Rajasthan Weather Update: राजस्थान में 14 अगस्त को कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा. अलवर, डीग, भरतपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, करौली और धौलपुर में येलो अलर्ट है. 30-40 KM की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ मेघगर्जन और बारिश की संभावना है.
राजस्थान में 13 अगस्त को मौसम का मिजाज बदला रहेगा. जयपुर समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 24 जिलों में येलो अलर्ट है. तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश की संभावना है. 14 अगस्त को भी जयपुर, भरतपुर और कोटा में बारिश हो सकती है.
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में आज भी कई जगहों पर बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मरुधरा में आज 13 अगस्त को जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं. कुछ जिलों में 30-40 Kmph की तेज हवाओं के साथ मेघगर्जन की चेतावनी जारी की गई है.
राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय है. चित्तौड़गढ़ के बस्सी में 227 मिमी बारिश हुई. जयपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर समेत कई संभागों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट है. 13 अगस्त को भी बारिश जारी रहेगी.
Rajasthan Weather Update: 12 अगस्त को राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा. जोधपुर, सवाई माधोपुर समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है. तेज मेघगर्जन के साथ 40-50 KM प्रति घंटे की हवाएं चल सकती हैं. दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है.
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम बदलने वाला है. जोधपुर और फलोदी में ऑरेंज अलर्ट जारी है, जहां 40 से 50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ बारिश और मेघगर्जन हो सकता है. कई अन्य जिलों में येलो अलर्ट है.
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है. मौसम विभाग के जयपुर केंद्र ने 12 अगस्त की सुबह जारी तत्काल चेतावनी में बाड़मेर और जैसलमेर क्षेत्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में मध्यम से तेज बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट है, जहां गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं.
राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय है. झालावाड़ के सुनेल में 300 MM बारिश हुई. कोटा, उदयपुर, अजमेर और जयपुर संभाग में आज भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट है. 12 अगस्त को भी कई जिलों में बारिश जारी रहने की संभावना है.
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग के जयपुर केंद्र ने सीकर, जयपुर, बूंदी, भीलवाड़ा, दौसा, कोटा, बारां और अजमेर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. अगले तीन घंटे के दौरान इन जिलों और आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.
राजस्थान में 10 अगस्त की शाम के बाद कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और 30-40 किमी/घंटा की तेज हवाओं का दौर रहेगा. कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट है. 11 अगस्त को भी बारिश जारी रहेगी.
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है. मौसम विभाग ने झालावाड़, बारां, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, सलूंबर और करौली समेत आसपास के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
राजस्थान में 9 अगस्त की शाम के बाद कई जिलों में गरज-चमक, 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश का दौर रहेगा. 10 से 12 अगस्त तक पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है.
Rajasthan Weather Update: मरुधरा में मौसम ने फिर से तगड़ी पलटी मारी है. कई जिलों में मानसून झमाझम बरस रहा है. आज 9 अगस्त को राजस्थान में कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और 30-40 KM की रफ्तार से तेज हवाओं की संभावना है. 10 से 12 अगस्त तक पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बारिश बढ़ सकती है.
राजस्थान में मौसम को लेकर IMD ने अगले 3 घंटे का येलो अलर्ट जारी किया है. जयपुर समेत 18 जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 30-40 KM प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है.