Sikar Heavy hailstorm News: सीकर जिले में पिछले दिनों हुई ओलावृष्टि और तेज बारिश ने किसानों की रबी फसल को बुरी तरह तबाह कर दिया है. गेहूं और चने की फसल खेतों में ही सड़ गई, जिससे किसानों की छह महीने की मेहनत एक रात में बर्बाद हो गई.
Sikar Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजस्थान के सीकर जिले में तेज आंधी-अंधड़ और मोटे ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है.
Sikar Weather update: मौसम विभाग के जयपुर केंद्र ने सीकर जिले में हल्की बारिश होने की संभावना को लेकर अलर्ट जारी किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में मौसम में बदलाव जारी है, जिसके चलते 23 मार्च 2026 को सीकर सहित कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है.
Sikar Weather Update: राजस्थान के सीकर जिले में नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार सुबह से ही जिले भर में मौसम बदल गया है. मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के असर को देखते जिले में मेघ गर्जना के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है.
Sikar Mausam Update: श्रीमाधोपुर शहर सहित आसपास के ग्रामीण आंचल में आज (27 जनवरी 2026) मौसम ने अचानक करवट ली. शहर क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी से लेकर झमाझम बारिश दर्ज की गई, जबकि ग्रामीण इलाकों में तेज बारिश के साथ चने के आकार की जमकर ओलावृष्टि हुई.
Fatehpur Sikar Weather: लगातार दूसरे दिन तापमान माइनस में. खेतों और गाड़ियों पर जमी बर्फ, पाले से फसलों को खतरा.
Sikar Weather Update: राजस्थान के सीकर जिले में मावठ का दौर जोरों पर है. रींगस उपखंड के सरगोठ और सीमारला जागीर गांवों में अचानक ओलावृष्टि हुई, जहां चने के आकार के बड़े-बड़े ओले गिरे. इससे खेतों में खड़ी रबी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है.
Sikar Mausam: श्रीमाधोपुर (सीकर) में मौसम के अचानक बदलाव — तीन दिनों की राहत के बाद फिर से बढ़ती सर्दी, घना कोहरा, ठंडी हवाएं, हल्के बादल, वाहनों की धीमी रफ्तार और मौसम विभाग द्वारा हल्की बारिश के अलर्ट.
Sikar Weather Update: राजस्थान में शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन को ठप कर दिया है. 12 जनवरी 2026 को राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु (0°C) से नीचे पहुंच गया, जिससे कड़ाके की ठंड का कहर जारी है. सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान -2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश का सबसे कम तापमान रहा.
Sikar weather update: सीकर जिले के फतेहपुर कस्बे में शनिवार को भीषण ठंड और घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ. कृषि अनुसंधान केंद्र के अनुसार, आज न्यूनतम तापमान गिरावट के साथ 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कल यह 7.0 डिग्री था. इस तेज गिरावट ने ठिठुरन को और बढ़ा दिया है.
Sikar Weather Update: सीकर जिले में इन दिनों सर्द हवाओं का जोर इतना बढ़ गया है कि आम लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है. देर रात कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जो आठ दिनों बाद फिर से मावठ के रूप में आई. इस बारिश ने जहां एक तरफ किसानों को राहत दी, वहीं दूसरी ओर ठंड की तीव्रता को और बढ़ा दिया.
Sikar Weather Update: जिले में कड़ाके की सर्दी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. ठंड का असर दिन-ब-दिन तेज होता जा रहा है. शुक्रवार को फतेहपुर में तापमान जमाव बिंदु के नीचे पहुंच गया, जिससे सर्दी के तेवर और तीखे हो गए. इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है.
Sikar Weather Update: सीकर जिले के खंडेला कस्बे व आसपास के इलाके कोहरे के आगोश में सिमटे नजर आए. नव वर्ष की संध्या से ही इलाके में शीतलहर का दौर जारी है, जो आज दूसरे दिन भी जारी रहा. शीतलहर के साथ आज सुबह फसलों पर ओस की बूंदें भी जमी नजर आई. शेखावाटी अंचल में हुई हल्की बारिश के बाद आज खंडेला इलाका कोहरे से लिपटा नजर आया.
Sikar Weather Update: राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर क्षेत्र में ठिठुरन भरी का सुबह एव शाम को असर बना रहता है. आज न्यूनतम तापमान बढत के के साथ दर्ज किया गया. आज का न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री दर्ज किया गया है. फतेहपुर क्षेत्र मे बीति रात हल्की बरसात मावठ भी हुई. गुरूवार को आज सुबह घना कोहरा छाया रहा.