Jaipur Boy Ayush Agnihotri Story: जयपुर की एक छोटी-सी ड्रेसिंग टेबल पर शुरू हुआ आयुष अग्निहोत्री का सफर, आज फैशन की दुनिया में नई पहचान गढ़ रहा है. बचपन में मां को तैयार होते देख फैशन से जुड़ा उनका लगाव, समाज की आलोचनाओं और ट्रोलिंग के बावजूद कभी नहीं टूटा. मुंबई में पढ़ाई, वडोदरा में गरबा से जुड़ाव और सोशल मीडिया पर वायरल स्टाइल, इन सबके बीच आयुष ने न सिर्फ खुद को पाया, बल्कि अपना जेंडर-फ्लुइड फैशन ब्रांड ‘रुखालो’ भी लॉन्च किया.
CM Bhajanlal And Actor Akshay Kumar Meeting: बॉलीवुड के फेमस फिल्म एक्टर अक्षय कुमार ने गुरुवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से जयपुर स्थित सीएम आवास पर मुलाकात की. इसे भले ही शिष्टाचार भेंट कहा जा रहा हो, लेकिन अक्षय कुमार का विशेष रूप से जयपुर आकर मुख्यमंत्री से मिलना अपने आप में खास महत्व रखता है और इसे किसी उद्देश्यपूर्ण चर्चा से जोड़कर देखा जा रहा है.
120 Bahadur, Major Shaitan Singh Bhati Story: 21 नवंबर 2025 को देशभर की बहुप्रतीक्षित वॉर ड्रामा फिल्म 120 बहादुर रिलीज हो गई. यह फिल्म 1962 के भारत-चीन युद्ध की सबसे अद्भुत, प्रखर और ऐतिहासिक लड़ाइयों में से एक रेजांग ला की महागाथा पर आधारित है. फिल्म का केंद्रबिंदु हैं राजस्थान के वीर सपूत, परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर शैतान सिंह भाटी, जिनकी वीरता आज भी हर भारतीय के हृदय में अमिट है.
Rajasthan Entertainment: झीलों की नगरी उदयपुर एक बार फिर बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के सितारों की चमक से रोशन होने जा रही है. इस बार चर्चा में हैं साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, जिनकी शादी की खबरों ने पूरे शहर में हलचल मचा दी है. बताया जा रहा है कि यह कपल अगले साल 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में सात फेरे ले सकता है. हालांकि दोनों सितारों की ओर से अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन लेकसिटी के लग्जरी होटलों में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं.
Rajasthan Entertainment: परी बिश्नोई ने भव्य बिश्नोई से शादी की, जो हरियाणा के मशहूर राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं. भव्य, हरियाणा के तीन बार मुख्यमंत्री रहे भजनलाल बिश्नोई के परिवार से हैं और खुद आदमपुर सीट से विधायक रह चुके हैं. यह शादी 2023 में उदयपुर में बेहद रॉयल अंदाज़ में संपन्न हुई थी. शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद लोग यह कहने लगे कि मानो किसी राजघराने में शाही शादी हो रही हो.
Rajsthan Entertainment: राजस्थानी मधु ने अपने राजस्थानी एक्सपीरिएंस को जापान में भी फैलाया. उन्होंने वहां लोकडांस सिखाना शुरू किया और जापानी छात्रों को घूमर, कालबेलिया और मांगनियार संगीत की लय में शामिल किया. उनके प्रशिक्षण में छात्र रंगीन ओढ़नियां पहनते हैं, झांझरें बांधते हैं.
Rajasthan Entertainment: राजस्थान के नीमकाथाना की रहने वाली मधु राव आज सोशल मीडिया की देसी स्टार बन चुकी हैं. गांव की सादगी और पारंपरिक अंदाज़ को मॉडर्न स्टाइल में पेश करने के लिए मशहूर मधु की रील्स देशभर में वायरल हो रही हैं. लोग उन्हें प्यार से राजस्थान की भाभीजी कहते हैं. मर्यादा में रहकर कंटेंट बनाने वाली मधु अपनी सादगी, संस्कार और आत्मविश्वास से इस बात की मिसाल हैं कि देसी अंदाज़ भी ग्लैमरस हो सकता है.
Rajasthani Viral photos: दीपिका राव बारोठ, जिन्हें लोग प्यार से 'जोधपुर की जयाप्रदा' कहते हैं, राजस्थान की मशहूर लोक डांसर हैं. उनका पारंपरिक डांस और खूबसूरती लोगों का मन मोह लेते हैं. सोशल मीडिया पर उनके डांस वीडियो लाखों व्यूज़ बटोरते हैं. दीपिका ने परंपरागत लोकनृत्य को आधुनिक मंच पर नई पहचान दिलाई है और अब वे राजस्थान की उभरती हुई सांस्कृतिक आइकन मानी जाती हैं.
Actor Asrani death: 20 अक्टूबर 2025 को बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडी एक्टर असरानी का 84 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन हो गया. जयपुर में जन्मे असरानी ने 350 से ज़्यादा फिल्मों में काम किया और ‘शोले’ के जेलर से लेकर ‘चुपके चुपके’ के मास्टरजी तक हर किरदार से लोगों को हंसाया. उनकी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग, अनोखी आवाज़ और मासूम अभिव्यक्ति ने उन्हें सिनेमा का कॉमेडी किंग बना दिया. उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री और फैन्स में गहरा शोक है, लेकिन उनकी हंसी और डायलॉग्स हमेशा लोगों के दिलों में ज़िंदा रहेंगे.
राजस्थान की आज कई युवा कलाकार डांस में अपनी पहचान बना रहे हैं, जिनमें एक नाम तेजी से उभर रहा है पलक राजस्थानी. पलक सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स पर अपनी दमदार डांस परफॉर्मेंस और पारंपरिक राजस्थानी अंदाज के लिए खूब प्रसिद्ध हो रही हैं.
Rajasthan Entertainment: राजस्थान के सीकर जिले से ताल्लुक रखने वाले राजू कलाकार ने अपनी अनोखी कला से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। सूरत में रहने वाले राजू ने पत्थरों को वाद्य यंत्र बनाकर सोनू निगम के गाने ‘दिल पे चलाई छुरियां’ पर परफॉर्म किया, जो वायरल हो गया. उनकी सादगी और रचनात्मकता ने दर्शकों का दिल जीत लिया. इस वीडियो के बाद उन्हें T-Series की ओर से ऑफर मिला. राजू की कहानी संघर्ष, जुनून और हुनर का ऐसा उदाहरण है, जिसने साबित कर दिया कि अगर लगन सच्ची हो, तो पत्थर भी संगीत बन जाते हैं.
Best Rajasthani Song for Karwa Chauth: अक्टूबर की सुहानी शाम और करवा चौथ का चांद, इन दोनों के बिना राजस्थानी लोकगीतों की मिठास अधूरी लगती है. करवा चौथ पर सुहागनें अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं और इस मौके पर 'सासर में थारी याद सतावे', 'चांद आयो रे करवा चौथ वालो' और 'मेहंदी रचाई थारे नाम की' जैसे पारंपरिक गीत माहौल को भक्ति और प्रेम से भर देते हैं. सीमा मिश्रा, ममता राव और कविता जांगिड़ जैसे कलाकारों की आवाज़ में गाए ये गाने हर घर में सजी पूजा थालियों के साथ गूंजते हैं.
सोनू अपने डांस में कभी घूंघट वाली डांस शैली अपनाती हैं, तो कभी मॉडर्न ट्विस्ट के साथ दर्शकों को चौंका देती हैं. YouTube और सोशल मीडिया पर उनके डांस वीडियोज़ लाखों व्यूज़ बटोर चुके हैं. उनके एक्सप्रेशन, एनर्जी और रिदम से हर दर्शक झूम उठता है, यही उनकी सबसे बड़ी पहचान है.
Rajasthan Entertainment: जोधपुर की जयाप्रदा के नाम से राजस्थान में पॉपुलर दीपिका राव बारोठ की खासियत सिर्फ उनका डांस ही नहीं, बल्कि उनका पहनावा और सांस्कृतिक जुड़ाव भी है. जिस दौर में लोग अपनी परंपराओं से दूर जा रहे हैं, उस समय दीपिका अपने ठेठ राजस्थानी अंदाज़ से संस्कृति को आधुनिक मंचों पर नए रूप में पेश कर रही हैं.