&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Tonk News: आज जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी टोंक जिले के अपने गृह नगर टोडारायसिंह के दौरे पर थे. इस दौरान कृषि उपज मंडी में किसानों ओर व्यापारियों की समस्याओं व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर सभा को संबोधित भी किया. इस दौरान कृषि उपज मंडी व्यापार मंडल ने मंत्री चौधरी का भव्य स्वागत किया. सभा को संबोधित करते हुए जलदाय मंत्री चौधरी ने किसानों ओर व्यापारियों के हित में कई घोषणाएं की.
टोडारायसिंह में हुई थी सभा
कृषि उपज मंडी व्यापार मंडल टोडारायसिंह ने आज उपज मंडी में सभा का आयोजन कर जलदाय मंत्री चौधरी को बुला कर अपनी सभी समस्याओं से अवगत करवाया. जिसमें मंडी बोर्ड का गठन करके पूर्ण मंडी का दर्जा दिलाना, मंडी में किसानों ओर पलदारों के लिए अलग से भवन निर्माण और पीने के पानी की व्यवस्था करवाई जाए. इसके साथ ही मंडी में शुलभ कॉम्प्लेक्स बनाया जाए, नवनिर्मित दुकानों के सामने सीसी रोड,कवर्ड प्लेटफार्म व नए बिजली के पोल लगाए जाए और शेष बची 4 बीघा जमीन को मंडी की दीवार ले ओर नगरपालिका द्वारा मंडी की थोड़ी गई दीवार का नवनिर्माण करवाया जाए तथा मंडी का मुख्य द्वार को नया ओर भव्य बनाया जाए और नीलामी के लिए 5 नए कवर्ड डोम बनवाए जाएं.
मंत्री ने सभा में समस्याओं के निवारण के लिए दिए निर्देश
सभा में मंत्री ने सभी समस्याओं के निवारण हेतु मंडी मंडल अध्यक्ष संजय गर्ग को निर्देशित किया कि सभी काम की प्रोजेक्ट फाइल तैयार करें ताकि जल्दी से जल्दी ये सभी समस्याओं को खत्म किए जा सके. इसके साथ ही मंत्री ने किसानों के हित में बताया कि जल्दी ही जगह जगह एनिकट और नहरों का निर्माण शुरू होगा, कही छोटे बड़े प्रोजेक्ट जल्दी ही शुरू होंगे, जिस से किसानों की पैदावार बढ़ेगी और किसान बेहतर फसल उगा पाएंगे.इसके साथ ही मंडी में काम करने वाले पालदारों को सरकारी योजनाओं के तहत ओर पीड़ित किसानों के मुआवजों के चेक की वितरित किए.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
रिपोर्टर - पुरुषोत्तम जोशी