Rajsamand Police Campaign on Raksha Bandhan: राजसमंद में रक्षाबंधन के मौके पर पुलिस ने "रक्षा का वचन" अभियान चलाकर सड़क सुरक्षा का अनोखा संदेश दिया. बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों का चालान करने के बजाय छात्राओं और महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें राखी बांधी और यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प दिलाया.
राजस्थान की 25 महिला कांस्टेबल पहली बार एक साथ NSG कमांडो ट्रेनिंग लेंगी. 24 अगस्त से 13 नवंबर तक मानेसर में 12 सप्ताह की कठिन ट्रेनिंग होगी. इसके बाद उन्हें हाई रिस्क ऑपरेशन के लिए तैयार किया जाएगा.
Rajasthan Police Recruitment: जयपुर के सोडाला थाना पुलिस ने राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2020 में फर्जीवाड़े के मामले में 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि 7 नवंबर 2020 को हुई परीक्षा में सोनू के स्थान पर उसके छोटे भाई मनोज यादव ने परीक्षा दी थी.
Jhunjhunu News: झुंझुनूं जिले के पिलानी में महिला सुरक्षा को लेकर कालिका यूनिट ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्राओं का पीछा करने और उनसे अभद्रता करने वाले चार युवकों को हिरासत में लिया.
Bikaner Police: बीकानेर रेंज में एएसआई से एसआई पदोन्नति प्रक्रिया शुरू हो गई है. पीएमडीएस परिसर में करीब 30 पुलिसकर्मियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जा रही है. रेंज आईजी ओमप्रकाश ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और योग्यता आधारित बताया. दौड़, राइफल, परेड और वेपन एक्सरसाइज के बाद इंटरव्यू होगा, जिसके बाद शाम तक अंतिम परिणाम जारी किए जाने की संभावना है.
Rajasthan Police Transfer: राजस्थान गृह विभाग ने देर रात पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 49 एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले कर दिए. जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में छह एडिशनल डीसीपी बदले गए हैं. नई सूची के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों का तबादला जयपुर से अन्य जिलों और विशेष इकाइयों में किया गया है.
Dungarpur News: डूंगरपुर जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए डूंगरपुर पुलिस की ओर से एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है.
Churu News: सादुलपुर के सिद्धमुख के दयावट गांव का हाल ही में एक वीडियो सामने आया, जिसमें पुलिस कर्मियों द्वारा एक महिला को घर के अंदर से घसीटते हुए गाड़ी में बैठाया जा रहा है. इस पूरे मामले पर चूरू पुलिस का बयान सामने आया है.
राजस्थान में 52 डिप्टी एसपी के तबादले, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए आदेश. कई निरीक्षकों को पदोन्नति देकर नई तैनाती दी गई. साइबर, इंटेलिजेंस और जिला स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपी गईं, कानून व्यवस्था मजबूत करने की कोशिश.
Rajasthan News: श्रीगंगानगर में 84 वर्षीय सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल बलदेव सिंह ने साबित कर दिया कि खाकी से रिश्ता रिटायरमेंट के बाद भी खत्म नहीं होता. नाली विवाद में थाने पहुंचे दो परिवारों के बीच उन्होंने समझाइश से सुलह कराकर मुकदमे और आपसी रंजिश को टाल दिया.
जयपुर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 पुलिस उप अधीक्षकों के तबादले किए गए. पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी कर अलग-अलग क्षेत्रों में नई नियुक्तियां दीं. सभी तबादले प्रशासनिक जरूरतों के तहत किए गए हैं.
जयपुर पुलिस मुख्यालय के 67 बिलों का करोड़ों रुपये का भुगतान महीनों से अटका है. साफ-सफाई, उपकरण, भर्ती परीक्षा व अन्य खर्च शामिल हैं. PHQ ने ECS से तुरंत भुगतान की मांग की है. देरी से कामकाज और संसाधन प्रभावित हो रहे हैं.
राजस्थान पुलिस ने 2025 में 28,510 चोरी व गुम मोबाइल बरामद कर लौटाए. CEIR पोर्टल की मदद से ट्रैकिंग हुई. 2026 में अब तक 8,384 मोबाइल वापस मिले. इस अभियान से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है.
राजस्थान के डीजीपी राजीव कुमार शर्मा बीकानेर पुलिस लाइन पहुंचे. उन्होंने पुलिस लाइन का सघन निरीक्षण किया और नए बैरकों का उद्घाटन किया. खास बात यह रही कि डीजीपी ने खुद फीता नहीं काटा, बल्कि दो जूनियर कांस्टेबलों दौलत सिंह और प्रेम सिंह से फीता कटवाया.