Udaipur News: उदयपुर में 2 करोड़ रुपये की रिश्वत के मामले में पूछताछ के बाद SOG के एडिशनल SP मुकेश कुमार सोनी को ACB ने गिरफ्तार कर लिया है. ACB ने बालोतरा से उन्हें डिटेन कर उदयपुर लाया था, जहां ट्रैप में पकड़े गए दलाल सज्जन सिंह जैन से आमने-सामने पूछताछ की गई.
उदयपुर ACB ने SOG के एडिशनल SP मुकेश कुमार सोनी के कथित दलाल सज्जन कुमार को 2 करोड़ रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा. रकम मुकदमे में मदद के बदले मांगे जाने का आरोप है. ACB अब पूरे नेटवर्क और एडिशनल SP की भूमिका की जांच कर रही है.
Udaipur News: सलूम्बर के न्यू बायपास रोड पर वेस्मा मोड़ के पास दूध टैंकर ने TVS लूना को टक्कर मार दी. मंदिर दर्शन के लिए दादा के साथ जा रहे 7 वर्षीय रणजीत सिंह की मौके पर मौत हो गई, वहीं, दादा घायल हैं.
Udaipur News: जयसमंद झील में गणपति विसर्जन के दौरान तीन युवक गहरे पानी में डूब गए. हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक का उदयपुर के एमबी अस्पताल में इलाज जारी है. लापता युवक का शव अलसुबह सर्च ऑपरेशन में मिला.
Udaipur News: उदयपुर में नारायण सेवा संस्थान के 47वें दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह समारोह में 50 जोड़े विवाह बंधन में बंधे. देश के विभिन्न राज्यों से आए 100 वर-वधुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए.
Udaipur News: उदयपुर के इंद्रा नगर (बीड़ा) में महादेव मंदिर की मूर्तियां खंडित मिलने से लोगों में आक्रोश फैल गया. शिवलिंग और नाग प्रतिमा भी टूटी मिली. सूरजपोल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और CCTV फुटेज खंगाली जा रही है.
राजमाता विजयराज कुमारी मेवाड़ का 14 सितंबर को 83 साल की उम्र में निधन हो गया था. आज उदयपुर में शाही गारद और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई. शिक्षा और महिला सशक्तिकरण में उनका अहम योगदान रहा.
Paras Singhvi: उदयपुर में महापौर का चेहरा तय, पारस सिंघवी संभालेंगे जिम्मेदारी
Udaipur Nikay Chunav 2026 : राजस्थान के निकाय चुनावों में उदयपुर नगर निगम एक बार फिर राजनीतिक गढ़ के रूप में उभरकर सामने आया है. उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों में से अब तक घोषित 68 वार्डों के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रचंड बढ़त बनाते हुए 44 सीटों पर कब्जा कर लिया है. वहीं, कांग्रेस पार्टी 21 सीटों पर सिमट गई है, जबकि 3 निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे हैं. इन शुरुआती रुझानों और परिणामों से ये आधा साफ हो गया है कि उदयपुर में एक बार फिर से यानि की सातवीं बार बीजेपी का बोर्ड बनने जा रहा है.
उदयपुर के ऋषभदेव CHC में नर्सिंगकर्मियों से मारपीट के विरोध में गुरुवार को कार्य बहिष्कार किया गया. कर्मचारियों ने आरोपियों पर कार्रवाई, सुरक्षा गार्ड, पुलिस चौकी पर पर्याप्त स्टाफ और खाली एमओ पद भरने की मांग रखी. प्रशासन के आश्वासन के बाद नर्सिंगकर्मी काम पर लौट आए.
Udaipur News: उदयपुर के मावली थाना क्षेत्र में जवान जी का खेड़ा के पास 55 वर्षीय गणेश लाल भील की कथित पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस जांच में जुटी है. परिजनों ने देर रात शराब बिक्री पर सवाल उठाते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.
Rajasthan Crime: उदयपुर में 12 से अधिक बदमाशों ने रास्ते में एक बाइक रुकवाकर युवक पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर बेसुध हो गया. परिजनों ने उसे डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है.
Udaipur News: उदयपुर के फतेहसागर झील में देर रात युवती ने छलांग लगा दी. मौके पर मौजूद वकील और अधिकारियों ने रस्सी की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाला. युवती के घर से पत्र लिखकर आने की बात सामने आई है.
Udaipur News: उदयपुर विधायक ताराचंद जैन के खांजीपीर और आयड़ को ‘मिनी पाकिस्तान’ कहने वाले बयान पर विवाद बढ़ गया है. स्थानीय मुस्लिम समुदाय ने आपत्ति जताते हुए विधायक से माफी और इस्तीफे की मांग की है.