Pali News: पाली जिले के तखतगढ़ उपतहसील के बसंत गांव में बारिश के दौरान 11 केवी विद्युत लाइन से करंट फैलने से छह भैंसों की मौके पर मौत हो गई. ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया. जिले में मानसून सक्रिय है और अगले दो दिन बारिश की संभावना बनी हुई है.
Pali News: पाली की साइकोलॉजिस्ट नेहा सोलंकी ने सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित बेटे के लिए विशेष कुर्सी बनाई, जिससे हजारों दिव्यांग बच्चों को मदद मिल रही है. उनके इस नवाचार को NITI Aayog ने 'ग्रासरूट्स इनोवेटर रिकग्निशन 2026' के लिए चुना है.
Har Ganga Kund Dham: पाली में अरावली पर्वतमाला के बीच स्थित हर गंगा कुंड धाम धार्मिक आस्था, प्राकृतिक सौंदर्य और रहस्यमयी विशेषताओं के लिए प्रसिद्ध है. यहां मंदिर के नीचे गौमुख से सालभर लगातार निर्मल जल बहता रहता है, जिसका स्रोत आज भी रहस्य बना हुआ है.
Salodariya Case: पाली जिले के सुमेरपुर के सलोदरिया गांव में खेत में मिले जितेंद्र सिंह के शव मामले में नया मोड़ आ गया है. मृतक की बहन ने तीन लोगों पर हत्या का संदेह जताते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है. करीब 42 घंटे बाद मेडिकल बोर्ड की निगरानी में पोस्टमार्टम कराया गया. पुलिस, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और आज अंतिम संस्कार किया जाएगा.
Pali News: पाली के मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र के बाड़सा गांव में महिला मंडल ने अच्छी बारिश और गौ रक्षा की कामना के साथ बड़-पिपलेश्वर तथा गौ माता के बछड़ा-बछड़ी का वैदिक विवाह कराया. आयोजन में ग्रामीणों ने उत्साह से भाग लिया और बाद में भोजन प्रसादी का आयोजन भी हुआ.
Pali Snake Video: पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में उस समय हड़कंप मच गया, जब डॉक्टर के कक्ष में उनकी कुर्सी पर फन फैलाए एक सांप बैठा मिला. डॉक्टर के आने से पहले जैसे ही कुछ मरीज अंदर पहुंचे और उन्होंने कुर्सी पर बैठे सांप को देखा, वे घबरा गए और 'सांप... सांप...' चिल्लाते हुए बाहर भागे, जिससे पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई.
Pali News: गुजरात ATS ने पाली जिले के सादड़ी निवासी मेडिकल कारोबारी परेश पारसमल जैन को प्रतिबंधित ट्रामाडोल टैबलेट की अवैध तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है. कार्रवाई में 2.08 लाख टैबलेट, जिनकी कीमत करीब 8.32 करोड़ रुपये बताई गई है, जब्त की गई हैं.
Pali News: पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र के बागड़िया गांव में चोरी के शक में दो निर्दोष युवकों के साथ कथित मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है. दोनों युवक अपने दोस्त के साथ ससुराल आए थे और रात में गांव में घूम रहे थे
Rajasthan Viral Video: पाली के सुमेरपुर उपखंड क्षेत्र में स्थित राजकीय विद्यालय में दो युवकों द्वारा कक्षा का दरवाजा तोड़ने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में आक्रोश देखा गया.
राजस्थान के पाली जिले के मगरा क्षेत्र के ढेलपुरा गांव के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा. गांव के युवा ईश्वर सिंह का सेकेंड ग्रेड शिक्षक पद पर चयन हुआ है. कहा जा रहा है कि आजादी के बाद पहली बार गांव का कोई युवक सरकारी शिक्षक बना है.
Pali News: पाली में पेंशन की समस्या को लेकर नगर निगम के चक्कर काट रहे बुजुर्ग दंपति की शिकायत जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी ने मौके पर सुनी. अधिकारियों को निर्देश देकर समस्या का त्वरित समाधान कराया. बाद में दंपति को पता चला कि उनकी मदद करने वाले जिले के कलेक्टर थे.
Pali News: नासिक से रोहट आ रही एक स्लीपर कोच बस में 14 साल रणजीत सिंह की मौत हो गई. बच्चा अपने ननिहाल बागड़िया जाने के लिए बस में सवार हुआ था. साइलेंट अटैक को मौत का कारण माना जा रहा है.
Pali News: पाली जिले के सुमेरपुर, तखतगढ़ और सांडेराव में बारिश से एफसीआई खरीद केंद्रों पर खुले में रखा हजारों क्विंटल गेहूं भीग गया. वहीं मौसम विभाग ने 30-31 मई को राजस्थान में तेज आंधी, वज्रपात और बारिश की चेतावनी जारी की है.
Pali News: राजस्थान के पाली जिले के सोजत के पास देवडूंगरी में आयोजित गुर्जर महापंचायत में समाज सुधार को लेकर कई बड़े निर्णय लिए गए. ये महापंचायत भगवान देवनारायण मंदिर परिसर में हुई, जिसमें पाली, जोधपुर, ब्यावर, जालोर और नागौर जिलों के समाजबंधु शामिल हुए.