Pushkar Mela 2025: राजस्थान में पुष्कर में विश्वविख्यात पुष्कर पशु मेला इन दिनों पूरे शबाब पर है. एक ओर नए मेला मैदान में ऊंट, घोड़े और अन्य पशुओं की खरीद-फरोख्त जोर पर है, वहीं दूसरी ओर पुराने मेला मैदान में देशी-विदेशी पर्यटकों का मेला संस्कृति के रंगों से परिचय कराने का सिलसिला जारी है. रविवार को मेले में “रेगिस्तान के जहाज” यानी ऊंटों की श्रृंगार और नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसने उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया.
अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले में ऊंट श्रृंगार और नृत्य प्रतियोगिताओं ने विदेशी सैलानियों को मंत्रमुग्ध कर दिया. मांगीलाल और नेकीराम बने विजेता, लेकिन कैमल सफारी संगठन ने परिणामों पर सवाल उठाए. ऊंटपालकों ने सरकार से ‘ऊंट संरक्षण और प्रोत्साहन’ की मांग की.
Pushkar Mela 2025: अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले के बीच ब्रह्मा मंदिर में श्रद्धालुओं और स्थानीय तीर्थ पुरोहितों ने सुरक्षा में तैनात आरएसी जवानों और विभागीय कर्मचारियों पर अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया.
Ajmer Pushkar Fair 2025: राजस्थान का पुष्कर मेला हमेशा से ही संस्कृति, पशु-धन और ग्रामीण जीवन का जीवंत उदाहरण रहा है. इस बार छोटे कद की गायों और विदेशी ब्रीड्स के कारण मेले में कुछ नया और रोमांचक देखने को मिल रहा है. देश-विदेश से आए सैलानी इन अद्भुत पशुओं के साथ तस्वीरें खिंचवाते नज़र आ रहे हैं, वहीं स्थानीय लोग इसे परंपरा और नवाचार का सुंदर संगम मान रहे हैं.
Ajmer News: राजस्थान के अजमेर में लगे अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बनी है एक करोड़ रुपए की प्रेग्नेंट घोड़ी 'नगीना', जो देशभर में मशहूर घोड़े दिलबाग की बच्ची है. नगीना पंजाब के बठिंडा से पुष्कर मेले में पहुंची है और फिलहाल 2 महीने की प्रेग्नेंट है. नगीना मारवाड़ी नस्ल की है और होम ब्रीड है.
Pushkar Mela 2025: अजमेर जिले के पुष्कर में विश्व प्रसिद्ध पशु मेला 22 अक्टूबर से औपचारिक रूप से शुरू हो गया है. दीपावली के बाद से ही पशु और पशुपालकों की आवक तेज हो गई है, जिससे तीर्थनगरी में रौनक लौट आई है.