प्रतापगढ़ के धरियावद उपखंड की सिंहाड़ ग्राम पंचायत में ग्रामीण पानी, बिजली, सड़क और सफाई जैसी बुनियादी समस्याओं से परेशान हैं. हैंडपंप बंद होने, अधूरी पाइपलाइन, झूलते बिजली तार, जर्जर सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने पंचायत के प्रधान और उपप्रधान पर अनदेखी के आरोप लगाए हैं.
Pratapgarh News: धरियावद में नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने प्रचार तेज कर दिया है. दोनों दल घर-घर जनसंपर्क कर स्थानीय मुद्दों पर समर्थन मांग रहे हैं. भाजपा बोर्ड बनाने के लक्ष्य के साथ मैदान में है, जबकि कांग्रेस विकास कार्यों को मुद्दा बना रही है.
प्रतापगढ़ में मंदसौर रोड पर बसाड़ के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार पिता-बेटे को टक्कर मार दी. हादसे में शाहबाज खां की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल बेटे शोहेब खां ने उदयपुर ले जाते समय दम तोड़ दिया. हादसे के बाद पिकअप चालक फरार हो गया. परिजनों ने इसे साजिश बताते हुए एक युवक पर पिता-बेटे की हत्या का आरोप लगाया है.
प्रतापगढ़ के अरनोद में सोशल मीडिया पर फांसी लगाकर आत्महत्या का भ्रामक वीडियो पोस्ट करने वाले युवक चेतन मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पूछताछ में उसने बताया कि पिता की डांट के बाद परिवार पर दबाव बनाने और सोशल मीडिया पर चर्चा में आने के लिए वीडियो पोस्ट किया था.
प्रतापगढ़ में ACB ने CMHO जीवराज मीणा और संविदाकर्मी महेश पाटीदार के खिलाफ 2.75 लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में मामला दर्ज किया है. निजी अस्पताल के संचालन, सोनोग्राफी सुविधा और MAA आयुष्मान योजना के MOU के साथ मासिक बंदी के एवज में रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी.
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रतापगढ़ में दिवाक माता के दर्शन के बाद कांग्रेस की जन आक्रोश महारैली को संबोधित किया. उन्होंने भजनलाल शर्मा सरकार पर पेपर लीक, बेरोजगारी, बिजली, चिकित्सा, सड़क और खाद की किल्लत को लेकर निशाना साधा. गहलोत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जनता के मुद्दों को लेकर गांव-गांव संघर्ष तेज करने का आह्वान किया.
प्रतापगढ़ के अशोक नगर में बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया. तीन नकाबपोश युवक सीसीटीवी में कैद हुए. चोर करीब 1.50 लाख रुपए नकद ले गए और कैमरों को भी तोड़ा. चांदी की मूर्तियां चोरी होने की भी आशंका है.
Pratapgarh News: प्रतापगढ़ के झांकर गांव में 65 वर्षीय बुजुर्ग अपने ही करीब 60-70 फीट गहरे कुएं में गिर गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा. बुजुर्ग की तलाश के लिए SDRF और सिविल डिफेंस की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.
Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में कांग्रेस की करीब डेढ़ महीने से चल रही जन आक्रोश यात्रा का समापन 30 अगस्त को दिवाक माता में महारैली के साथ होगा. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हेलीकॉप्टर से पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होंगे. कांग्रेस कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं.
Pratapgarh Police Action: प्रतापगढ़ में पुलिस ने अरनोद थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर अजब खान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2.82 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति फ्रीज कराई है. कार्रवाई में दो फार्म हाउस, एक रिहायशी मकान, दो चौपहिया वाहन, चार मोटरसाइकिल और एक ट्रैक्टर शामिल है.
Pratapgarh News: प्रतापगढ़ के अरनोद क्षेत्र में स्कूली बच्चों की मजबूरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. चिकली और उदिया खेड़ी गांव के बीच बारिश के कारण रास्ते में पानी भर गया है. ऐसे में बच्चे पानी में उतरने के बजाय पेड़ के तने पर संतुलन बनाकर रास्ता पार कर रहे हैं. ग्रामीणों ने पक्के रास्ते और पुलिया निर्माण की मांग की है.
अरनोद के फरेडी फंटा पर निजी बस और कार की जोरदार भिड़ंत में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई. हादसे में महिला समेत दो बच्चे गंभीर घायल हुए. घायलों को अरनोद से प्रतापगढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
Arnod Municipal Election: प्रतापगढ़ के अरनोद में आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है. अरनोद थाने में CLG सदस्यों की बैठक आयोजित कर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और चुनाव के दौरान माहौल बिगाड़ने वाली गतिविधियों पर नजर रखने को लेकर चर्चा की गई.
Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में तेज रफ्तार बाइक चलाने और सोशल मीडिया रील्स के लिए स्टंट करने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की. केसरियावाद थाना पुलिस ने 6 मोटरसाइकिलें डिटेन कीं और युवाओं को चेतावनी दी.