Kota Crime: कोटा के घोसी मोहल्ले में 20 वर्षीय अयान पर पत्थर की पट्टी से हमला करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि सद्दाम अब्बासी ने अयान के सिर पर वार किया, जिससे वह बेहोश होकर गिर गया. दोस्तों ने उसे एमबीएस अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है. पुलिस हमले की वजह की जांच कर रही है.
Rajasthan Crime News: चूरू में नाबालिग के कथित अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. सूचना मिलते ही जिलेभर में नाकाबंदी कराई गई और आरोपी को नाबालिग के साथ चूरू शहर में प्रवेश करने से पहले ही वाहन समेत पकड़ लिया गया. घटनास्थल की तस्दीक के दौरान आरोपी ने पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया, लेकिन गिरकर घायल हो गया.
Pratapgarh Crime News: प्रतापगढ़ के धरियावद थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ कथित यौन शोषण के मामले में वांछित आरोपी क्रिश तिरगर को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने Instagram के जरिए युवती से दोस्ती की थी. पीड़िता ने करीब चार साल तक यौन शोषण का आरोप लगाते हुए 1 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी.
Jaipur Suicide Case: जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक युवक ने चाकू से गला काटकर आत्महत्या कर ली. घटना पास के मकान में लगे CCTV में कैद हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी भिजवाया.
Rajasthan Crime: करौली के हिण्डौन क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है. मृतक के परिजनों ने जमीन विवाद और पुरानी रंजिश को हत्या की वजह बताते हुए मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.
Baran News: राजस्थान के बारां में नगरीय निकाय चुनाव के चलते घोषित 48 घंटे के सूखा दिवस के दौरान शराब की कथित चोरी-छिपे बिक्री का मामला सामने आया है. आरोप है कि कई दुकानों के शटर बंद होने के बावजूद पीछे बनी खिड़कियों से ग्राहकों को शराब बेची जा रही है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन और आबकारी विभाग से कार्रवाई की मांग की है.
Jaipur Crime News: जयपुर के मोती डूंगरी थाना इलाके में घरेलू सहायिका पर करीब 10 लाख रुपए के सोने की चेन और हीरे का पेंडेंट चोरी करने का आरोप है. पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला वर्ष 2015 से परिवार के घर में काम कर रही थी. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चोरी का कीमती पेंडेंट बरामद किया है.
Rajasthan Police Cyber Advisory: मोबाइल फोन चोरी या गुम होने पर सिर्फ उसे तलाशना काफी नहीं है. फोन में बैंकिंग, UPI, ई-मेल, सोशल मीडिया और निजी जानकारी रहती है, जिसका गलत इस्तेमाल हो सकता है. राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने ऐसी स्थिति में तुरंत किए जाने वाले 10 जरूरी कदम बताए हैं.
Jaipur Kidnapping Case: जयपुर के चर्चित व्यापारी अपहरण और फिरौती मामले के मुख्य आरोपी करण आसवानी उर्फ कमल सिंधी को राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने दुबई से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पुलिस की वर्दी पहनकर व्यापारी का अपहरण किया था. वारदात के बाद वह दुबई भाग गया था. रेड कॉर्नर नोटिस के बाद इंटरपोल की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस की गई और अब उसे जयपुर लाया गया है.
Jaipur Crime News: जयपुर के मानसरोवर में मकान खाली कराने को लेकर हुआ विवाद हत्या तक पहुंच गया. पुलिस ने मकान मालिक दीपक कुलश्रेष्ठ की हत्या के आरोप में किराएदार महेश शर्मा को करीब पांच घंटे में गिरफ्तार कर लिया. आरोपी हाउसिंग बोर्ड में जूनियर अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है. पुलिस के मुताबिक सिक्योरिटी राशि और मकान खाली करने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था.
Bikaner Crime News: बीकानेर शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहित अरोड़ा समेत चार आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक इस मामले में अब तक आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.
Rajasthan Maternal Health: राजस्थान में गर्भवती महिलाओं और प्रसूताओं की सुरक्षा के लिए सरकार ने पिछले कुछ समय में कई नई व्यवस्थाएं शुरू करने के फैसले किए हैं. इसके बावजूद जयपुर में डिलीवरी के करीब 24 घंटे बाद एक प्रसूता की तबीयत बिगड़ने और किडनी संबंधी गंभीर समस्या सामने आने के मामले ने प्रसव के बाद की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं.
Kota Cyber Crime: कोटा ग्रामीण पुलिस ने साइबर ठगी की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए मध्य प्रदेश के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बपावर कलां थाना पुलिस ने संदिग्ध कार की तलाशी में 190 सिमकार्ड, मोबाइल फोन और बैंकिंग दस्तावेज बरामद किए. पुलिस के अनुसार आरोपी कैनोपी लगाकर एक ही ग्राहक के नाम पर कई सिम जारी करवाते थे और इन्हें साइबर ठगों तक पहुंचाते थे.
Dholpur Crime News: धौलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र से नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात भी बरामद हुए हैं. नाबालिग को 27 जून को जयपुर के सिंधी कैंप बस स्टैंड से दस्तयाब किया गया था. आरोपी से पूछताछ जारी है.