&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Tonk News: शुक्रवार की रात टोंक शहर के बहिर में सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर फैली अफवाह के बाद एक कशीदा कारखाने में भीड़ द्दारा की गई तोड़फोड़ ओर सड़क पर हंगामे के बाद बहिर क्षेत्र में हालात तनावपूर्व हो गए थे. वहीं, शनिवार की सुबह इस मामले में कारखाने में मशीनों की तोड़फोड़ ओर मोटर साइकिल तोड़ने को लेकर पीड़ित परिवार ने थाना कोतवाली में मामला दर्ज करवाया है.
घटना को लेकर माली समाज के साथ ही हिंदू संगठनों में भारी रोष देखने को मिल रहा है. भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान और पूर्व विधायक अजित सिंह मेहता ने इस घटना को लेकर कारखाने में भीड़ द्दारा की गई तोड़फोड़ ओर शहर का माहौल बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही की पुलिस से मांग की है. वहीं, पुलिस का कहना है कि अभी तक हमे ऐसी कोई पोस्ट नही मिली है, जिसमें किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हो. वहीं, कारखाने में तोड़फोड़ को लेकर पीड़ित पक्ष ने मामला दर्ज करवाया है, जिसमें हमने कुछ लोगों को डिटेन किया है. वहीं, पोस्ट को लेकर भी हमारे पास एक परिवाद आया है.
अफवाहों पर ध्यान नहीं दें
इससे पहले शुक्रवार की रात टोंक जिला मुख्यालय पर बहिर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को अफवाह को लेकर समुदाय विशेष के सैकड़ों लोग एकत्र हो गए थे ओर कार्यवाही की मांग के साथ नारे बाजी ओर प्रदर्शन किया. इस दौरान भीड़ बहिर क्षेत्र में एक कशीदा कारखाने तक पंहुच गई ओर भीड़ द्दारा कारखाने में रखी मशीनों में तोड़फोड़ की ओर एक मोटर साइकिल में भी तोड़फोड़ की है, जिसकी सूचना पर शहर के तीन थानों के साथ ही आसपास के थानों का जाब्ता मौके पर पहुंचा. इस दौरान पुलिस को लोगों को वहां से हटाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. बाद में समुदाय विशेष की तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर कार्यवाही के लिए एक परिवाद पुलिस को दी गई. वहीं, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मौके पर शांति है. अफवाहों पर ध्यान नहीं देवे. पुलिस ने कहा कि हमें रिपोर्ट मिली है लेकिन सोशल मीडिया पर टिप्पणी का साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराया गया है.
हिंदू संगठनों में भारी रोष
टोंक में शुक्रवार की रात हंगामे ओर प्रदर्शन के दौरान बहिर क्षेत्र में कपड़े पर कशीदा निकालने के एक कारखाने में तोड़फोड़ की गई एक मोटर साइकिल भी भीड़ ने तोड़ी. कारखाना संचालक भीड़ को देखकर जान बचाकर खेतो के रास्ते भाग निकला. हिंदू संगठनों में भारी रोष है.
बीती रात की घटना को लेकर एडिशनल एसपी ब्रजेन्द्र सिंह भाटी बोले कि सोशल मीडिया पर पोस्ट की बात को लेकर भीड़ एकत्र हो गई थी. हमने भीड़ को समझाइश कर हटाया है और रिपोर्ट ले ली है लेकिन क्या पोस्ट थी, जिस पर विवाद बढ़ा और लोग इकट्ठे हुए. इसको लेकर अभी तक हमें साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराया गया है. मौके पर पूरी तरह से शांति है. पुलिस की आम जनता से यही अपील है कि वह अफवाहों पर ध्यान नही दें और सोशल मीडिया पर कोई अफवाह फैलाने वाली या गलत पोस्ट न डालें. पुलिस की साइबर टीम सब पर नजर रखती है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Tonk Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!