जयपुर के SMS अस्पताल में संविदाकर्मी डाइटीशियन ने मानसिक उत्पीड़न, प्रशासनिक भेदभाव और 6 महीने से वेतन नहीं मिलने के आरोप लगाए हैं. तीन सदस्यीय जांच रिपोर्ट मेडिकल कॉलेज को सौंप दी गई है. अब हाई लेवल एंपावर्ड कमेटी पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी.
डीग में भारी बारिश के अलर्ट के चलते जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने 8 अगस्त, शनिवार को सभी सरकारी-निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है. प्री-प्राइमरी से 12वीं तक छुट्टी रहेगी, जबकि स्कूल स्टाफ को नियमित रूप से ड्यूटी पर उपस्थित रहना होगा.
राजस्थान कैबिनेट ने कई बड़े फैसलों पर मुहर लगाई है. मानसून और खरीफ सीजन को देखते हुए सभी मंत्री अपने प्रभार वाले जिलों का दौरा करेंगे. साथ ही भविष्य में निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने, मनरेगा में 125 दिन रोजगार और कर्मचारियों को रिटायरमेंट तक बीमा कवरेज देने का फैसला लिया.
प्रवासी राजस्थान सम्मेलन का आयोजन बेंगलुरु में होने जा रहा है, जिसका उद्देश्य देशभर में बसे राजस्थानियों को एक मंच पर जोड़ना है. यह सम्मेलन राजस्थान की संस्कृति, परंपरा, संस्कार और पहचान का भव्य उत्सव होगा. इसमें उन प्रवासी राजस्थानियों का सम्मान किया जाएगा, जिन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा से राजस्थान का नाम रोशन किया है. सम्मेलन के माध्यम से अपनी मिट्टी से जुड़े होने का गर्व और आपसी रिश्तों की मजबूती को नई ऊर्जा मिलेगी. इस ऐतिहासिक आयोजन में ज़ी राजस्थान विशेष भागीदार की भूमिका निभाएगा.
राजस्थान सरकार 4200 ग्रेड-पे तक की सरकारी भर्तियों में इंटरव्यू की अनिवार्यता खत्म करने पर गंभीरता से विचार कर रही है. कार्मिक विभाग में इस प्रस्ताव को लेकर हलचल तेज है, जबकि विधि विभाग इसके कानूनी और प्रशासनिक पहलुओं की जांच कर रहा है.
राजस्थान निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रचार और खर्च की नई गाइडलाइन जारी कर दी है. प्रत्याशियों के वाहनों, लाउडस्पीकर, पोस्टर-बैनर और चुनावी खर्च की सीमा तय की गई है. नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई होगी.
झुंझुनूं के नवलगढ़ में अमृत 2.0 योजना के तहत 13.52 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजना का शिलान्यास किया गया. विधायक विक्रम सिंह जाखल ने 13 प्रस्तावित ट्यूबवेलों में से 8 का भूमि पूजन किया. विधायक ने कहा कि इससे शहर के कई वार्डों में वर्षों पुरानी पानी की समस्या का स्थायी समाधान होगा.
राजस्थान में हाईवे अब स्मार्ट बनने जा रहे हैं. वर्ल्ड बैंक के सहयोग से 800 किलोमीटर राज्य राजमार्गों को आधुनिक तकनीक से लैस किया जाएगा. डिजिटल सिस्टम, EV चार्जिंग, सड़क सुरक्षा और नई मरम्मत तकनीक से सफर होगा ज्यादा सुरक्षित और आसान.
जयपुर सराफा बाजार में 7 अगस्त 2026 को सोना-चांदी के नए भाव जारी हुए. चांदी में 5000 रुपये प्रति किलो की बड़ी तेजी आई और भाव 2.37 लाख रुपये पहुंच गए. वहीं सोना भी 1000 रुपये महंगा होकर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया.
राजस्थान में मानसून का असर लगातार बढ़ रहा है. 7 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और 30-40 किमी/घंटा की तेज हवाओं का अलर्ट जारी है. डीग में सबसे ज्यादा 158 मिमी बारिश दर्ज हुई. 8 से 10 अगस्त तक भी कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है.
हनुमानगढ़ के भगवान हेड पर नोहर फीडर में सिंचाई का पूरा पानी देने की मांग को लेकर 35 गांवों के हजारों किसानों ने प्रदर्शन किया. किसानों ने हरियाणा में पानी चोरी का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.
राजस्थान सरकार ने औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए RIICO को सरकारी सिवायचक भूमि सीधे आवंटित करने के नए नियम लागू किए हैं. इससे इंडस्ट्रियल एरिया, SEZ, फूड पार्क और इंडस्ट्रियल पार्क तेजी से विकसित होंगे, निवेश बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है.
23 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर पर सवर्ण आक्रोश महापंचायत होगी. डूंगरपुर में राज शेखावत ने यूजीसी कानून का विरोध करते हुए इसे सामान्य वर्ग के छात्रों के हितों के खिलाफ बताया. उन्होंने कहा कि कानून वापस लेने की मांग को लेकर देशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा.
जोधपुर में गुरुवार को उपचार के दौरान दो प्रसूताओं की मौत हो गई. फलोदी निवासी महिला को हाई रिस्क प्रेग्नेंसी के चलते उम्मेद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां ऑपरेशन से बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और आईसीयू में इलाज के दौरान मौत हो गई. दूसरी ओर, नागौर निवासी सरोज को गर्भ में शिशु की मृत्यु और गंभीर रक्तस्राव की स्थिति में एमडीएम अस्पताल लाया गया, लेकिन उसे भी बचाया नहीं जा सका.