प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने OBC आयोग, राजधरा ऐप और परिसीमन को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाए. पेपर लीक, अंग्रेजी मीडियम स्कूलों और UCC को लेकर भी सरकार को घेरते हुए उन्होंने OBC सर्वे में गड़बड़ी का आरोप लगाया और जरूरत पड़ने पर फिर कोर्ट जाने की चेतावनी दी.
Rajasthan Politics: राजस्थान के कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रतिक्रिया का जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने कहा जरूर, लेकिन किया नहीं…
राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस के बीच अब संगठन की ताकत को लेकर सियासी जंग तेज हो गई है. कांग्रेस ने 15 लाख पदाधिकारियों और डिजिटल मॉनिटरिंग वाले नए संगठन मॉडल का दावा किया, तो बीजेपी ने इसे अपनी कार्यप्रणाली की नकल बताया. दोनों दलों के बीच जुबानी वार भी तेज हो गया है.
Rajasthan Politics: चूरू जिले के सादुलपुर में कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय संगठनात्मक बैठक में आगामी पंचायत और नगरपालिका चुनावों की रणनीति पर चर्चा की गई. AICC सचिव चिरंजीव राव और पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान किया.
Sikar News : शिक्षक तबादलों पर पीसीसी चीफ डोटासरा ने भजनलाल सरकार पर हमला बोला और कहा कि ये राजनीतिक दुर्भावना और भ्रष्टाचार के तहत ट्रांसफर हुए हैं.
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में पंजाब कांग्रेस विवाद, राम मंदिर ट्रस्ट, UCC, नितिन गडकरी के दौरे और भरतपुर गोलीबारी पर बयान दिए. उन्होंने UCC पर बिना ड्राफ्ट सुझाव मांगने पर सवाल उठाए, राम मंदिर मामले में जांच की मांग की.
राजस्थान में UCC को लेकर सियासत तेज हो गई है. सरकार जहां जनता से सुझाव मांग रही है, वहीं कांग्रेस ने बिना ड्राफ्ट सुझाव लेने पर सवाल उठाए हैं. गोविंद सिंह डोटासरा और टीकाराम जूली ने सरकार पर जनता का ध्यान बिजली, पानी और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों से भटकाने का आरोप लगाया.
राजस्थान में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि यूसीसी का प्रारूप जनता के सुझावों के आधार पर तैयार किया जा रहा है और हिंदू लॉ या मुस्लिम पर्सनल लॉ से जुड़े फैसले भी व्यापक राय के बाद ही होंगे.
राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव 31 जुलाई तक नहीं होने की संभावना पर सियासत तेज हो गई है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है, जबकि ओबीसी आयोग की रिपोर्ट और चुनाव कराने का फैसला निर्वाचन आयोग का विषय है.
राजस्थान में यूसीसी को लेकर सियासत गरमा गई है. कांग्रेस ने सुझाव लेने की प्रक्रिया पर सवाल उठाकर इसे रोकने की मांग की, जबकि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पलटवार करते हुए कहा कि सुझाव देना सभी का अधिकार है और किसी को आपत्ति है तो विधानसभा में अपनी बात रखे.
Rajasthan Politics: जयपुर में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर बीजेपी की ओर से प्रदेशभर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए. जयपुर में आयोजित छात्र सम्मेलन के जरिए बीजेपी ने युवाओं के बीच अपनी पैठ मजबूत करने के लिए संगठन विस्तार अभियान शुरू किया है.
राजस्थान की राजनीति में रिफाइनरी, यमुना जल और कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी बयानबाजी तेज है. गहलोत और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं, जिससे प्रदेश की राजनीति और गर्मा गई है.
राजस्थान में आगामी निकाय और पंचायत चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी 15–20 वरिष्ठ नेताओं की एक स्ट्रेटजी कमेटी बनाने जा रही है, जो चुनावी रणनीति, सरकार को घेरने के मुद्दे, जनआंदोलनों की रूपरेखा और चुनावी रोडमैप तैयार करेगी. दिल्ली से जयपुर तक नेताओं के नामों पर मंथन जारी है.
मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जोधपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जमकर तारीफ की. उन्होंने यूपी में भाजपा की दोबारा सरकार बनने का दावा किया, अखिलेश यादव पर राम यात्रा को लेकर निशाना साधा और राहुल गांधी को गंभीर नेता मानने से इनकार किया.