Alwar News: अलवर शहर के सबसे बड़े राजकीय राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय के महिला वार्ड में बंदर घुसने का वीडियो सामने आया है. जिसमें बंदर वार्ड से सामान उठाकर बाहर ले जाता दिखाई दिया. अस्पताल में आवारा कुत्तों के बाद अब बंदरों की मौजूदगी से मरीजों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं.
Alwar School Controversy: अलवर के थानागाजी क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल का छात्राओं के साथ बांध में नहाते हुए कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद विवाद बढ़ गया. भड़ाज बांध में छात्राओं को तैराकी सिखाने के लिए ले जाने और पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने को लेकर ग्रामीणों ने स्कूल प्रशासन पर सवाल उठाए हैं.
Rajasthan News: झुंझुनूं के डूमोली खुर्द में युवक को रास्ते के विवाद में 3 घंटे पेड़ से बांधकर पीटा गया. बर्बरता का VIDEO वायरल, 6 आरोपी नामजद.
Rajasthan Fight Video: सिरोही में महिलाओं के दो पक्षों में मारपीट हो गई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो माउंट आबू नक्की लेक का है. वीडियो में एक पुलिसकर्मी बीच बचाव करता नजर आ रहा है. ज़ी मीडिया वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता. देखें वीडियो- (वीडियो देखने के लिए 5 सेकेंड रुकें)-
Milk can stuck on head: अकबरपुर थाना क्षेत्र के माधोगढ़ गांव में एक अनोखी और हास्यास्पद घटना ने ग्रामीणों को चौंका दिया. तेज धूप से बचने के लिए सिर पर खाली दूध का केन रखने वाले किसान कालूराम रैबारी के लिए यह केन मुसीबत बन गया.
Rajasthan Viral Video: जयपुर में बाइक पर बैठी एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. वीडियो में दो युवक बाइक टैक्सी पर बैठी एक लड़की को छेड़ते हुए दिखाई दिए. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पूरे मामले में जयपुर पुलिस ने अपने स्तर पर एक्शन लेने का डिसीजन लिया. देखें वीडियो- (वीडियो देखने के लिए 5 सेकेंड रुकें)-
EV car PUC challan Nagaur: नागौर में एक इलेक्ट्रिक वाहन (EV कार) का पुलिस द्वारा PUC काटने और ब्लैक शीशे का चालान करने पर विवाद हो गया. कार चालक ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें वह पुलिसकर्मी से बहस करता दिख रहा है.
जालोर जिले के प्रसिद्ध सिरे मंदिर की ऊंची और दुर्गम पहाड़ी पर पहली बार ट्रैक्टर के जरिए सामान पहुंचाने का सफल परीक्षण किया गया है. करीब 800 सीढ़ियों और खड़ी चढ़ाई वाले इस कठिन मार्ग पर 1800 किलो वजन के साथ ऑटोमोबाइल कंपनी और मंदिर प्रबंधन के सहयोग से यह अनूठा प्रयोग किया गया, जो पूरी तरह सफल रहा.
बारां जिले के केलवाड़ा थाने में तैनात कांस्टेबल नवदीप मीणा का बिना वर्दी सरकारी पिस्टल के साथ रील बनाते वीडियो वायरल हो गया है. इस हरकत से खाकी की मर्यादा पर सवाल उठे हैं और पुलिस महकमे की किरकिरी हो रही है.
Bull Viral Video: बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब उप जिला अस्पताल में एक सांड घुस आया. सांड कॉरिडोर में घूमता हुआ दिखाई दिया. सांड को देखकर मरीजों में डर का माहौल फैल गया और अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. बढ़ते भीड़ को देखकर सांड खुद ही बाहर निकल गया. देखें वीडियो- (वीडियो देखने के लिए 5 सेकेंड रुकें)-
Alwar Couple Video: अलवर के कुंडा बाजार में सड़क पर गिरे पैसों को उठाकर ले जाने का मामला सामने आया है. यहां एक बाइक सवार दंपति की हरकत CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है. देखें वीडियो- (वीडियो देखने के लिए 5 सेकेंड रुकें)-
Jaipur gas cylinder theft: जयपुर में घरेलू गैस (LPG) की किल्लत के बीच चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं. बजाज नगर थाना क्षेत्र के बरकत नगर स्थित आदर्श बाजार, गली नंबर-5 में दिनदहाड़े एक बड़ा मामला सामने आया. एक युवक घर में घुसा और वहां रखा घरेलू गैस सिलेंडर उठाकर बाहर ले आया. बाहर उसका साथी स्कूटी पर इंतजार कर रहा था. दोनों सिलेंडर लेकर फरार होने वाले थे कि आसपास के लोगों की नजर पड़ गई.
Rajasthan Viral Video: जयपुर की बड़ी चौपड़ में युवक का हंगामा देखने को मिला. बीड़ी और सिगरेट के डब्बे लेकर युवक गाड़ी पर चढ़कर सिग्रेट पीते हुए बैन करने की मांग करने लगा. इस दौरान यातायात पूरी तरह बाधित हुआ. पुलिस ने वरुण जौहरी नाम के इस युवक को शांति भंग में गिरफ्तार किया. देखें वीडियो-
सीकर के महरोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अस्पताल परिसर के अंदर डीजे बजाकर स्टाफ के नाचने का वीडियो वायरल हुआ है. BCMO ने वीडियो को एक साल पुराना बताया, प्रशासन मामले की जांच कर रहा है.