जयपुर, सीकर, उदयपुर, करौली, डूंगरपुर, समेत पूरे राजस्थान में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की.
Dinesh Binwal NEET Scam: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने गिरफ्तार आरोपी दिनेश बिंवाल को भाजपा नेता बताया है. दोनों नेताओं ने आरोप लगाया कि यही वजह है कि भाजपा सरकार ने 9 दिनों तक पेपर लीक को छिपाया रखा और FIR दर्ज नहीं की.
NEET-UG Paper Leak Case: नीट 2026 परीक्षा में कथित गड़बड़ी और परीक्षा रद्द होने के बाद राजस्थान में सियासत गरमा गई है. CBI जांच के बीच कांग्रेस और NSUI आज जयपुर समेत प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन करेंगे.
Who Are Dinesh and Mangilal: राजस्थान में इस साल 2 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने NEET UG 2026 की परीक्षा दी थी. पूरे देश में इस परीक्षा के लिए 22 लाख 79 हजार 743 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इन दोनों भाइयों की कथित हरकत से राजस्थान समेत पूरे देश के लाखों विद्यार्थियों की मेहनत पर पानी फिर गया है.