टोंक में बजरी माफिया की दबंगई, राजमहल रपटे पर मौत का सफर

Tonk News: टोंक जिले में राजमहल रपटे पर लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद भी बजरी माफिया का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है.

टोंक में बजरी माफिया की दबंगई, राजमहल रपटे पर मौत का सफर
Image Credit: Tonk NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Tonk News: राजस्थान के टोंक जिले में राजमहल रपटे पर लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद भी बजरी माफिया का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस रपटे से अब तक कई ट्रैक्टर, पिकअप और बाइक बह चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद बजरी माफिया बेखौफ होकर इस रास्ते से अपने ट्रैक्टर निकालते नजर आ रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

स्थानीय प्रशासन द्वारा इस मार्ग को रात के समय बंद कर दिया गया था, ताकि हादसों पर रोक लगाई जा सके, लेकिन माफिया इतनी हिम्मत से लबरेज हैं कि वे प्रशासन की रोक-टोक की परवाह किए बिना रात के अंधेरे में इस बंद रपटे को चालू कर देते हैं और अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर पार करवाते हैं.

हाल ही में एक ट्रैक्टर की तस्वीर कैमरे में कैद हुई, जो इस बात का खुला सबूत है कि नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि या तो पुलिस और प्रशासन की इन पर कोई पकड़ नहीं है या फिर सबकुछ मिलीभगत से चल रहा है.

क्या बजरी माफिया के आगे प्रशासन ने घुटने टेक दिए हैं. आखिर कब तक ये जानलेवा रास्ता आम लोगों और चालकों की जिंदगी को खतरे में डालता रहेगा.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

टोंक जिले में इस मानसून सत्र में अब तक 1190 एमएम औसत बरसात के बाद सभी नदी, नाले और तालाब पानी से लबालब हैं और जिले में अब तक लगभग 50 लोगों की पानी में डूबने से मौत हो चुकी है, लेकिन सिलसिला नहीं रुक रहा है. सोमवार की दोपहर एक बार फिर से निवाई की पहाड़ी के पीछे बोरंगी तालाब से दो बच्चों के शव SDRF की टीम ने निकाले.

यह दोनों बच्चे रविवार की शाम से ही घर से गायब थे और घरवाले इनकी तलाश भी कर रहे थे. इसी बीच सोमवार को किसी ने तालाब के किनारे कपड़े, चप्पल और ताबीज देखा, तो पुलिस को सूचना दी गई, जिसकी सूचना पर SDRF टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया और बोरंगी तालाब से दोनों बच्चों के शव निकाले गए.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंTonk Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.Read More