&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Tonk News: राजस्थान के टोंक में पिछले कुछ दिनों में घटी साम्प्रदायिक तनाव और नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग और धर्मांतरण के नाम पर धमकाने की घटनाओं को लेकर हिंदू संगठनों का रोष एक बार फिर से देखने को मिला. शहर में नाबालिग छात्रा को धमकाया गया कि तेरा धर्म परिवर्तन करवा देंगे, तुझसे निकाह कर लेंगे और तू नहीं मानी तो तेरे मुंह पर तेजाब डालकर तेरी शक्ल बिगाड़ देंगे. इसके साथ ही बहिर क्षेत्र में दलित नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ और फोटो वायरल करने की धमकी दी गई. बहिर क्षेत्र में एक अफवाह पर समुदाय विशेष की भीड़ द्वारा हिंदुओं के कशीदा कारखाने में तोड़फोड़ को लेकर पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट हिंदू संगठनों के नेताओं और बीजेपी नेताओं ने जिला कलेक्टर से मिलकर गृहमंत्री के नाम ज्ञापन दिया और टोंक में शांति और सद्भाव के वातावरण निर्माण की मांग की. वहीं जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा ने कहा कि किसी भी घटना में कोई भी दोषी हो, किसी को नहीं बख्शा जाएगा. शहर का वातावरण बिगाड़ने की किसी को भी छूट नहीं है. प्रशासन और पुलिस सख्ती से पेश आएगी.
पुलिस की कार्रवाई से नाखुश लोग
टोंक में पुलिस द्वारा हाल ही के दिनों में हुई नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ सहित अन्य साम्प्रदायिक तनाव की घटनाओं को लेकर पुलिस की अब तक की कार्रवाई से असंतुष्ट सर्व हिंदू समाज के लोगों का गुस्सा एक बार फिर से देखने को मिला. शहर में शुक्रवार को नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना के बाद छात्रा की मदद करने वाले कोचिंग संचालक पर समुदाय विशेष के युवकों द्वारा लाठी-डंडों से लैस होकर हमला किया गया. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो युवकों ताहिर मेवाती और फाईज मिया को गिरफ्तार किया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ वाले घटनास्थल की मौका तस्दीक करवाई, लेकिन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई. पीड़िता नाबालिग छात्रा ने परिवाद में लिखा है कि आरोपियों ने उसे रोककर धमकाया और कहा तेरा निकाह कर लेंगे, तेरा धर्म परिवर्तन करा देंगे, तू नहीं मानी तो तेरे मुंह पर तेजाब डाल देंगे. पुलिस ने हिंदू संगठनों और सर्व समाज के विरोध के चलते 24 घंटे में दो आरोपियों की गिरफ्तारी की, वहीं शेष आरोपियों की तलाश तेज कर दी है.
टोंक में नाबालिग से छेड़छाड़ और धर्मांतरण की धमकी मामले को लेकर प्रदर्शन
टोंक में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और धर्मांतरण की धमकी के बाद कोचिंग सेंटर में घुसकर मुस्लिम युवकों की मारपीट, बहिर में एक झूठी अफवाह पर हिंदू मालिक के कारखाने में समुदाय विशेष की भीड़ द्वारा तोड़फोड़ और टोंक जिले में बढ़ती साम्प्रदायिक घटनाओं के विरोध में सोमवार को टोंक घंटाघर चौक पर सर्व समाज के प्रदर्शन में लोगों की भीड़ जुटी. इस दौरान "लव जिहाद और धर्मांतरण बंद करो" के नारे लगे और जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया. एक प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से मिलकर शहर के हालातों पर सख्त एक्शन की मांग की.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Tonk News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!