राजस्थान में मॉनसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है, जिससे अधिकांश इलाकों में बारिश का दौर कमजोर हो गया है. पश्चिमी राजस्थान में बारिश की कमी के चलते गर्मी और उमस बढ़ गई है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को 15 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है.
राजस्थान में 11 जुलाई को मानसून कमजोर रहने की वाली है. अधिकांश जिलों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, जबकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. मौसम विभाग ने राज्य के लिए किसी बड़े स्तर की भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की है.
राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय हो गया है. 8 जुलाई को कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाओं और मेघगर्जन का अलर्ट जारी किया गया है. उदयपुर, कोटा, जयपुर समेत कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट है. 9 जुलाई को भी कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा.
राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी है. पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम और कई जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में भी अच्छी बारिश हुई है. जानें मौसम का ताजा अपडेट.
राजस्थान में 7 जुलाई की शाम के बाद मौसम फिर बदलेगा. 9 जिलों में ऑरेंज और 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. गरज-चमक, 40-60 किमी/घंटा की तेज हवाओं और बारिश की संभावना है. 8 जुलाई को पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश के आसार हैं.
Jhunjhunu Rain: झुंझुनूं में हुई बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है. लगातार गर्मी के कारण सूख रहे खेतों में दोबारा नमी लौट आई है, जिससे मूंग, बाजरा और मूंगफली जैसी खरीफ फसलों की बढ़वार को फायदा मिलने की उम्मीद है. किसानों का कहना है कि बारिश से सब्जियों की पैदावार और गुणवत्ता भी बेहतर होगी.
राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है. सीकर और डूंगरपुर समेत कई जिलों में मंगलवार सुबह तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या भी पैदा हो गई. वहीं, डूंगरपुर में ऑरेंज अलर्ट के बीच चिखली में सबसे अधिक 35 मिमी बारिश दर्ज की गई. बारिश से मौसम सुहावना हुआ.
राजस्थान के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. ऐसे में मौसम विभाग ने सीकर, नागौर, अजमेर समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और जयपुर, दौसा, कोटा सहित अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. अगले 2-3 दिनों तक बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक की संभावना है.
Jaipur Weather Update: राजस्थान में मौसम विभाग की ओर से जारी येलो अलर्ट के बीच मंगलवार को जयपुर में बारिश का दौर शुरू हो गया. बारिश के साथ चल रही ठंडी हवाओं ने मौसम को और भी सुहाना बना दिया.
राजस्थान में मानसून सक्रिय है. कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी है. पूर्वी हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में भी आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा. 7 जुलाई को भी बारिश के आसार बने रहेंगे.
सीकर में मानसून की पहली बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी, लेकिन शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी पैदा कर दी. रातभर हुई 29 मिमी बारिश से नवलगढ़ रोड पर करीब 3 फीट तक पानी भर गया, जिससे कोचिंग स्टूडेंट्स और वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई. जिले में सबसे ज्यादा करीब 3 इंच बारिश श्रीमाधोपुर में दर्ज की गई.
Mansarovar Road Collapse: जयपुर में मानसून की पहली तेज बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोल दी. मानसरोवर इलाके में भारी बारिश के कारण सड़क का एक हिस्सा बह गया और सड़क धंसने से बड़ा गड्ढा बन गया, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया.
राजस्थान में 5 जुलाई को मानसून पूरी तरह सक्रिय रहा. डिप्रेशन के असर से कई जिलों में बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई. कोटा, उदयपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है. 6 जुलाई से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बारिश और तेज होने की संभावना है.
Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम विभाग ने सवाई माधोपुर और टोंक के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि जयपुर, सीकर, अजमेर, कोटा समेत 18 अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. जानें मौसम में ताजा अपडेट.