टोंक में मूसलाधार बारिश से तबाही! तालाब और नाले उफान पर, घरों में घुसा पानी

Rajasthan rain: टोंक जिले में पीपलू कस्बे सहित क्षेत्र में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है. सोमवार सुबह करीब 4 बजे से रुक-रुककर मूसलाधार बारिश का दौर जारी है. मूसलाधार बारिश के चलते क्षेत्र के नदी नाले तूफान पर हैं.

टोंक में मूसलाधार बारिश से तबाही! तालाब और नाले उफान पर, घरों में घुसा पानी

Rajasthan rain: राजस्थान के टोंक जिले में पीपलू कस्बे सहित क्षेत्र में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है. सोमवार सुबह करीब 4 बजे से रुक-रुककर मूसलाधार बारिश का दौर जारी है. मूसलाधार बारिश के चलते क्षेत्र के नदी नाले तूफान पर हैं. क्षेत्र का भोपता नाला इस समय उफान पर है.

ग्राम बलखंडिया में नवनिर्मित रपट के चेंबर के ऊपर से पानी बह रहा है. तेज बहाव के चलते नवनिर्मित रपट में कटाव हो चुका है. नाला में बहाव इसी तरह बना रहा तो ग्राम बलखंडिया का संपर्क कट जाएगा. तेज बहाव के चलते रपट में कटाव हो चुका है. टूटने की संभावना बन चुकी है.

Add Zee News as a Preferred Source

ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार की लापरवाही के चलते एक बार फिर ग्रामीणों के सामने आवागमन की समस्या उत्पन्न हो जाएगी. बनवाड़ा ग्राम पंचायत प्रशासक के गिर्राज प्रजापत ने बताया कि क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 3 घंटे मूसलाधार बारिश हुई, जिसके चलते तालाब, नाला उफान पर है.

तालाब के ओवरफ्लो पानी से पीपलू रानोली सड़क में कटाव हो चुका है. वहीं राजीव गांधी सेवा केंद्र व जीएसएस बनवाड़ा के परिसर में बरसात का पानी भर गया. आम जन को भारी बारिश के चलते खास परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. संदेड़ा प्रशासक रंगलाल बैरवा ने बताया कि मूसलाधार बारिश के चलते हरिपुरा बांध में 9 फीट पानी की आवक हो चुकी है.

भोपता नाला उफान पर है. मूसलाधार बारिश के चलते गुर्जर मोहल्ले के कई घरों में बरसाती पानी घुसने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं संदेड़ा-फॉर्म में घनश्याम जाट की एक पक्की दीवार मूसलाधार बारिश के चलती गिर गई.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More