राजकीय बालिका विद्यालय निवाई में नए कक्षा कक्ष व शौचालय का लोकार्पण

Tonk News: टोंक जिले में नगर पालिका मंडल द्वारा राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय कानूनगो निवाई में नवनिर्मित दो कक्षा कक्ष, शौचालय, सीसी सड़क व रंग रोगन का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

राजकीय बालिका विद्यालय निवाई में नए कक्षा कक्ष व शौचालय का लोकार्पण
Image Credit: Tonk News

Tonk News: राजस्थान के टोंक जिले में नगर पालिका मंडल द्वारा राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय कानूनगो निवाई में नवनिर्मित दो कक्षा कक्ष, शौचालय, सीसी सड़क व रंग रोगन का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया. नगर पालिका मंडल द्वारा करीब 50 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य करवाया गया था.

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से की गई. कार्यक्रम में स्थानीय शाला की बालिकाओं ने रंगा रंग प्रस्तुतियां दीं. लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक रामसहाय वर्मा, अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप ईसरानी, विशिष्ट अतिथि पार्षद ओमप्रकाश गुप्ता शहर मंडल अध्यक्ष नितिन छाबड़ा रहे.

Add Zee News as a Preferred Source

विद्यालय की प्रधानध्यापिका कौसर सुल्तान ने राजस्थानी परंपरा के अनुसार माला और साफा पहनकर स्वागत किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि नगर पालिका ने निवाई शहर में विकास करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी. आगे भी शहर के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी.

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विशेष रूप से शिक्षा के लिए कार्य किया जा रहा है. वर्तमान समय में शिक्षा का होना बहुत आवश्यक है. विधायक रामसहाय वर्मा ने दो कक्षा के विधायक मद से बनाने की घोषणा की.

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी ने कहा कि नगर पालिका मंडल द्वारा लाखों रुपए की लागत से विद्यालय में विकास कार्य करवाए गए हैं. शिक्षा में क्षेत्र में लगातार कई कार्यो का किया गया है. वर्तमान समय को देखते हुए हमें शिक्षा की ओर भी ध्यान देना आवश्यक है. कोई भी बालक बालिका शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए.

कार्यक्रम में बाबू लाल माली, अंकुर गुप्ता, प्रमिला खंडेलवाल, केदार चौधरी, नगर पालिका EO मनोहर लाल जाट, निवाई सीबीईओ मंजू मीणा, प्रधानाध्यापक कौसर सुल्ताना, मीनाक्षी मीणा, कल्पना साख्यधर, कैलाश देवी राव, लालचंद सैनी, राजू मनियार सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहें.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंTonk Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More