Rajasthan Crime

फोटो

Jodhpur News: बेटी पढ़ना चाहती थी, समाज ने थोप दी शादी, पंचों के फरमान से पूरा परिवार बहिष्कृत, मामला हाईकोर्ट पहुंचा

राजस्थान के बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक बेटी केवल पढ़ाई जारी रखना चाहती थी, लेकिन गांव के पंचों ने उसकी शादी के लिए दबाव बनाया और विरोध करने पर पूरे परिवार को समाज से बहिष्कृत कर दिया तथा आर्थिक जुर्माना ठोका.

Jan 06, 2026, 09:31 AM IST
नदी का बहाव बदल मशीनों से निकाल रहे बजरी! टोंक में नदी से बजरी खनन पर बड़ा सवाल

टोंक के टोडा, दूनी और देवली में बजरी लीजधारकों ने नदी के बहाव क्षेत्र को मोड़कर अवैध बजरी निकाली. ग्रामीणों ने विरोध किया, लेकिन खान विभाग चुप्पी साधे है. मामले की जांच और कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है.

Jan 05, 2026, 04:58 PM IST
करौली में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, फायरिंग में 10 साल का मासूम और बुजुर्ग घायल

करौली के रोडकला गांव में स्कूल खेल मैदान के अतिक्रमण को लेकर हुए विवाद में अंधाधुंध फायरिंग. 10 वर्षीय बालक और 65 वर्षीय बुजुर्ग को गोली लगी, पुलिस ने तीन टीमें गठित कीं.

Jan 04, 2026, 03:10 PM IST
अलवर में मचा कोहराम! कठूमर सड़क हादसे में नाना-नवासे की मौत, रैणी में 7 साल के मासूम की हत्या

अलवर में दो दर्दनाक घटनाएं. कठूमर में रोडवेज बस की टक्कर से नाना-नवासे की मौत, मामा घायल. रैणी में सरसों के खेत में 7 वर्षीय मासूम की हत्या से हड़कंप, पुलिस जांच जारी.

Jan 04, 2026, 01:27 PM IST
शराब तस्करों के मंसूबो पर पानी फेर रही डूंगरपुर पुलिस, 11 माह में 10 करोड़ से अधिक की शराब पकड़ी

Rajasthan News: डूंगरपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ 'ऑपरेशन स्वच्छता' के तहत शराब तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है. हरियाणा से गुजरात की ओर शराब ले जाने वाले तस्करों की सारी कोशिशें राजस्थान-गुजरात सीमा के अंतिम जिले डूंगरपुर में नाकाम हो रही हैं.

Jan 04, 2026, 11:44 AM IST
करौली में मानवता हुई शर्मसार, कड़ाके की सर्दी में घर के बाथरूम में मिली नवजात बच्ची

Karauli News: राजस्थान के करौली जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां एक मकान के बाहर बने बाथरूम में एक एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिली.

Jan 03, 2026, 08:35 PM IST
Banswara: पत्नी के घर छोड़ने के बाद पति ने उठाया बड़ा कदम, पूरी इलाके में फैल गई सनसनी

Banswara News: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के उमराई टांडा गांव में पत्नी घर छोड़कर गई तो गुस्से में पति ने जिंदगी खत्म करने की कोशिश की. गनीमत रही कि उसको बचा लिया गया.

Jan 03, 2026, 02:28 PM IST
दो महीने पहले झगड़ा कर पत्नी गई मायके, तनाव में युवक की दुखद मौत

Rajasthan Crime: डूंगरपुर जिले में दोवड़ा थाना क्षेत्र के पाहेता घाटी गांव में एक युवक ने पत्नी के वियोग में घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक की पत्नी 2 माह पहले झगड़ा कर अपने पीहर चली गई थी.

Dec 29, 2025, 10:27 PM IST
तांत्रिक के कहने पर चाचा ने भतीजे की दी बलि, पत्नी पर वशीकरण का खेल पड़ गया उल्टा

Crime File: अलवर जिले के खैरथल तिजारा में सराय कला गांव के 6 वर्षीय बच्चे के ब्लाइंड मर्डर में एक नया मोड़ आ गया है. यह हत्या उसके चाचा ने एक तांत्रिक के कहने पर की. आरोपी चाचा और तांत्रिक को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया.

Dec 22, 2025, 06:19 PM IST
राजस्थान में iPhone चोरी का इंटरनेशनल खेल! 10 साल के बच्चों को दी जा रही ट्रेनिंग, मोबाइल सीधे बांग्लादेश सप्लाई

राजस्थान में मोबाइल चोरी का बड़ा खुलासा हुआ है. झारखंड के महाराजपुर गांव से संचालित गिरोह बच्चों को ट्रेनिंग देकर राजस्थान में स्नैचिंग कराता है. चोरी के iPhone झारखंड-मालदा होते हुए बांग्लादेश भेजे जाते हैं. जयपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा.

Dec 22, 2025, 05:32 PM IST
मंदिर जाते समय दिन-दहाड़े प्रॉपर्टी कारोबारी को उठा ले गए अज्ञात लोग, 4 घंटे में पुलिस ने ढूंढ़ा

राजस्थान के कोटपूतली में प्रॉपर्टी कारोबारी कैलाश विजयवर्गीय के कथित अपहरण से हड़कंप मच गया. मंदिर जाते समय अज्ञात लोग उन्हें जबरन ले गए. घटनास्थल से बाइक और जूता मिला, मोबाइल बंद है. पुलिस ने नाकाबंदी कर सीसीटीवी खंगालना शुरू किया और आसपास गांवों में दबिश जारी है.

Dec 12, 2025, 05:54 PM IST
Rajasthan Crime: गिरफ्तार पाकिस्तानी जासूस ने किए चौंकाने वाले खुलासे!पंजाब, गुजरात और राजस्थान में था एक्टिव

Rajasthan Crime: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से गिरफ्तार जासूसी ने पुलिस रिमांड में कई राज खोले हैं. आरोपी पंजाब, गुजरात और राजस्थान-इन तीनों जगहों के बॉर्डर इलाकों में एक्टिव था.

Dec 11, 2025, 04:44 PM IST
पहले खुद ही करवाई पति की हत्या, फिर फ्लाइट से पहुंची शोक मनाने, जानें कैसे हुआ भंडाफोड़

डीडवाना-कुचामन में लव अफेयर के चलते पत्नी रेखा ने नागपुर से वाई-फाई कॉलिंग के जरिए पति सुरेश की सुपारी किलिंग करवाई. हत्या के बाद वह शोक जताने पहुंची, लेकिन पुलिस ने 7 दिन में प्रेमी राजूराम और उसके साथी जीवणराम सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

Dec 07, 2025, 01:27 PM IST
Churu News: पत्थरों से भरे प्लास्टिक कट्टे में बंद मिला महिला का 10 दिन पुराना शव, आ रही सड़ी बदबू

Churu News: राजस्थान क चूरू जिले के राजलदेसर परसनेऊ थामड़ा जोहड़ स्थित कुंड में पत्थरों से भरे प्लास्टिक कट्टे में बंद महिला का शव मिला, जिससे कस्बे में सनसनी फैल गई.

Dec 04, 2025, 08:54 PM IST
बीमार बेटे की हैवानियत! लोहे की सरिया से मां पर हमला, 7 हजार की मांग बनी मौत की वजह

डीग के कामां क्षेत्र में मानसिक रूप से बीमार बेटे ने पैसों को लेकर विवाद के बाद मां के सिर पर सरिया मारकर हत्या कर दी. पिता ने बेटे के खिलाफ FIR दर्ज कराई. घटना के समय भाई-बहन मौजूद थे. पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने मां को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

Dec 01, 2025, 11:06 PM IST
ऑपरेशन शटरडाउन का दूसरा धमाका! फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र से लेकर पेंशन माफिया तक पूरा रैकेट उजागर

झालावाड़ पुलिस ने ऑपरेशन शटडाउन के दूसरे चरण में ई-मित्र संचालकों, सरकारी कर्मचारियों और फर्जी लाभार्थियों की मिलीभगत से दिव्यांग प्रमाण पत्र, पेंशन सत्यापन और फसल मुआवजा में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया.सात आरोपी गिरफ़्तार हुए. अब तक 47 गिरफ्तारियां हो गई हैं.

Dec 01, 2025, 04:22 PM IST
डूंगरपुर में दिनदहाड़े चोरी का प्रयास! किरायेदार के आते ही बदमाश भागा… पूरा घटनाक्रम CCTV में कैद

डूंगरपुर शहर की इंजीनियरिंग की गली में दिनदहाड़े चोरी का प्रयास हुआ. किराएदार के आ जाने पर चोर भाग निकला. पड़ोसी के कमरे का ताला टूटा मिला, हालांकि कुछ चोरी नहीं हुआ. पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई. सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस जांच में जुटी है.

Nov 30, 2025, 11:28 PM IST
5 घंटे डिजिटल अरेस्ट! घर में कैद कर 6 लाख उड़ा ले गए ठग, भरतपुर में सनसनी

भरतपुर में अटल बंद थाना पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट ठगी के आरोपी को पकड़ा. आरोपी ने पीड़ित को 5 घंटे फोन पर बांधकर धमकाया, कॉल कॉन्फ्रेंस पर लेकर फर्जी पूछताछ कराई और CBI-सुप्रीम कोर्ट के नकली कागज भेजे. डराकर ऑनलाइन 6 लाख रुपए ठग लिए, बाद में पीड़ित ने FIR कराई.

Nov 30, 2025, 09:47 PM IST
झालावाड़ के चौमहला में ज्वेलरी शॉप से 3 किलो चांदी चोरी, CCTV में कैद बदमाशों की करतूत

झालावाड़ के चौमहला में ज्वेलरी शॉप से 3 किलो चांदी चोरी. 4–5 बदमाश CCTV में कैद. पुलिस ने मामला दर्ज कर एफएसएल टीम के साथ जांच शुरू की.

Nov 30, 2025, 05:00 PM IST
युवक और महिला के बीच प्रेम-प्रसंग परिजनों को गुजरा नागवार, जोड़े को किया आग के हवाले

जयपुर के मौखमपुरा में प्रेम विवाद के चलते युवक-युवती पर पेट्रोल डालकर हमला हुआ. पास के लोगों ने उन्हें बचाया. गंभीर हालत में दोनों को SMS अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया और जांच जारी है.

Nov 29, 2025, 03:18 PM IST
10 साल से बेच रहा था नकली डिग्रियां! 5,000 से ज्यादा फर्जी LLB–LLM बेचने वाला गिरोह बेनकाब

राजस्थान SOG ने फर्जी डिग्री रैकेट का भंडाफोड़ कर मास्टरमाइंड रवि त्यागी को नोएडा से पकड़ा. 10 साल में 5,000 से ज्यादा नकली डिग्रियां बेचकर 200 करोड़ कमाए. कई भर्तियों में बैक-डेट डिग्री का खुलासा हुआ. चांसलर-संचालक सहित 19 आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी.

Nov 24, 2025, 06:12 PM IST

Trending news