&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Tonk News: राजस्थान के टोंक जिले में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. थाना कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी ताहिर मेवाती और उसके साथी फाईज को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना के बाद से इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल बना हुआ था.
दरअसल, टोंक की एक स्कूली नाबालिग छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ युवक लंबे समय से उसके साथ छेड़छाड़ और उत्पीड़न कर रहे हैं. छात्रा ने अपनी शिकायत में पांच युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. आरोपियों ने छात्रा को धमकियां भी दी थीं, जिससे उसका परिवार भयभीत था.
कोचिंग सेंटर में मारपीट
घटना के बाद शुक्रवार को मामला और गंभीर हो गया जब आरोपी ताहिर मेवाती और फाईज छात्रा की कोचिंग में घुस गए और कोचिंग संचालक से मारपीट कर दी. इस दुस्साहसिक हरकत से पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया.
ग्रामीणों और संगठनों का विरोध
शनिवार को डारडाहिन्द गांव के ग्रामीणों और हिन्दू संगठनों ने इस घटना के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. लोगों ने दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की और कहा कि पीड़िता को न्याय मिलना चाहिए.
पुलिस की कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली पुलिस तुरंत हरकत में आई और मुख्य आरोपी ताहिर मेवाती तथा फाईज को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब बाकी तीन आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़कर कठोर कार्रवाई की जाएगी.
इस घटना ने एक बार फिर से छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि पीड़िता को न्याय दिलाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी.
दरअसल, टोंक में शुक्रवार की शाम एक कोचिंग संचालक को अपनी छात्रा से छेड़छाड़ करना महंगा पड़ा और समुदाय विशेष के युवकों ने कोचिंग में घुसकर मारपीट की, जिसका वीडियो सामने आया है. इससे पहले टोंक में कोचिंग सेंटर जाने वाली नाबालिग छात्रा से पिछले एक महीने से रास्ते में छेड़छाड़ की जा रही थी और शुक्रवार को कोचिंग सेंटर संचालक को छेड़छाड़ का विरोध किया तो छेड़छाड़ के आरोपियों ने साथियों के साथ मिलकर सेंटर में तोड़फोड़ की. संस्थान संचालक पर हमला किया. ये तस्वीरें सीसीटीवी में भी कैद हो गई.
दरअसल, शुक्रवार की रात पीड़िता छात्रा ने थाना कोटवाली में दी रिपोर्ट में बताया कि पिछले एक महीने से रास्ता रोककर छेड़छाड़ ओर धमकाया जा रहा था कि तुझे उठाकर ले जाएंगे, तेरा धर्म परिवर्तन करा देंगे, तेरे से निकाह कर लेंगे. अगर ऐसा तू नहीं करेगी तो तेरे मुंह पर तेजाब डाल देंगे. अब थाना कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है. लगातार शहर में घट रही ऐसी घटनाओं के बाद हिन्दू संगठनों में गहरा रोष देखने को मिल रहा है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Tonk Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!