टोंक के डारदाहिन्द गांव में ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर निकाय चुनाव 2026 के बहिष्कार का ऐलान किया है. ग्रामीणों ने मतदान नहीं करने और गांव से किसी प्रत्याशी के चुनाव न लड़ने की बात कही है. SDM और तहसीलदार की समझाइश के बावजूद ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे. ग्रामीणों ने चुनाव के दिन गांव के गेट पर ताला लगाने की चेतावनी भी दी है.
टोंक जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने टिकट वितरण और कथित गुटबाजी पर स्थिति साफ की है. भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने प्रेसवार्ता में कहा कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है और सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने बताया कि भाजपा प्रत्याशियों की सूची 31 अगस्त को दिन में जारी की जाएगी.
Ek Kadam Vikas Ki Ore Tonk: ज़ी राजस्थान का ‘एक कदम विकास की ओर’ कार्यक्रम टोंक पहुंचा. विकास पर चर्चा के साथ प्रशासन, पुलिस, शिक्षा, पत्रकारिता और समाजसेवा क्षेत्र में योगदान देने वाली 20 हस्तियों को सम्मानित किया गया. पूरा कार्यक्रम चैनल हेड डॉ. मनीष शर्मा की अध्यक्षता में हुआ.
Ek Kadam Vikas ki Ore Tonk: टोंक में आज 19 अगस्त 2026 को ‘एक कदम विकास की ओर’ कार्यक्रम में जिले के विकास कार्यों और उपलब्धियों पर चर्चा हुई. सड़कों, रोशनी, सफाई, पेयजल, बस स्टैंड, कन्वेंशन सेंटर समेत कई योजनाओं की जानकारी सामने आई और विकास में योगदान देने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया गया.
Ek Kadam Vikas Ki Ore Tonk: ज़ी राजस्थान के ‘एक कदम विकास की ओर’ कार्यक्रम में टोंक के विकास पर मंथन हुआ. विधायक राजेंद्र गुर्जर, विधायक रामसहाय वर्मा, पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा और नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट ने महिला रोजगार, पर्यटन, पंचायत बजट, शहर विकास और सामाजिक एकता जैसे मुद्दों पर विचार रखे.
Ek Kadam Vikas Ki Ore Live: ज़ी राजस्थान न्यूज चैनल आज बुधवार 19 अगस्त 2026 को सामाजिक सरोकार निभाते हुए टोंक जिले में विशेष कार्यक्रम 'एक कदम विकास की ओर टोंक' आयोजित करने जा रहा है, जिसमें समाज सेवा और मानवता के लिए काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया जा रहा है. पूरा कार्यक्रम चैनल हेड डॉ. मनीष शर्मा की अध्यक्षता में हो रहा है.
Tonk News: पीपलू में RAS अधिकारी कपिल कुमार कोठारी ने एसडीओ का पदभार संभाल लिया. उन्होंने अधिकारियों और स्टाफ से क्षेत्र की प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी ली. आगामी पंचायत एवं निकाय चुनाव शांतिपूर्ण कराने और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता बताया.
टोंक एससी/ST कोर्ट ने एसडीएम थप्पड़ कांड मामले में नरेश मीणा की जमानत याचिका खारिज कर दी. हाईकोर्ट से जमानत रद्द होने के बाद उन्होंने 6 अगस्त को सरेंडर किया था. अब नरेश मीणा को फिलहाल जेल में रहना होगा.
Rajasthan Cyber Crime: टोंक में साइबर अपराध के खिलाफ DST टीम ने कार्रवाई करते हुए पुरानी टोंक थाना क्षेत्र से 3 संदिग्ध साइबर अपराधियों को डिटेन किया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी 75 फर्जी सिम कार्ड का इस्तेमाल कर रहे थे और NCRP पोर्टल पर उनके खिलाफ 11 ऑनलाइन साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज हैं.
टोंक पुलिस ने नकली सोने की चूड़ियां गिरवी रखकर लाखों रुपये का गोल्ड लोन लेने वाली अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा किया है. पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर 8 नकली चूड़ियां और 2 कारें जब्त की हैं.
टोंक के बरौनी थाना क्षेत्र के देवली भांची गांव में एक महिला के साथ कथित तौर पर 'डायन' बताकर मारपीट करने का मामला सामने आया है. पीड़िता संतोष प्रजापत को लाठी-डंडों से पीटने का आरोप है, जिससे वह घायल हो गई और उसे टोंक के सआदत अस्पताल में भर्ती कराया गया. महिला और उसके परिजनों ने बरौनी थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
Tonk News: टोंक के टोडारायसिंह में बजरी से जुड़े पुराने मामले में तत्कालीन थानाधिकारी समेत 6 पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज हुआ है. परिवादी ने 50 हजार रुपये मांगने और खाली डंपर को बजरी से भरा बताकर मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया है.
टोंक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चंदलाई में पानी की बोतल को लेकर विवाद सामने आया है. छात्रा के परिजनों और महिला शिक्षिका के बीच हुई कहासुनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. परिजनों ने अपमानित करने का आरोप लगाया, जबकि शिक्षिका ने आरोपों को गलत बताया.
IAS Tina Dabi: टोंक के डिग्गी में 18 से 22 अगस्त तक होने वाले प्रसिद्ध लक्खी मेले की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर टीना डाबी और SP रोशन मीणा ने समीक्षा बैठक की. मेले में लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए करीब 950 पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी.