Rajasthan Breaking News: पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान की तारीख में बदलाव किया गया. अब 30 जून को प्लस पोलियो टीकाकरण अभियान चलेगा. पहले 23 जून से प्लस पोलियो अभियान चलना था. अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ ने पत्र लिखा था. मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर को पत्र लिखी तारीख बदलने की मांग की थी. देखिए वीडियो- Watch video on Zee News Hindi
Rajasthan News: शराब विक्रेताओं को भी अब फूड लाइसेंस लेना होगा. इसके लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग ने एक सर्कुलर जारी कर दिया है. अतिरिक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज ओझा ने कहा कि FSSAI एक्ट के तहत शराब और बीयर की दुकानों को भी इसमें लिया गया है. अब शराब दुकानदारों को सालाना ये लाइसेंस लेना होगा. इसके लिए उन्हें दो हजार रुपये जमा कराने होंगे. देखिए वीडियो- Watch video on Zee News Hindi
Rajasthan News: मोदी सरकार 3.0 का शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में होने जा रहा है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने बेटे अनंत अंबानी के साथ दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए. Watch video on Zee News Hindi
Hanuman Beniwal News: नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा है कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी इंडिया गठबंधन में शामिल है. हनुमान बेनीवाल ने कहा है कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी इंडिया गठबंधन में शामिल है. इंडिया गठबंधन की बैठक में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और मुझे नजरअंदाज किया जा रहा है. देखिए वीडियो- Watch video on Zee News Hindi
Rajasthan Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में भाजपा को 14 तो कांग्रेस को 8 वोट मिले. वहीं 2 लाख से उपर लोगों ने नोट का विकल्प चुना. यानि इतनी बड़ी संख्या में लोगों को कोई भी प्रत्याशी पंसद नहीं आया. सबसे ज्यादा उदयुर लोकसभा सीट पर लोगों ने नोटा का इस्तेमाल किया. देखिए वीडियो- Watch video on Zee News Hindi
Rajasthan News: दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे (Delhi Mumbai Expressway) पर बड़ा हादसा. अचानक बस एक्सप्रेस-वे से नीचे उतरकर पलटी. दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे सोमाडा गांव (Somda Village) के पास हुई. घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया. यात्री ए.सी. स्लीपर कोच में सवार होकर हरिद्वार से जयपुर की ओर जा रहे थे. बड़ी संख्या में बस सवार यात्री गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं. सूचना पर एम्बुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची. घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. देखिए वीडियो- Watch video on Zee News Hindi
Jaipur News: प्रदेश में जलसंकट के बीच जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र बीसलपुर सुरजपुरा फिल्टर प्लांट पहुंचे,इस दौरान उन्होंने पूरे प्लांट का निरीक्षण किया.इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि अजमेर टोंक और दूदू को भविष्य में पानी की मांग के अनुसार पंपिंग स्टेशन,फिल्टर बनाने की योजना पर काम किया जाए. साथ ही जयपुर के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में आगामी वर्षों में पानी की डिमांड के अनुसार भी योजना बनाई जाए.उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि फिल्टर प्लांट का रख-रखाव हेतु उचित कार्रवाई की जाए इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं की जाए. Watch video on Zee News Hindi
Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा औचक निरीक्षण करने निकले. पेयजल सप्लाई एवं पानी की समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री खुद भी फील्ड में उतरे. रामनिवास बाग़ पर पंप हाउस मे पानी वितरण की व्यवस्था देख रहे हैं. जलदाय विभाग के पम्पिंग स्टेशन पर सीएम पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कार्मिकों से बात की. साथी ही सीएम ने जवाहर सर्किल पम्पिंग स्टेशन भी सीएम पहुंचे. देखिए वीडियो- Watch video on Zee News Hindi
Jodhpur News: राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग के प्रमुख शासन सचिव एवं जोधपुर जिला प्रभारी सचिव दिनेश कुमार दो दिवसीय दौरे पर जोधपुर में निरीक्षण कर रहे है. प्रभारी सचिव ने जी मीडिया से बात करते हुए कहा दो दिन से सरकार की मंशा अनुसार जिले का लगातार दौरा कर रहा हूं. जिले के अधिकारी भी साथ है लेकिन मूल रूप से पेयजल एवं बिजली पानी को लेकर समस्याएं सामने आ रही है. जिले के अधिकारी अच्छा काम कर रहे हैं. सबसे बडी समस्या बिजली और पानी की है बिजली को लेकर आवश्यक निर्देश दिए है. वहीं पानी की बात करें तो जेजेएम में समय पर कार्य पूरा नहीं होने की वजह से गांवों में खासकर लूणी क्षेत्र में समस्या आ रही है उसको लेकर आज दौरा भी किया गया है. देखिए वीडियो- Watch video on Zee News Hindi
Beawar News: शहर के चमन चौराहा पर एक राहगीर को एक लावारिस सूटकेस पड़ा मिला. युवक ने यह सूटकेस उठाकर शहर थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया. शहर थानाधिकारी ने यह सूटकेस उसके मालिक को सुपुर्द कर दिया. जानकारी अनुसार दयाल महावर सोमवार शाम को अपनी दुकान से घर पर जा रहे थे. इस दौरान रास्ते में एक सूटकेस पड़ा मिला. इसके बारे में लोगों से पूछा लेकिन कोई मालिक नहीं मिला. ऐसे में महावर ने बैग को शहर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया. पुलिस ने बैग को अपने कब्जे में ले लिया. इस दौरान ही ब्यावर से जयपुर जा रही महिला किरण गुप्ता थाने पहुंची. पुलिस ने वह बैग महिला को दिखाया तो उसने उसकी पहचान कर ली. पहचान की पुष्टि होने के बाद थानाधिकारी नाहरसिंह ने बैग महिला को सुपुर्द कर दिया. देखिए वीडियो- Watch video on Zee News Hindi
Rajasthan News: अघोषित विद्युत कटौती को लेकर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार की नीतियों के कारण ही प्रदेश में बनी हुई है बिजली कटौती समस्या. उनके द्वारा खरीदी गई बिजली को एमयू के अनुसार अभी लौटाना पड़ रहा है जबकि इस समय राजस्थान में है गर्मी का भीषण समय. इसलिए राजस्थान में बिजली कटौती समस्या हो गई है.आने वाले समय में राजस्थान बिजली खरीदने वाला नहीं बिजली बेचने वाला होगा. नगर फोर्ट में आयोजित धाकड़ समाज कार्यक्रम संबोधन के दौरान भाषण दिया. Watch video on Zee News Hindi
Rajasthan News: मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा. इस पत्र में 10 किमी की सड़क निर्माण की मांग रखी. हम्मीर सर्किल से त्रिनेत्र गणेश मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग की. जिसके बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया. पहले भाजपा के मंत्री और पदाधिकारी मुख्यमंत्री को पत्र लिख रहे थे. किरोड़ी मीणा ने भी ERCP में भ्रष्टाचार को लेकर पत्र लिखा. अब किरोड़ी मीणा ने सीधे केन्द्रीय मंत्री को पत्र लिखा. इस पत्र को लेकर एक अन्य चर्चा यह भी कि मुख्यमंत्री को मिल रहे पत्रों के बाद अब सीधे 'बायपास'. क्या 10 किलोमीटर सड़क के लिए भी दिल्ली की ओर देखना पड़ेगा ? Watch video on Zee News Hindi
Rajsthan News: गुजरात में गेम जोन में हुए भीषण हादसे के प्रदेश में एक्शन. राजस्थान में नगरीय विकास विभाग ने गेमिंग जोन के सुरक्षा ऑडिट के निर्देश दिए. नगर विकास एवं आवासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी. रविकांत ने सुरक्षा ऑडिट के निर्देश दिए. एहतिहातन प्रदेश के सभी गेमिंग जोन के सुरक्षा ऑडिट कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए. विशेषकर राजधानी में जयपुर ग्रेटर और हेरिटेज निगम प्रशासन से सुरक्षा ऑडिट रिपोर्ट मांगी. जो गेम जोन नियमानुसार और सुरक्षा शर्तों को पूरा नहीं कर रहे उन्हें तुरंत बंद करने के निर्देश दिए. देखिए वीडियो- Watch video on Zee News Hindi
Rajasthan News: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के घर पहुंचे. शोक संवेदना प्रकट करने विधानसभा अध्यक्ष देवनानी पहुंचे. मंत्री दिलावर के बड़े भाई जगन्नाथ दिलावर के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की. देवनानी ने करीब आधा घंटे तक दिलावर से पारिवारिक चर्चा की. गत दिनों मंत्री दिलावर के बड़े भाई का लंबी बीमारी चलते निधन हुआ था. देखिए वीडियो-Watch video on Zee News Hindi
Rajasthan News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन ने अलवर पहुंच जग्गननाथ मंदिर में पूजा अर्चना की. इसके बाद वे सीधे कार से भूरासिद्ध मंदिर के दर्शन करने लिए रवाना हो गई. यहां से वह सीधे शालीमार स्थित अपने परिचित के घर पहुंचेंगी. जिसके बाद शाम 7:30 बजे एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगी. अधिक जानकारी देते हुए जगन्नाथ मंदिर के महंत पंडित धर्मेंद्र शर्मा ने बताया की जशोदाबेन देश में अमन शांति सद्भावना के लिए पूरे देश के मंदिरों में पूजा अर्चना कर रही है. देखिए वीडियो- Watch video on Zee News Hindi
Rajasthan News: सचिवालय में गर्मी के चलते कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार किया. लेखा शाखा के कर्मचारियों ने गर्मी से परेशान होकर कार्य बहिष्कार किया. पूर्व कर्मचारी संघ अध्यक्ष कपिल गुर्जर ने कहा- विभाग में एसी लगे हुए लेकिन चल नहीं रहे. 45 डिग्री तापमान में कर्मचारियों का काम करना मुश्किल हो रहा है. इसको लेकर हमने सचिवालय और पीडल्यूडी अधिकारियों को जानकारी दे दी. इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं की जा रही. एसी ठीक नहीं किए जाते हैं तो ये बहिष्कार जारी रहेगा. देखिए वीडियो- Watch video on Zee News Hindi
Rajasthan News: डॉ किरोडीलाल मीणा (Kirori Lal Meena) मुख्य सचिव से मिले. सीएस सुधांश पंत (CS Sudhansh Pant) के चैंबर में मुलाकात की. किरोड़ी ने सीएस से पूर्ववर्ती सरकार में हुए घोटालों पर बात की. कहा - मामलों में सही जांच हुई तो कई नपेंगे. DOIT ऑफिस में मिले कैश और सोने के मामले पर भी बात की. वहीं JJM में हुए कथित घोटाले पर भी किरोड़ी ने बात की. देखिए वीडियो- Watch video on Zee News Hindi
Rajasthan News: राजस्थान के 170 कांग्रेसियों को चुनाव में ज़िम्मा सौंपा गया है. पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने काम सौंपा. पड़ोसी राज्यों हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में ज़िम्मा सौंपा गया है. कांग्रेस प्रत्याशियों के प्रचार में कमान संभालेंगे. विधायक, पूर्व विधायक, प्रत्याशी रहे नेताओं को ज़िम्मेदारी दी गई है. निगम-बोर्ड के अध्यक्ष रहे नेता भी लिस्ट में शामिल है. डोटासरा के निर्देश - तीन दिन में अपने ज़िम्मे का क्षेत्र संभालें. पीसीसी ने नेताओं से उनके काम की रिपोर्ट भी मांगी है. देखिए वीडियो- Watch video on Zee News Hindi
Rajasthan News, Madan Dilawar: स्कूल शिक्षक ड्यूटी आवर्स में मोबाइल फोन का बिल्कुल भी इस्तेमाल नही कर सकेंगे. यही नहीं यदि स्कूल समय में भेरुजी-बालाजी की पूजा करने या नमाज पढ़ने के नाम पर शिक्षक बिना बताए विद्यालय परिसर छोड़ता है, तो उसके खिलाफ निलंबन और बर्खास्त करने तक की कार्रवाई की जा सकती है. राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने ये बात कही. मदन दिलावर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता के लिए अब शिक्षकों पर सख्ती बरती जाएगी. देखिए वीडियो- Watch video on Zee News Hindi
Bikaner News: बीकानेर (Bikaner) नगर के स्थापना दिवस पर कैमरों व फोटोग्राफर्स की प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ. जहां राव बीकाजी संस्थान द्वारा और जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में इस वर्ष पहली बार बीकानेर में इतिहास के गवाह रहे कैमरों व फोटो की प्रदर्शनी आयोजित की गई है. प्रदर्शनी के संयोजक ने बताया कि इस प्रदर्शनी में नगर वासियों को पुराने, क्लासिक तथा तकनीक के विकास के साथ साथ अस्तित्व में आये कैमरों को अवलोकन के लिये रखा गया है. इस अनूठी प्रदर्शनी के लिये बीकानेर में कैमरों तथा फोटोग्राफी के प्रोफेश्नल, शौकिया तथा आम नागरिक भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं. देखिए वीडियो- Watch video on Zee News Hindi
Rajasthan News: जयपुर बम ब्लास्ट केस (Jaipur Bomb Blast Case) मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से आरोपी नाबालिग को राहत नहीं मिली. जमानत याचिका पर अगले सप्ताह तक सुनवाई टली. आरोपी की जमानत याचिका का राज्य सरकार (Rajasthan Government) ने विरोध किया. सरकार ने कहा आरोपी को छोड़ने से समाज को गंभीर खतरा. जमानत मिलने पर आतंकवादी गतिविधियों में भी उसकी आरोपी की वापसी हो सकती है. सुप्रीम कोर्ट आरोपी की जमानत पर अगले सप्ताह सुनवाई करेगा. वहीं मामले में ट्रायल पूर्ण करने का भी आदेश दिया. देखिए वीडियो- Watch video on Zee News Hindi
Rajasthan News: पाना देवी (Pana Devi) ने 92वें साल की उम्र में हाल ही में पुणे में आयोजित 44वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 में भाग लेकर तीन गोल्ड मेडल (100मी दौड़, गोला फेंक, तश्तरी फेंक) जीते हैं. पाना देवी अब वर्ल्ड चैंपियनशिप (World Championship) खेलने के लिए अगस्त में स्वीडन जाने की तैयारी कर रही है लेकिन अब स्वीडन जाने के लिए उनके पास आर्थिक तंगी रोड़ा बन गई है. देश में अलग छाप छोड़ने वाली पाना देवी अब किसी ऐसे शख़्स का इंतज़ार कर रही है जो उनकी मदद करी ताकि वो अपनी इस यात्रा को पूर्ण कर सके. देखिए वीडियो- Watch video on Zee News Hindi
Churu News: सादुलपुर ग्राम पंचायत खेरू बड़ी के गांव कामाण की रोही में शुक्रवार को जमीन में दबे बड़े बड़े पत्थर तथा मीठी की एक देव प्रतिमा तथा मीठी के बने बर्तनों के टुकड़े एवं एक पत्थर का बना पशुओं को चारा डालने का बर्तन निकला. जिसके बाद ग्रामीणों ने खुदाई बंद कर दी. हर कोई उत्सुक था की जमीन में क्या दबा है क्या निकल रहा है? खुदाई के दौरान जमीन में दबी एक मिट्टी की बनी छोटी देव प्रतिमा निकली. जो भगवान बुद्ध तथा माता जी जैसी दिखाई दे रही थी. देखिए वीडियो- Watch video on Zee News Hindi
Bharatpur News: भरतपुर (Bharatpur News) के भुसावर उपखंड के ग्राम पंचायत पथेना में जांच करने आए IB और CID अधिकारी. दिल्ली (Delhi) और जयपुर (Jaipur) से आए IB और CID अधिकारियों को बंधक बनाकर पीटा. थानाधिकारी और सीओ भुसावर मौके पर पहुंचे. बंधक बने अधिकारियों को छुड़ाया. वहीं आरोपी मौके से फरार हो गए. एक फौजी की जांच करने अफसर व टीम आये थे. फ़ौज से छुट्टियों में घर आया था फौजी. देखिए वीडियो- Watch video on Zee News Hindi
Jaipur News: यह कैसा सरकारी ढर्रा? एक सुधारेंगे, दूसरे दो बिगाड़ेंगे ! सचिवालय में कल रात प्लास्टर गिरा था. अब प्लास्टर की मरम्मत का काम शुरू हुआ. लेकिन अजबपुर की गजब कहानी जैसा काम। पुराने प्लास्टर को तोड़ने का हो रहा काम लेकिन इस दौरान नीचे लगी एसी यूनिट को नहीं हटाया. सरकार के दो AC का नुकसान होना तय माना जा रहा है. कुछ गुणीजन बोले - ठेकेदार को केवल सिविल का काम दिया. इलेक्ट्रिक ठेकेदार ही हटवाएगा एयर कंडीशनर तो. देखिए वीडियो- Watch video on Zee News Hindi