Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट टोंक के दौरे पर थे. जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए ऑपरेशन सिंदूर और भाजपा की डबल इंजन की सरकार पर अपने विचार व्यक्त किए.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Politics News: राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट टोंक के दौरे पर थे. जहां मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने देश की सुरक्षा और सरकार की कार्यशैली पर खुलकर बात की. उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर गहरी चिंता जताई और सवाल किया कि जब सीजफायर की घोषणा हुई थी, तो उसी दिन कुछ ही घंटों के भीतर पाकिस्तान ने गोलीबारी और बमबारी शुरू कर दी.
दो टूक में कहा
पायलट ने दो टूक कहा – “मैं पहले दिन से कह रहा हूं, पाकिस्तान पर भरोसा करना बेवकूफी होगी. उसका असली चेहरा पूरी दुनिया के सामने आ चुका है.” उन्होंने साफ किया कि ऐसी स्थिति में भारत को हर कदम बेहद सोच-समझकर और सतर्कता से उठाना होगा.
सरकार की नीतियों पर नाराजगी
सचिन पायलट ने आगे सरकार की तुलना की नीतियों पर नाराज़गी जताते हुए कहा – “भारत की अर्थव्यवस्था पाकिस्तान से ग्यारह गुना बड़ी है, फिर भी हमारी तुलना उसी से की जा रही है, ये कहां का तर्क है? ये पूरी तरह से भ्रामक और गुमराह करने वाली बात है.”
भाजपा की डबल इंजर सरकार पर निशाना
उन्होंने बीजेपी की डबल इंजन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो काम कांग्रेस सरकार में शुरू हुए थे, उनकी सुध तक नहीं ली जा रही. आज पूरा सिस्टम बस दिल्ली के आकाओं को खुश करने में लगा है, जबकि राज्य की ज़रूरतें पीछे छूट गई हैं.
अफसरशाही की मनमानी पर बोले
पायलट ने अफसरशाही की मनमानी पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी – “राज्य की पूरी सत्ता कुर्सी बचाने के संघर्ष में उलझ गई है. अफसरशाही हावी है और फैसले ज़मीनी ज़रूरतों के बजाय राजनीतिक फायदे को देखकर लिए जा रहे हैं.”
आने वाले चुनाव पर क्या बोले?
आने वाले चुनावों को लेकर उन्होंने विश्वास जताया कि “जनता का भरोसा कांग्रेस में बरकरार है.। अभी लोगों को तीन साल और इस सरकार की नाकामी झेलनी पड़ेगी, लेकिन बदलाव तय है.”
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
रिपोर्टर - अरुण वैष्णव