आतंकवादी पढ़ा लिखा हो या..., सख्त कार्रवाई होनी ही चाहिए - टोंक में गरजे सचिन पायलट

Rajasthan News: टोंक में सचिन पायलट ने कहा कि आतंकवादी पढ़ा-लिखा हो या किसी भी मजहब का, सब पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. दिल्ली विस्फोट पर सरकार से जवाब भी मांगा. NDA की बिहार जीत में महिलाओं को पैसे बांटे जाने पर चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए. 

आतंकवादी पढ़ा लिखा हो या..., सख्त कार्रवाई होनी ही चाहिए - टोंक में गरजे सचिन पायलट

Sachin Pilot: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने लाल किले के पास दिल्ली बम विस्फोट में पड़े लिखे डॉक्टर्स की संलिप्तता ओर आतंक के नए व्हाइट कॉलर मॉड्यूल पर कहा कि आतंकवादी चाहे पड़ा लिखा हो या अनपढ़ वह किसी भी मजहब का हो. प्रमाण मिलते हैं तो बीना सोचे सख्त से सख्त कार्यवाही करनी चाहिए. पायलट ने कहा कि जो भी लोग देश मे आतंक फैलाने का काम करते हैं, वे डरपोक लोग हैं. जबकि भारत एक मजबूत देश है. हमे आतंकित करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए.

SIR पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद की प्रेस वार्ता
दिल्ली में लालकिले के पास जो बम विस्फोट की घटना हुई उस पर सरकार को जवाब देना पड़ेगा कि आखिर चूक कहां हुई. यह विस्फोटक सामग्री कहां से आई. पायलट सोमवार को टोंक में कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में SIR पर कोंग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे. इस दौरान पायलट ने बिहार और अंता चुनाव परिणामों पर भी मीडिया के समक्ष अपनी बात रखी.

चुनाव आयोग निष्पक्षता से नहीं करता कार्रवाई
सचिन पायलट ने टोंक में मीडिया से बात करते हुए बिहार में हुई NDA की बड़ी जीत पर कहा कि चुनाव के बीच में महिलाओं को पैसा बांटा गया. यह गलत है. इससे चुनाव को प्रभावित किया गया है. चुनाव आयोग ऐसे मामलों में निष्पक्षता से कार्यवाही नहीं करता है. आम जनता का विश्वास उठ रहा है. वहीं अंता की जीत पर पायलट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अंता में एकजुटता से चुनाव लड़ा ओर वंहा जीत मिली. यह जीत प्रदेश सरकार के दो साल में हुए कामकाज ओर उसके प्रदर्शन को जनता द्वारा नकारने की जीत है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Tonk News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news