सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर में डूंगरी बांध विरोध आंदोलन संघर्ष समिति की बैठक आयोजित हुई. पीकेसी-ईआरसीपी परियोजना के तहत बनास नदी पर प्रस्तावित डूंगरी बांध का विरोध तेज हो गया है. व्यापार संघ ने आंदोलन को समर्थन देते हुए 5 अगस्त को पूरे कस्बे का बाजार बंद रखने की घोषणा की. बंद के बाद रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा.
सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर क्षेत्र के पीलवा नदी गांव में ट्रांसफार्मर में 11 केवी लाइन का करंट उतरने से बड़ा हादसा हो गया. करंट फैलने से युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई. ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद विभाग ने 5 लाख रुपये की सहायता का आश्वासन दिया.
Sawai Madhopur News: सवाई माधोपुर के बंधा गांव में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत के बाद बारिश के बीच अंतिम संस्कार करना पड़ा. श्मशान घाट पर टीन शेड नहीं होने से ग्रामीणों ने त्रिपाल पकड़कर चिता को बचाया. घटना के बाद ग्रामीणों ने श्मशान घाट पर जल्द मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की.
Sawai Madhopur News Video : सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर थाना क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची जारी होने के बाद क्षेत्र में अवैध बजरी के वाहनों की आवाजाही अचानक बढ़ गई. अवैध बजरी से भरे डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बेखौफ होकर रातभर सड़कों पर दौड़ी. जिनमें से कई डंपर तो पुलिस थाने के सामने से गुजरते दिखाई दिए, जबकि कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियां कस्बे की घनी आबादी के बीच होकर दौड़ती रही. जिससे किसी बड़े हादसे का अंदेशा बना रहा.
Sawai Madhopur Road Accident: सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा में कुस्तला-कोटा-लालसोट हाईवे पर रविवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला मजदूर बरफा बैरवा की मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हैं. ट्रक चालक फरार है. ग्रामीणों ने पुलिस चेकिंग पर आरोप लगाते हुए हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया.
सवाईमाधोपुर के रामसिंह , पहले बैंक में मैनेजर थे लेकिन फिर वीआरएस लिया और खेती में जुट गये. सिर्फ जैविक तरीके से खेती कर सालाना वो लाखों की कमाई कर पा रहे हैं.
Sawai Madhopur News : सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर फूल-मालाओं से अभिनंदन करने के बाद बहरावंडा खुर्द से कटार गांव तक करीब 4 किलोमीटर लंबा विशाल देशभक्ति जुलूस निकाला गया. और अग्निवीर रामवीर गुर्जर का स्वागत हुआ.
Rajasthan News : पांचना बांध से कमांड एरिया की नहरों में पानी छोड़ने की मांग को लेकर खंडीप गांव में पिछले 15 दिनों से जारी किसानों का धरना अब और तेज हो गया है. पूर्व मंत्री गोलमा देवी ने महापंचायत में पहुंचकर किसानों का समर्थन करते हुए बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने साफ कहा कि "मैं भी एक किसान की बेटी हूं, जब तक नहरों में पानी नहीं खुल जाता और किसानों को उनका हक नहीं मिल जाता, मैं इसी मंच पर धरने पर बैठी रहूंगी.
सवाई माधोपुर के खंडीप में पांचना बांध के पानी को लेकर किसान महापंचायत जारी है. 27 जून तक समाधान नहीं होने पर 28 जून से आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई है. हजारों किसान 20 साल से नहरों में पानी का इंतजार कर रहे हैं.
सवाई माधोपुर के खंडीप में पांचना बांध का पानी नहरों में छोड़ने की मांग को लेकर किसान आंदोलन तेज हो गया. सैकड़ों ग्रामीण दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर बैठ गए. किसानों ने 27 जून तक समाधान नहीं होने पर 28 जून से आंदोलन और उग्र करने की चेतावनी दी.
पांचना बांध से नहरों में पानी छोड़ने की मांग को लेकर खंडीप में किसान महापंचायत 13वें दिन भी जारी रही. महिलाओं ने रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन किया. हजारों किसान रैली में शामिल हुए. किसानों ने चेतावनी दी कि 27 जून तक समाधान नहीं हुआ तो 28 जून से आंदोलन और तेज किया जाएगा.
Sawai Madhopur Protest: सवाई माधोपुर में गंगापुरसिटी के नहरों में पानी छोड़ने और जल निकासी की मांग को लेकर चल रहे किसान आंदोलन ने आज एक बार फिर दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक को प्रभावित कर दिया.
सवाई माधोपुर जिले में एक युवक और युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. यह घटना सोमवार सुबह टोंक जिले की सीमा से लगे सुरेली रेलवे स्टेशन के पास हुई. ट्रेन की टक्कर से दोनों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए. पुलिस जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से का बताया जा रहा है.
Sawai Madhopur News: राजस्थान के सवाई माधोपुर में एक महिला शिक्षिका ने स्कूल के प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए. ये घटना 8 जून 2026 की बताई जा रही है.