&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Tonk News: राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा टोंक रोडवेज बस स्टैंड पंहुचे. रोडवेज बस स्टैंड पर फैली गंदगी और अव्यवस्थाओं को देखकर नाराज हुए. प्रेमचंद बैरवा ने बस स्टैंड पर झाड़ू लगाकर सफाई किया और स्वछता का संदेश दिया.
रोडवेज बस स्टैंड पर अव्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों की क्लास लगाई. डिप्टी सीएम ने व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए. टोंक पहुंचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा का स्वागत किया. मीडिया से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है.
आज हमारी ताकत का लोहा पूरी दुनिया मान रही है. मोदी जी के कार्यकाल में पिछले 10 सालों में जो भी कहा वह हुआ है. राम मंदिर के निर्माण से लेकर गांव में अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के विकास को लेकर केन्द्र और राज्य सरकार की अनेकों योजनाएं हैं.
वहीं प्रेमचंद बैरवा ने राजस्थान रोडवेज को लेकर कहा कि हमने 40 किलोमीटर से दायरा बढ़ाकर 400 मीटर किया है. वहीं जंहा भी कुछ कमियां हैं, उनमें जाकर सुधार किया. आम आदमी को राहत पंहुचाने का काम हम कर रहे हैं.
पढे़ं एक और बड़ी खबर
कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के निर्देशानुसार नगरपालिका मालपुरा द्वारा इस वर्ष दशहरा पर्व पर 2 अक्टूबर को दशहरा मैदान में रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के विशाल पुतलों का दहन किया जाएगा. रावण दहन के बाद आकर्षक आतिशबाजी भी की जाएगी, जो दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी.
पालिकाध्यक्ष सोनिया मनीष सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार का दशहरा पर्व पहले से अधिक भव्य और विशेष आकर्षक रूप में मनाया जाएगा. आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं और नगरवासियों में उत्साह का माहौल है. नगरपालिका द्वारा सुरक्षा और सुविधाओं के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि सभी दर्शक पर्व का आनंद बिना किसी असुविधा के उठा सकें.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!