राहुल गांधी के पीएम पर दिए बयान से बीजेपी नाराज है. मदन राठौड़ ने उन्हें “दिमाग से दिवालिया” बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने राहुल को संस्कार नहीं दिए और उनके बयान देशहित के खिलाफ हैं. उन्होंने विपक्ष पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया.
PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, महंगाई, नीट विवाद, चिकित्सा व्यवस्था और कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र व राज्य सरकार पर हमला बोला. उन्होंने 21 मई को बीजेपी कार्यालय घेराव का ऐलान भी किया.
झुंझुनूं पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने पेट्रोल-डीजल कीमतों और महंगाई पर कहा कि तेल के दाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तय होते हैं, लेकिन मोदी सरकार ने महंगाई को काफी हद तक कंट्रोल किया है. भाजपा किसान मोर्चा बैठक में उनका जोरदार स्वागत हुआ.
राजस्थान विधानसभा को पहली बार अपना आधिकारिक LOGO मिला. साथ ही विधानसभा भवन और परिसर के 8 द्वारों का नामकरण राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत और लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर किया गया. समारोह में राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष और विपक्ष के नेता मौजूद रहे.
केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बीकानेर दौरे में कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष सिर्फ आलोचना करता है. उन्होंने पीएम मोदी के पेट्रोल-डीजल बचत संदेश का समर्थन किया और NEET मामले में सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया. कांग्रेस के बयानों पर भी पलटवार किया.
Panchayat Municipal Elections: राजस्थान में लंबित निकाय व पंचायत चुनाव पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि OBC आरक्षण के बिना चुनाव संभव नहीं हैं. OBC आयोग की रिपोर्ट आने के बाद ही निकाय और पंचायत चुनाव कराए जा सकते हैं.
राजस्थान में राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी में हलचल तेज हो गई है. 3 सीटों में से 2 पर बीजेपी की जीत तय मानी जा रही है. जयपुर में होने वाली कोर कमेटी बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर मंथन होगा. राठौड़, पूनिया, अलका गुर्जर समेत कई नाम चर्चा में हैं.
NEET परीक्षा रद्द होने के बाद राजस्थान में सियासत तेज हो गई है. टीकाराम जूली और अशोक गहलोत ने FIR नहीं होने पर सवाल उठाए. दोनों नेताओं ने पेपर लीक मामले की न्यायिक निगरानी में जांच की मांग की. वहीं परीक्षा रद्द होने से छात्र भी परेशान नजर आए.
जयपुर के कांस्टीट्यूशन क्लब में युवा उदय सम्मेलन आयोजित हुआ. NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ और विधायक मनीष यादव शामिल हुए. इस दौरान ABVP छात्र नेता देव पलसानियाँ NSUI में शामिल हुए. सम्मेलन में शिक्षा, पेपर लीक, भर्ती और छात्रसंघ चुनाव जैसे मुद्दे उठाए गए.
जोधपुर में यूथ कांग्रेस चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला जारी है. अब तक 13.7 लाख मेंबर, 8.71 लाख वोट बने. अभिषेक चौधरी 46.9% वोट के साथ आगे, अनिल चोपड़ा दूसरे और राजकुमार परसवाल तीसरे नंबर पर हैं. वोटिंग के लिए 17 दिन बाकी हैं.
पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा ने नेताओं के साथ झालमुड़ी खाकर जश्न मनाया. प्रदेशभर में आतिशबाजी, मिठाई और नारेबाजी हुई. सीएम ने इसे पीएम मोदी के नेतृत्व की जीत बताया.
कांग्रेस ने 'संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान' का पहला चरण पूरा किया, लेकिन संगठन विस्तार का लक्ष्य पूरा न होने पर इसे 15 दिन बढ़ा दिया गया है. करीब 80% काम ही पूरा हुआ, कई जिलों में टीम गठन और पुनर्गठन अभी भी अधूरा है.
सचिन पायलट को लेकर राजस्थान की सियासत गरमा गई है. बीजेपी के बयान के बाद कांग्रेस-बीजेपी में बयानबाजी तेज है और पायलट समर्थक खुलकर सामने आ रहे हैं. गहलोत और बीजेपी के बयानों से प्रदेश में राजनीतिक हलचल और बढ़ गई है.
जयपुर में मशाल जुलूस के दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के महिलाओं पर नाराजगी जताने का मामला तूल पकड़ गया. बीजेपी ने इसे सुरक्षा से जुड़ा कदम बताया, जबकि कांग्रेस ने महिला सम्मान पर सवाल उठाए. बयानबाजी से सियासत गर्म है.