बांसवाड़ा से टोंक तक पानी की बंपर सौगात! 1256 गांवों की प्यास बुझाने वाला ईसरदा बांध हुआ लोकार्पित

Rajasthan News: प्रधानमंत्री मोदी ने बांसवाड़ा से टोंक जिले के ईसरदा बांध का 253 आरएल मीटर जल संग्रहण के साथ वर्चुअली लोकार्पण किया. बीसलपुर बांध इंटेक पम्प हाउस व टोडारायसिंह पुल का शिलान्यास भी किया, 357 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए.

बांसवाड़ा से टोंक तक पानी की बंपर सौगात! 1256 गांवों की प्यास बुझाने वाला ईसरदा बांध हुआ लोकार्पित
Image Credit: tonk dam lokarpanSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Tonk News: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बांसवाड़ा दौरा राजस्थान के विकास को नए आयाम की ओर अग्रसर करने के साथ ही टोंक जिले के लिए बड़ा महत्वपूर्ण रहा जंहा पीएम मोदी ने बांसवाड़ा से टोंक जिले बनास नदी पर निर्माणाधीन 1876 करोड़ की लागत वाली ईसरदा बांध परियोजना के ईसरदा बांध में 253 आरएल मीटर तक जल संग्रहण का पीएम मोदी बांसवाड़ा से वर्चुवली(वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) से लोकार्पण करने के साथ ही दोसा ओर सवाई माधोपुर जिलों के 7 शहरों और 1256 गांवो की उम्मीदों को पंख लग गए. जिनके लाखो लोगो के कंठो की प्यास बुझ सकेगी. इसी के साथ टोंक जिले को प्रधानमंत्री ने 265 करोड़ के बीसलपुर बांध इंटेक पम्प हाउस ओर 144 करोड़ की लागत वाले बीसलपुर-टोडारायसिंह पुल का शिलान्यास कर विकास की बड़ी सौगात दी है. वहीं 357 युवाओ को टोंक में वर्चुअली नियुक्ति पत्र भी टोंक में एक समारोह में दिया गया. पीएम मोदी के प्रति क्या युवा क्या अधिकारी और क्या नेता सभी ने पीएम मोदी का आभार जताया.

बीसलपुर बांध के बाद टोंक जिले में बनास नदी पर बना
ईसरदा बांध टोंक-सवाई माधोपुर दो जिलों की सीमा पर 28 गेटों वाला एक ऐसा बांध से जिसके 14 गेट टोंक जिले में तो 14 गेट सवाई माधोपुर में है ओर इस मानसून सीजन में पहली बार इस बांध में 1.186 टीएमसी पानी का जलसंग्रहण किया गया है. जिसके चलते दोसा ओर सवाई माधोपुर के 7 शहरों के साथ ही 1256 गांवो की जनता को बनास का पानी मिलने की उम्मीदों को पंख लगे हैं. 10.77 टीएमसी क्षमता के ईसरदा बांध से अब उनके कंठो की प्यास बुझ सकेगी. वहीं भविष्य में ईसरदा बांध से जयपुर की उम्मीदें भी परवान चढ़ सकेंगी.

Add Zee News as a Preferred Source

वर्चुअली टोंक जिले की 3 योजनाओं का किया लोकार्पण ओर शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बांसवाड़ा से टोंक जिले की प्रमुख 1856 करोड़ की लागत वाली ईसरदा बांध परियोजना के अंतर्गत 921.21 करोड़ के ईसरदा बांध में 253 आर एल मीटर जल संग्रहण का बांसवाड़ा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लोकार्पण किया. वहीं पीएम मोदी ने टोंक जिले के बीसलपुर बांध पर 255.25 करोड़ के इंटेक पम्प हाउस का शिलान्यास किया. साथ ही देवली को बीसलपुर-टोडारायसिंह जयपुर से जोड़ने वाले 144.20 करोड़ के पुल का शिलान्यास कर टोंक को विकास की बड़ी सौगात दी. वहीं टोंक जिला मुख्यालय पर 357 युवाओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए.

टोंक बनास नदी पर बना ईसरदा बांध है जिले का दूसरा सबसे बड़ा बांध
टोंक जिले में बनास नदी पर ईसरदा बांध, बीसलपुर बांध के बाद जिले का दूसरा सबसे बड़ा बांध है. जो कि टोंक सवाई माधोपुर जिले की सीमा पर बनेठा ओर ईसरदा गांव के बीच बनास नदी पर बना है. बांध में 600 मीटर का कंक्रीट डेम बनाये जाने के लिए 28 गेटों का निर्माण करवाया गया है. बांध के दाई ओर बाई दोनों ओर लगभग 5 किलोमीटर से लंबी EARTHEN DAM का निर्माण किया गया है. बांध में 262 आरएल मीटर ऊंचाई तक 10.77 टीएमसी पानी रोका जाना प्रस्तावित है. जिससे दोसा वह सवाई माधोपुर जिलों के 7 शहरों वह 1256 गांवो की प्यास बुझ सकेगी. टोंक जिले में बनास नदी पर ही बना 38.800 टीएमसी की क्षमता वाला बीसलपुर बांध जिले का सबसे बड़ा बांध है.

दो जिलों की सीमा में बना है बांध
टोंक ओर सवाई माधोपुर जिले की सीमा पर बना ईसरदा बांध सम्भवतया पहला ऐसा बांध है. जो दो जिलों टोंक ओर सवाई माधोपुर की सीमा पर बनास नदी पर बना है. जिसके 28 गेटों में से 14 गेट टोंक जिले में है वही 14 गेट सवाई माधोपुर जिले में है. इसके साथ ही यह बांध राजधानी जयपुर के रामगढ़ बांध के लिए भी वरदान बनने जा रहा है. राजस्थान में पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना के तहत बांध की भराव क्षमता के 10.77 टीएमसी होने पर बांध से पाइप लाइन के जरिये पानी को रामगढ़ बांध ले जाया जाना प्रस्तावित है ओर इस योजना में लगभग 2 हजार करोड़ की लागत प्रस्तावित है.

पीएम मोदी ने किया लोकार्पण
टोंक ओर सवाई माधोपुर जिलों की सीमा पर बनास नदी में बनेठा के पास बने ईसरदा बांध के लिए 12 साल पहले 2013 में बजट स्वीकृत हुआ. तब बजट राशि 530 करोड़ थी. लेकिन अब यह बांध पहले के मुकाबले अब संशोधित राशि 1856 करोड़ रुपये से निर्माणाधीन है. ईसरदा बांध परियोजना पिछले 12 सालों में इसके निर्माण की डेड लाइन अब तक चार बार बदली गई.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Tonk News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

SAGAR CHAUDHARY

SAGAR CHAUDHARY

सागर चौधरी एक अनुभवी और समर्पित सब-एडिटर हैं, जो वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में करीब 2 साल का अनुभव है, और इस दौरान उन्होंने तेज, सटीक और भरोसेमंद न्यूज़ कंटेंट तैयार करके अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है. राजस्थान की हर बड़ी और छोटी खबर पर उनकी अच्छी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है. अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं. सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
Read More