टोंक में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी मोहम्मद यूनुस खान गिरफ्तार

Rajasthan Crime: टोंक शहर के थाना कोतवाली क्षेत्र में एक दलित नाबालिग छात्रा को मोहम्मद यूनुस खान नाम का युवक पीछा करते हुए छेड़छाड़ करते हुए सोशल मीडिया से ली गई फोटो को वायरल करने की धमकी पीड़िता को देता है.

टोंक में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी मोहम्मद यूनुस खान गिरफ्तार
Image Credit: Rajasthan Crime

Rajasthan Crime: राजस्थान के टोंक जिले में नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ का एक और मामला सामने आया है. टोंक शहर के थाना कोतवाली क्षेत्र में एक दलित नाबालिग छात्रा को मोहम्मद यूनुस खान नाम का युवक पीछा करते हुए छेड़छाड़ करते हुए सोशल मीडिया से ली गई पीड़िता की फोटो को वायरल करने की धमकी देता है.

पीड़िता के पिता ने मामला दर्ज करवाते हुए फरियाद दी है कि जब नाबालिग पीड़िता की मां ने आरोपी की पत्नी से शिकायत की, तो उसने उसे अपमानित किया. इसके बाद पुलिस ने थाना कोतवाली क्षेत्र से नाबालिग पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने और उसका पीछा कर मोबाईल पर ली गई फोटोज को वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी यूनुस खान को गिरफ्तार कर लिया है.

Add Zee News as a Preferred Source

टोंक शहर के थाना कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक परिवादी ने टोंक पुलिस अधीक्षक राजेंश मीणा के सामने पेश होकर प्रकरण दर्ज करवाया था कि मेरी नाबालिग पुत्री को आरोपी मोहम्मद यूनुस खान टोंक द्वारा नाजायज रूप से परेशान करता है और स्कूल पढ़ने जाते समय छेड़छाड़ करता है. साथ ही अपने मोबाईल में इंस्टाग्राम के द्वारा ली गई नाबालिग पीड़िता की फोटोज को वायरल करने की धमकियां देता है.

प्रकरण दर्ज होने के बाद बाद पुलिस एक्शन में आई और मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरिफ्तार किया. आरोपी मोहम्मद यूनुस खान को गिरिफ्तार करने के साथ ही पुलिस ने पीड़िता की इंस्टाग्राम पर ली गई फोटो और आरोपी का एक एनड्रॉईड मोबाईल फोन जब्त किया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंTonk Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More